Top News : खबरें आपके काम की
Manish Kumar | Oct 26, 2025, 20:50 IST
Photograph: (The Sootr)
नमस्कार, पीएम मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के गार्बेज कैफे की तारीफ की। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि वह जल्द पाकिस्तान-अफगानिस्तान का तनाव भी सुलझाएंगे। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
पीएम मोदी को भाया छत्तीसगढ़ का गार्बेज कैफे , मन की बात में की तारीफ, यहां कचरे के बदले मिलता है खाना
झारखंडः संक्रमित खून से 5 बच्चे HIV पॉजिटिव, सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी निलंबित
2631e886-0dc
झारखंड के चाईबासा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए। इन बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया और राज्य सरकार से बच्चों का पूरा इलाज कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, हर महीने एक जंग खत्म कर रहा
मौसम पूर्वानुमान (27 अक्टूबर) : मध्यप्रदेश और उत्तर भारत में हल्की बारिश, पश्चिमी भारत में उमस करेगी परेशान
तरनतारन उप-चुनावः सीएम भगवंत मान बोले, दिल्ली को दिखता है पंजाब का धुआं
भजन सरकार की सर्जरी : प्रशासनिक फेरबदल कर 67 RAS अफसरों का तबादला, 30 SDM भी बदले
मोन्था तूफान से निपटने के लिए सेना स्टैंडबाय पर, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भारी बारिश
तेजस्वी यादव का तंज: नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में गए, वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंकेंगे
अंतागढ़ में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बस्तर में शांति का एक और कदम
मन की बातः पीएम मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी पर जताई खुशी
एड से नाराज ट्रम्प ने कनाडा पर लगाया 10% एक्स्ट्रा टैरिफ
🇨🇦🇺🇸 Canada’s Ontario PM, Doug Ford, played the Ronald Reagan anti-tariff commercial during the Game One of the World Series of Major League Baseball. A Jab at Trump and USA. Now whether tariffs work or not, it is debatable but prime-time ads like this show the extent of the… pic.twitter.com/dIL42l9WtA
— Economy GDP (@EconomyGdp) October 25, 2025
मलेशिया में रेड कार्पेट पर नाचे ट्रम्प, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति समझौता
f28e190d-992
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को मलेशिया पहुंचे, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर स्थानीय कलाकारों के साथ डांस किया। इस दौरान, ट्रम्प की मौजूदगी में थाईलैंड और कंबोडिया ने एक सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। ट्रम्प ने इस समझौते को असंभव मानने वालों के लिए एक जीत बताया। यह संघर्ष कंबोडिया और थाईलैंड के बीच एक मंदिर विवाद को लेकर हुआ था, जिसमें 48 लोगों की मौत हुई थी। ट्रम्प के साथ मलेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आसियान को संबोधित करते हुए कहा कि आसियान भारत की "एक्ट ईस्ट नीति" का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ब्यूरेवेस्तनिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
9da035de-9c7
रूस ने अपनी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ब्यूरेवेस्तनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल इतनी शक्तिशाली है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दावा है कि यह किसी भी डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है। पुतिन ने रविवार को इसकी सराहना करते हुए कहा कि इस मिसाइल की टॉप स्पीड 1300 किमी प्रति घंटा है और इसकी तैनाती जल्द ही की जाएगी। मिसाइल का परीक्षण 21 अक्टूबर को हुआ, जिसमें उसने लगभग 14,000 किलोमीटर की उड़ान भरी और 15 घंटे तक हवा में रही। पुतिन ने इसे शानदार और अद्वितीय हथियार बताया, जो किसी अन्य देश के पास नहीं है।
ये भी पढ़ें...
25 अक्टूबर की TOP NEWS
24 अक्टूबर की खबरें काम की
23 अक्टूबर की TOP NEWS
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA