Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Jun 22, 2025, 21:02 IST
Share
thesootr-top-news-22-june
Photograph: (The Sootr)

नमस्कार, अमेरिका ने रविवार को ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए। वहीं, डीजीसीए ने एअर इंडिया को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर गड़बड़ियां जारी रही तो लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान पर अमेरिका का हमला: B-2 बॉम्बर से 3 परमाणु ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम

अमेरिका ने रविवार सुबह भारतीय समयानुसार 4:10 बजे ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले किए। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन मिडनाइट-हैमर’ नाम दिया गया था, जिसमें 7 B-2 बॉम्बर और 125 से ज्यादा जेट शामिल थे। इन हमलों के तहत अमेरिका के B-2 बॉम्बर्स ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान में स्थित परमाणु ठिकानों पर 30,000 पाउंड (14,000 किलो) के बंकर बस्टर बम गिराए। यह हमला 37 घंटे तक लगातार उड़ान भरने वाले B-2 बॉम्बर्स द्वारा किया गया। इन विमानों ने कई बार हवा में फ्यूल भरा था। साथ ही, इस्फहान और नतांज पर 30 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें भी दागी गईं, जिन्हें अमेरिकी पनडुब्बियों से लॉन्च किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पहलगाम हमला: आतंकी पनाह देने वाले 2 गिरफ्तार, NIA ने किया खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले के दो महीने बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार हैं। NIA के अनुसार, इन दोनों ने हमले में शामिल तीन आतंकियों को पनाह दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आतंकियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई है और वे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े थे। NIA के मुताबिक, परवेज और बशीर ने आतंकियों को पहलगाम के हिल पार्क में अस्थायी झोपड़ी में ठहराया और उन्हें खाना व अन्य सुविधाएं प्रदान की थीं।

एअर इंडिया का लाइसेंस हो सकता है निरस्त! DGCA फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियों पर ले सकता है सख्त एक्शन

भारत की नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया को चेतावनी दी है। DGCA ने कहा है कि अगर फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियां और उल्लंघन जारी रहते हैं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड या वापस लिया जा सकता है। यह कार्रवाई पायलट ड्यूटी शेड्यूलिंग और निगरानी में उल्लंघनों के कारण की गई है। DGCA के आदेश पर एअर इंडिया ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया। इन अधिकारियों में डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं। यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण की गई। DGCA ने इन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही इंटर डिसिप्लिनरी एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Weather Update : एमपी-राजस्थान में भारी बारिश का कहर, 6 की मौत, दिल्ली-गुजरात हाईवे पर भरा पानी

राजस्थान में हो रही भारी बारिश से कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। सिरोही जिले में दिल्ली-गुजरात नेशनल हाईवे पर पानी भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। जोधपुर में एक पुलिया पर पानी के बीच से गुजरती कार नाले में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के चित्रकूट जिले में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गुप्त गोदावरी पहाड़ी पर पानी का बहाव तेज होने के कारण श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है। गुना जिले के फतेहगढ़ में कोहन नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बहने से तीन युवकों की मौत हो गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ऑपरेशन सिंधु : ईरान से 290 और भारतीय लौटे, अब तक 1,117 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत 1,117 भारतीयों को स्वदेश लाया गया है। शनिवार रात 11:30 बजे मशहद से 290 नागरिकों की एक और फ्लाइट दिल्ली पहुंची। इससे पहले, शाम 4:30 बजे 310 नागरिक राजधानी पहुंचे थे। 20 जून को दो बैचों में 407 भारतीय लौटे थे, जिनमें कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से लोग शामिल थे। 19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा से भारत पहुंचे थे। इन यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 'वन्दे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। कुछ लोग भावुक होकर जमीन पर माथा टेकने लगे, जबकि कुछ की आंखों में आंसू थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मेवात मिटा रहा साइबर क्राइम का कलंक, गांवों में हो रहा ठगों का सफाया

राजस्थान का मेवात इलाका, जो कभी साइबर ठगी (टटलूबाजी) के लिए जाना जाता है। अब इस अपराध से छुटकारा पाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। साइबर अपराध को लेकर मेवात की यह स्थिति है कि गांव-गांव में झोपड़ियों में साइबर ठगी के टटलू केंद्र चल रहे हैं। कहीं लेपटॉप से शिकार तलाशे जा रहे हैं तो कहीं मोबाइल फोन पर लोगों को ठगा जा रहा है। मेवात को साइबर अपराध से मुक्त कराने के लिए अब यहां गांव वालों की मदद से साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि उसे इस अभियान के जरिए मेवात में साइबर क्राइम की कमर तोड़ने में मदद मिलेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने खोला आधुनिक न्याय और तकनीक का द्वार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर और आई-हब रायपुर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि यह कदम आपराधिक न्याय प्रणाली को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। शाह ने बताया कि एनएफएसयू का अस्थायी परिसर शुरू होने के साथ-साथ नवा रायपुर में स्थायी परिसर का भूमि पूजन और केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब की शुरुआत भी हुई है। ये संस्थान 268 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हैं। अगले सत्र (2025-26) से अस्थायी परिसर में फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी, मनोविज्ञान और डिजिटल फॉरेंसिक जैसे कोर्स शुरू होंगे, जिनमें करीब 180 छात्र पढ़ाई शुरू करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने भोपाल से पकड़ा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को रविवार तड़के ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) रायपुर ने भोपाल के एमराल्ड होटल से गिरफ्तार किया। श्रीवास्तव पिछले एक साल से करोड़ों की ठगी के आरोप में फरार था। ईओडब्ल्यू पिछले एक साल से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा दे जाता था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2027 में जनगणना कराने का ऐलान... राज्य सरकार जारी करेगी गाइडलाइन

केंद्र सरकार द्वारा 2027 में जनगणना कराने के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में 31 जुलाई तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस बार शहरों के अलावा अबूझमाड़ के कोने-कोने में लोगों की गिनती होगी। इसके लिए प्रदेश की जनगणना निदेशक भावना वालिंबे ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को पत्र लिखा है। मालूम हो कि वालिंबे मध्यप्रदेश की जनगणना निदेशक हैं। उनके पास छत्तीसगढ़ का भी प्रभार है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में जांच किट के बिना कोरोना से जंग, मरीजों की पहचान करना हो रहा मुश्किल

देश के अन्य राज्यों की भांति मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीज आए दिन सामने आ रहे है। प्रदेश में अब तक 266 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की जा चुकी है। आए दिन सामने आ रहे कोरोना केसो के बाद भी स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के जिला अस्पतालों में कोरोना जांच किट मुहैया नहीं करवा पाया है। ताजा उदाहरण ग्वालियर संभाग के मुरार जिला अस्पताल का है। यहां Corona की जांच के लिए आवश्यक किट ही नहीं है। मजबूरन जांच के लिए मरीजों के सैंपल ग्वालियर जीआरएमसी भेजे जा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोनम रघुवंशी का पिस्टल वाला बैग गायब करने वाले ब्रोकर को शिलांग पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेघालय में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा कराई गई हत्या के मामले में शिलांग पुलिस को इंदौर में बड़ी सफलता मिली है। मामले में अब एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। यह वह आरोपी है जो इस हत्याकांड की साजिश में एक और कड़ी में शामिल था। इसने ही सोनम का वह काला बैग छिपाया जिसमें राज कुशवाह द्वारा दी गई पिस्टल और 5 लाख रुपए थे। राज और सोनम ने यह भी प्लानिंग की थी कि राजा की गोली मारकर हत्या कर दी जाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गुजरात पंचायत चुनाव में 81 लाख मतदाताओं ने किया वोटिंग, 25 जून को आएगा रिजल्ट

गुजरात में पंचायत चुनाव के लिए आज वोटिंग का आयोजन हुआ। शाम 6 बजे तक कुल 81 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य में 8,326 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 751 पंचायतों में निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। चुनाव में कुल 3,656 सरपंच और 16,224 पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। जामनगर जिले में मतदान प्रतिशत 11 बजे तक 24% रहा, वहीं शाम 6 बजे तक औसतन 64% मतदान दर्ज हुआ। बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं मतदान के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पुलिस ने बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुँचने में मदद की। मतगणना 25 जून को होगी।

श्रीनगर-कटरा वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग 25 जुलाई तक फुल, हवाई किराया 50% घटा

कटरा से श्रीनगर के बीच शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 7 जून को शुरू हुई दो जोड़ी ट्रेनें 25 जुलाई तक पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। बुकिंग की मांग हर दिन बढ़ रही है, जिससे IRCTC के पोर्टल पर लंबी वेटिंग लिस्ट बन रही है। वंदे भारत ट्रेन सेवा ने घाटी में यातायात का नया विकल्प दिया है, जिससे पर्यटक और व्यापारी लाभान्वित हो रहे हैं। इससे हवाई किराए में भी 50% की कमी आई है। पहले दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट का किराया ₹12,000 से ₹15,000 था, जो अब ₹6,000 से ₹8,000 रह गया है। ट्रेन सेवा के कारण फ्लाइट्स की संख्या में भी कमी आई है, और वर्तमान में रोज़ाना 48 से 52 फ्लाइट्स हैं।

top news | top news today | Donald Trump | इजरायल | मौसम | मानसून

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना
  • Donald Trump
  • मध्य प्रदेश
  • Israel
  • इजरायल
  • मानसून
  • वंदे भारत
  • Iran
  • ईरान
  • top news
  • top news today
  • मौसम
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती