Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Jun 11, 2025, 21:45 IST
Share
thesootr-top-news-11-june
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, देश में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले हैं और खतरनाक वेरिएंट XFG की एंट्री हो चुकी है। वहीं, ट्रम्प ने अमेरिका-चीन के बीच नई ट्रेड डील का ऐलान किया है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प ने किया अमेरिका-चीन के बीच नई ट्रेड डील का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को अमेरिका और चीन के बीच एक नई ट्रेड डील की घोषणा की। इस समझौते के तहत, चीन अब अमेरिका को रेयर अर्थ मटेरियल देगा, जो तकनीकी उपकरणों, स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक कारों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसके बदले में अमेरिका, चीन के छात्रों को अपने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने की अनुमति देगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि इस डील से अमेरिका को टैरिफ (आयात शुल्क) में 55% लाभ मिलेगा, जबकि चीन को केवल 10% लाभ होगा। हालांकि, ट्रम्प ने यह स्पष्ट नहीं किया कि टैरिफ व्यवस्था का पूरा अर्थ क्या है और यह कैसे काम करेगी।

भारत में कोरोना के खतरनाक वेरिएंट XFG की एंट्री, MP में भी मिले 6 केस

भारत में कोविड-19 के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 7121 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा नए केस गुजरात में सामने आए हैं। यहां 128 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली, झारखंड और केरल में 3 मौतें दर्ज की गई हैं। कोरोना मामलों के बढ़ने का कारण अभी तक JN.1 वैरिएंट माना जा रहा था। लेकिन, अब यह देखा जा रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट XFG भी कोरोना फैला रहा है। इस वेरिएंट को हाल ही में वैज्ञानिकों ने ट्रैक किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली में आग बरसा रहा जून! पारा 45 डिग्री के पार, इस तारीख से मिल सकती है राहत

दिल्ली में जून का मौसम मई से भी अधिक गर्म है। कूलर और एसी भी अब असरदार नहीं रहे। लोगों को न दिन में आराम मिल रहा हैं ना रात में। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हालांकि 13 और 14 जून को राहत मिलने की उम्मीद है। इन दो दिनों में बारिश के संकेत हैं। मई की अपेक्षा जून में गर्मी ने ज्यादा कहर बरपाया है। दिल्लीवासियों के लिए दिन के साथ-साथ रातें भी परेशान करने वाली हो गई हैं। एयर कंडीशनर और कूलर जैसे आधुनिक संसाधन भी राहत देने में विफल हो रहे हैं। लगातार बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार शाम 5:30 बजे से सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मामला कुकानार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को डुनमपारा-पुसगुन्ना के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोनम ने कबूल किया अपना जुर्म, सभी 5 आरोपी कोर्ट में पेश, 8 दिन की रिमांड पर भेजा

मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की सनसनीखेज साजिश में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने विशेष जांच दल (SIT) के सामने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। सोनम ने मेघालय पुलिस अधिकारियों के समक्ष औपचारिक रूप से हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर दी है, जिससे उसकी प्रत्यक्ष भूमिका पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। वहीं, दिन में सोनम और चारों आरोपियो को कोर्ट में पेश करके 8 दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। शिलांग के सदर बाजार थाने में सुबह सभी आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हुई थी। इसी पूछताछ के दौरान सोनम ने कबूल किया और शाम को कोर्ट में पेश किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी समेत अपने ही पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर विवादों में घिर गए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रेलवे का बड़ा फैसला, तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 30 मिनट तक एजेंटों पर रोक

इंडियन रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले के बाद आम जनता को बड़ा फायदा होने वाला है। नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू कर दिए जाएंगे। अब टिकट बुक करना आम लोगों के लिए आसान और दलालों के लिए मुश्किल होने वाला है। दरअसल रेलवे ने दलालों तत्काल विंडो खुलने के शुरू के 30 मिनिट तक दलालों के टिकट बुक करने पर रोक लगा दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रेलवे में बड़ा बदलाव: अब ट्रेन से 24 घंटे पहले कंफर्म होगा रिजर्वेशन

रेलवे यात्रा में वेटलिस्ट टिकट हमेशा से यात्रियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द रहा है। कई बार यात्रियों को यह चिंता होती है कि उनका टिकट कन्फर्म होगा या नहीं। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़े बदलाव की शुरूआत की है। अब वेटलिस्ट चार्ट को 24 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को और ज्यादा ट्रांसपेरेंसी मिलेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लाड़ली बहना योजना सहित गैस सब्सिडी और संबल जैसी कई योजनाओं का सीएम मोहन यादव इस दिन करेंगे भुगतान

मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय महिला सशक्तिकरण योजनाओं में शामिल लाड़ली बहना योजना की 25वीं किश्त का वितरण जबलपुर से एक भव्य आयोजन के साथ किया जाना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम ग्राम बेलखेड़ा, तहसील शाहपुरा, जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में बहनों के जुटने की संभावना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दमोह में डायल-100 टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा

दमोह जिले के पैरवारा गांव में मंगलवार रात को हैरान करने वाली घटना सामने आई। इसमें डायल-100 वाहन पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर करीब 30 लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला पुलिसकर्मियों आरक्षक और पायलट पर किया गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को जल रहे ट्रैक्टर में फेंकने की कोशिश की गई। इसके बाद जबरन शराब पिलाकर उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। इस घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मी घायल अवस्था में दमोह के एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BSF जवानों को खराब ट्रेन मिली, 4 रेलवे अफसर सस्पेंड

अमरनाथ यात्रा के लिए ड्यूटी पर जा रहे 1200 BSF जवानों को खस्ताहाल ट्रेन मिली, जिसके बाद उन्होंने सफर करने से इनकार कर दिया। 6 जून को जवानों को त्रिपुरा से अमरनाथ भेजने के लिए नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने एक ट्रेन मुहैया कराई थी, जिसमें खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए थे, टॉयलेट टूटा था, और सीटों पर गद्दियां गायब थीं। इसके अलावा, फर्श पर कॉकरोच भी दिख रहे थे। इस घटना के बाद रेल मंत्रालय ने 4 रेलवे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। 10 जून को जवानों को दूसरी ट्रेन दी गई। इस मामले का वीडियो भी अब सामने आया है, जिससे ट्रेन की खस्ता हालत का स्पष्ट रूप से पता चलता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खड़गे का मोदी पर हमला- 11 साल में की 33 गलतियां, कभी जवाब नहीं दिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं। खड़गे ने बुधवार को कहा कि मोदी ने पिछले 11 वर्षों में 33 गलतियां की हैं और वह कभी अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते। खड़गे ने यह भी कहा, "मैंने 65 साल से राजनीति की है, लेकिन ऐसा झूठा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। मोदी गरीबों और युवाओं को वोट के लिए मूर्ख बनाते हैं और जब उनसे सवाल पूछा जाता है, तो कभी जवाब नहीं देते।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। मोदी सरकार ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह मनाई। मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन की सभी सीटें 10 दिन तक फुल, दो ट्रेनें भी कम पड़ रही हैं

कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगले 10 दिनों तक की सभी सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन शुरू होने के पहले ही दिन से लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई थी और अब हर दिन बुकिंग की संख्या बढ़ रही है। कटरा और श्रीनगर के बीच दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि ये भी कम पड़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट IRCTC की वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं। ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं- चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है। ये ट्रेनें हफ्ते में 6 दिन चलेंगी और फिलहाल केवल बनिहाल में रुकेंगी, अन्य स्टॉपेज पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, दलित और OBC छात्रों के लिए उठाईं दो अहम मांगें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों की समस्याओं पर एक पत्र लिखा। राहुल ने पत्र में दलित, OBC और अन्य वर्गों के छात्रों के हॉस्टल में सुधार की मांग की। उन्होंने बिहार के अंबेडकर हॉस्टल का उदाहरण देते हुए बताया कि छात्रों ने वहां की असुविधाओं का जिक्र किया था। इसके साथ ही, राहुल ने स्कॉलरशिप की देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि दलित, ST, EBC और OBC छात्रों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप में देरी नहीं होनी चाहिए। राहुल ने बताया कि दलित छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। 2023 में स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों की संख्या 1.36 लाख थी, जो 2024 में घटकर 0.69 लाख रह गई है।

CJI गवई ने कहा- न्यायिक आतंकवाद से बचें, कोर्ट को अपनी सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ने कहा कि भारतीय संविधान केवल अधिकार नहीं देता, बल्कि समाज के पिछड़े और दबे वर्गों को ऊपर उठाने का भी काम करता है। यह बात उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक प्रोग्राम के दौरान कही। CJI ने न्यायिक सक्रियता की भूमिका पर बात करते हुए कहा कि न्यायपालिका की सक्रियता जरूरी है, लेकिन इसे इस हद तक नहीं बढ़ाना चाहिए कि यह न्यायिक आतंकवाद का रूप ले ले। उन्होंने कहा कि कई बार न्यायपालिका ऐसे क्षेत्रों में घुस जाती है, जहां उसे नहीं जाना चाहिए। गवई ने यह भी कहा कि ज्यूडिशियल एक्टिविज्म का समर्थन किया जाएगा, लेकिन न्यायिक आतंकवाद से बचने की जरूरत है।

केंद्रीय कैबिनेट ने दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, लागत ₹6405 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को कवर करने वाले 133 किमी के कोडरमा-बरकाकाना और 185 किमी के बल्लारी-चिकजाजुर को डुअल लाइन बनाने का प्रस्ताव शामिल है। इन परियोजनाओं की लागत ₹6405 करोड़ निर्धारित की गई है। इससे पहले, 28 मई को हुई बैठक में 14 फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ाने के साथ-साथ किसान क्रेडिट कार्ड की ब्याज सब्सिडी योजना को जारी रखने का फैसला लिया गया था। इसके अतिरिक्त, भारतीय रेलवे के लिए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। आंध्र प्रदेश में बदवेल-नेल्लोर के बीच 108 किमी लंबा फोर-लेन हाईवे भी स्वीकृत किया गया।

केरल हाईकोर्ट ने प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया, वायनाड सीट पर जीत को चुनौती

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी करते हुए वायनाड लोकसभा सीट पर उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका भाजपा नेता नव्या हरिदास की ओर से दायर की गई है, जिन्होंने वायनाड सीट पर प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ा था। नव्या हरिदास ने आरोप लगाया है कि प्रियंका ने अपने नॉमिनेशन फॉर्म में अपनी और अपने परिवार की संपत्तियों की जानकारी सही तरीके से नहीं दी। नव्या का कहना है कि प्रियंका ने जानबूझकर संपत्ति छिपाई, ताकि चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकें। इसे भ्रष्ट आचरण और आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। इस याचिका पर अगली सुनवाई अगस्त में होगी।

सीरिया ने समुद्र तट पर महिलाओं के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया, पुरुषों के लिए भी पाबंदी

सीरिया सरकार ने मंगलवार को एक नया ड्रेस कोड लागू किया है, जिसके तहत महिलाओं को समुद्र किनारे पूरे कपड़े पहनने होंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम सीरिया में सांस्कृतिक बदलाव के तहत उठाया गया है। पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के तख्तापलट के बाद सीरिया की सत्ता पर काबिज हुए अहमद अल-शरा की सरकार ने यह फैसला लिया। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, सार्वजनिक समुद्र तटों और पूलों पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऐसा स्विमवियर पहनना होगा जो समाज की मर्यादा और भावनाओं का ध्यान रखता हो। मंत्री माजेन अल-सल्हानी ने फेसबुक पर इस आदेश का समर्थन किया और कहा कि महिलाओं को बुर्किनी या शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे। इसके अलावा, पुरुषों के बिना शर्ट रहने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

अमेरिका में हिंसा: 12 राज्यों के 25 शहरों में प्रदर्शन, लॉस एंजिलिस में कर्फ्यू

अमेरिका में अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं। लॉस एंजिलिस में 5 दिनों से जारी प्रदर्शन के कारण शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरन बैस ने इमरजेंसी की घोषणा की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह प्रदर्शन अमेरिका के 12 राज्यों के 25 शहरों तक फैल चुका है। सैन फ्रांसिस्को, डलास, ऑस्टिन, टेक्सास और न्यूयॉर्क जैसे प्रमुख शहरों में भी विरोध हो रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हालात पर काबू पाने के लिए लॉस एंजिलिस में 4,000 नेशनल गार्ड और 700 मरीन कमांडो तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति खराब हो रही है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा बल पूरी ताकत से निपटेंगे। सोमवार और मंगलवार को लॉस एंजिलिस पुलिस ने 1100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

ट्रम्प ने नेतन्याहू से गाजा जंग खत्म करने की अपील की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान ट्रम्प ने गाजा में जारी संघर्ष को समाप्त करने की अपील की। ट्रम्प ने कहा कि गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई तक बात नहीं रुकनी चाहिए, बल्कि पूरी तरह से जंग खत्म की जानी चाहिए। इसके अलावा, ट्रम्प ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले को लेकर फिलहाल कोई मंजूरी नहीं दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने यह भी कहा कि गाजा संघर्ष का समाप्त होना ईरान और सऊदी अरब के साथ चल रही बातचीत में मददगार होगा।

खबरें काम की | top news today | mp news hindi | cg news hindi

Tags:
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • mp news hindi
  • cg news hindi
  • खबरें काम की
  • top news today
  • मौसम
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती