Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Jun 15, 2025, 21:40 IST
Share
thesootr-top-news-15-june-update
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से 4 की मौत हो गई जबकि 41 को रेस्क्यू कर लिया गया। वहीं, देशभर में कोरोना से एक ही दिन में 10 लोगों की मौत होने से चिंता बढ़ गई है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से 4 की मौत, 41 का रेस्क्यू

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बने पुल का ढहना बड़ा हादसा बन गया। रविवार को दोपहर 3:30 बजे पुल टूटने से 38 लोग लापता हो गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुणे जोन 2 के डीसीपी ने 4 मौतों की पुष्टि की। पहले विधायक सुनील शेलके ने हादसे में 6 मौतों का दावा किया था। एनडीआरएफ की टीम ने अब तक 41 लोगों का रेस्क्यू किया। हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए पुल पर खड़े थे। कुंडमाला पुणे से 30 किलोमीटर दूर है और वीकेंड पर यहां भारी भीड़ रहती है। पुल पहले से जर्जर था और उसकी क्षमता से अधिक लोग मौजूद थे, जिससे पुल टूट गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 की मौत, चारधाम यात्रा रोकी

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में महाराष्ट्र का 2 साल का बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ान भर रहा था। प्रारंभिक जांच में बादल और खराब विजिबिलिटी के कारण हादसा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर सर्विस पर रोक लगाते हुए सख्त नियम बनाने का आदेश दिया है। वहीं, जंगलचट्टी के पास मलबा गिरने से पैदल मार्ग पर एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके बाद, सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले रूट को स्थगित कर दिया गया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इजराइल और ईरान ने एक-दूसरे पर दागीं मिसाइलें, कश्मीरी स्टूडेंट्स घायल

इजराइल और ईरान के बीच शनिवार देर रात एक बार फिर तनाव बढ़ गया, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागीं। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरानियों से मिलिट्री हथियार फैक्ट्रियों और उनके आसपास के इलाकों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया। IDF ने चेतावनी दी कि इन इलाकों में रहना ईरानियों के लिए खतरनाक हो सकता है। इजराइल ने ईरान के तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी पर हमले किए, जबकि ईरान ने इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 138 ईरानी नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर्स शामिल हैं। वहीं, रविवार को तेहरान के हुजत दोस्त अली हॉस्टल पर इजराइल के हमले में कुछ कश्मीरी स्टूडेंट्स घायल हो गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश: दिल्ली-NCR में तेज हवा और बारिश

शनिवार की देर रात से दिल्ली और NCR में तेज बारिश, गरज-चमक और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कई इलाकों में पानी भरने और पेड़ उखड़ने की घटनाएं हुई हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। राजस्थान के गंगानगर, चूरू और बीकानेर में भी तेज बारिश हुई। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को तेज आंधी चली और रविवार को 47 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया। उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई, जिसमें प्रयागराज में एक परिवार के 4 सदस्य भी शामिल थे। गुजरात में भी बिजली गिरने से कई मौतें हुई हैं। राजकोट, दाहोद और मांगरोल में बिजली गिरने से मौतें हुई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देशभर में कोरोना के 7383 एक्टिव केस, एक ही दिन में दस मौत के बाद 97 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

रविवार को देशभर में दस लोगों की जान कोरोना के कारण चली गई। यह आंकड़ा जनवरी 25 से जून तक की कोरोना हिस्ट्री में सबसे अधिक है। यहां राहत वाली बात यह है कि देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट संतोषजनक बना हुआ है। देश के चार राज्य ऐसे भी है जहां या तो कोरोना के एक्टिव केस शून्य हो गए है या फिर एक-दो ही बचे हैं। 15 जून को जारी कोरोना के आंकड़ों में देशभर में इस समय 7383 एक्टिव केस है। यह आंकड़ा शनिवार के मुकाबले कम हुआ है। इधर कोरोना के नए वेरियंट से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 97 पर पहुंच गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अहमदाबाद प्लेन हादसा: पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की पहचान, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की पहचान हो गई है। रविवार को उनका DNA मैच किया गया और परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को राजकोट में दोपहर 3 बजे होगा। 12 जून को हुए इस प्लेन क्रैश में मरने वालों की संख्या 275 तक पहुंच गई है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने बताया कि अब तक 230 परिवारों से संपर्क किया जा चुका है और 86 शवों की शिनाख्त हो चुकी है। 27 शवों को परिजनों को सौंपा गया है। इसके अलावा, 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं, और 170 ताबूत तैयार किए गए हैं। 11 विदेशी नागरिकों के परिजन भी आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

PM मोदी साइप्रस पहुंचे, राष्ट्रपति निकोस ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस की यात्रा पर पहुंच गए हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और उन्हें रेड कार्पेट बिछाकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति निकोस ने प्रधानमंत्री मोदी का हाथ पकड़कर उन्हें साथ चलने का आमंत्रण दिया। इसके बाद, मोदी साइप्रस के लिमासोल शहर गए और भारतीय समुदाय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मिलकर उन्हें दुलार किया और "भारत माता की जय" के नारे लगाए। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए हैं। वे 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे, फिर G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जाएंगे। यात्रा के दौरान वे 27,745 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

मनाली में जिपलाइनिंग हादसा: 30 फीट की ऊंचाई से गिरी 10 साल की बच्ची

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 10 साल की बच्ची त्रिशा 30 फीट की ऊंचाई से गिर गई। यह हादसा 8 जून को हुआ जब त्रिशा जिपलाइनिंग कर रही थी। घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें बच्ची को वायर से लटकते हुए देखा जा सकता है। जब वह 30 फीट की ऊंचाई पर थी, उसका हुक टूट गया और वह गिर पड़ी। हादसे के बाद उसे मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर चंडीगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। त्रिशा का परिवार महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला है, और वह छुट्टियां मनाने मनाली पहुंचा था। इस हादसे ने जिपलाइनिंग की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तुर्किये ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में अपनी कंपनी पर लगे आरोप को नकारा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में तुर्किये ने आरोपों को नकारा है कि उनकी कंपनी ने विमान की मेंटेनेंस की थी। तुर्किये के डायरेक्टरेट ऑफ कम्युनिकेशन सेंटर ने कहा कि यह दावा गलत है और भारत-तुर्किये के रिश्तों को खराब करने की कोशिश की जा रही है। 14 जून को बाबा रामदेव ने आरोप लगाया था कि तुर्किये की एक एजेंसी विमान में मेंटेनेंस करती है और संभवत: उसने यह हादसा जानबूझकर किया। वहीं, विपक्ष भी इस हादसे को लेकर साजिश की आशंका जता रहा है। 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 241 लोग मारे गए और एक व्यक्ति ने बचने में सफलता पाई।

मथुरा में 6 मकान ढहे, 3 की मौत, 7 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

मथुरा के गोविंद नगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ 6 मकान ढह गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग मलबे में दबे हैं। मृतकों की पहचान तोताराम (38), यशोदा (6) और काव्या (3) के रूप में हुई है। 4 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना के समय JCB से मिट्टी खोदी जा रही थी, तभी अचानक मिट्टी धसक गई और मकान ढह गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही यह हादसा हुआ, ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। पुलिस, नगर निगम और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी 6 मकान मिट्टी के टीले पर बने थे, जिनकी खुदाई चल रही थी।

नाइजीरिया के बेन्यू में 100 लोगों की हत्या, बंदूकधारियों ने कई को जिंदा जलाया

नाइजीरिया के बेन्यू राज्य के गुमा क्षेत्र के येलेवाटा गांव में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच कम से कम 100 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सैकड़ों लोग घायल हैं और दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। ह्यूमन राइट्स ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, हमलावरों ने कई परिवारों को उनके घरों में बंद करके जिंदा जला दिया, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। बेन्यू पुलिस ने हमले की पुष्टि की है, लेकिन हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सामूहिक हमले में 100 से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को जरूरी चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई है।

गाय को राष्ट्रमाता बनाने प्रारंभ हुई पदयात्रा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिखाई हरी झंडी

गाय को राष्ट्रमाता बनाने के संकल्प और मांग के साथ नरसिंहपुर जिले से युवाओं द्वारा पदयात्रा की जा रही है। यह पदयात्रा प्रधानमंत्री निवास तक की जाएगी। रविवार को इस पदयात्रा को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।पदयात्रा के पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देश में तेजी से घटती देशी गाय की नस्लों को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पदयात्रा को गौ संरक्षण पदयात्रा नाम दिया गया है। इस पदयात्रा का नेतृत्व अनुराग भार्गव द्वारा किया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिवपुरी में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा, ग्वालियर में लिखित परीक्षा

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा अब शिवपुरी में होगी। ग्वालियर में प्रशासनिक अनुमति में अड़चनों के कारण यह निर्णय लिया गया। शिवपुरी जिला प्रशासन से मौखिक अनुमति मिल चुकी है और लिखित अनुमति शीघ्र प्राप्त होने की उम्मीद है। ग्वालियर में 30 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा होगी। सेना भर्ती कार्यालय के डायरेक्टर कर्नल पंकज कुमार ने जानकारी दी। ग्वालियर में 30 जून से 10 जुलाई के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। इस परीक्षा में ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, भिंड, मुरैना, सागर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ के 32,700 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे, और इसके 10 से 15 दिन बाद शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में 500 से ज्यादा पटवारियों का ट्रांसफर, अपनी तहसील में जमे पटवारी इधर से उधर

मध्य प्रदेश की तबादला नीति के अनुसार किसी पटवारी को उसकी गृह तहसील में नहीं रखा जा सकता। इसी नियम के तहत जिलों में वर्षों से जमे पटवारियों को हटाने की कवायद तेज हुई है। राज्य सरकार ने 17 जून 2025 तक तबादलों की अंतिम तिथि तय की है। इस डेडलाइन के चलते अधिकांश विभागों में तबादलों की प्रक्रिया तेज हो गई है। पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों की सूची आने की संभावना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खबरें काम की | छत्तीसगढ़ | top news | top news today | Hindi News | mp news hindi | cg news hindi | इजरायल | पीएम मोदी

Tags:
  • पीएम मोदी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना
  • मध्य प्रदेश
  • इजरायल
  • मानसून
  • Hindi News
  • ईरान
  • top news
  • cg news hindi
  • mp news hindi
  • खबरें काम की
  • top news today
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा