Top News : खबरें आपके काम की
Manish Kumar | Nov 06, 2025, 21:15 IST
Photograph: (The Sootr)
नमस्कार, बिहार के चुनावी रैली में PM मोदी ने RJD पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी पाठशाला में घोटाला-परिवारवाद होता है। वहीं, बेटिंग ऐप मामले में ED ने क्रिकेटर रैना-धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच की। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
पीएम मोदी का RJD पर तंज, इनकी पाठशाला में होता है घोटाला-परिवारवाद
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले फेज में 121 सीटों पर 64.46% मतदान हुआ
मौसम पूर्वानुमान (7 नवंबर): एमपी सहित देशभर में ठंडी हवा का असर, J&K में हिमपात का अलर्ट
ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामलाः ED ने रैना-धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच की
PoK में GEN-Z का सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, गोलीबारी में एक छात्र घायल
भारत ने चौथे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर ने झटके 3 विकेट
हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी : सरकार 2047 के विजन की बात कर रही, हकीकत में कल की ही प्लानिंग नहीं
SIR की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाई नई समिति, मोहन मरकाम बने संयोजक
कफ सिरप कांड: कमलनाथ का एमपी सरकार से सवाल, सरकार ने अबतक क्यों नहीं दिया इलाज का खर्च
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तुर्किये में पीस टॉक
फिलीपींस में तूफान कालमागी के कारण 114 मौतें, 127 लोग लापता, इमरजेंसी घोषित
edc2f638-a7c
फिलीपींस में टाइफून कालमागी ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 114 लोगों की जान गई। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने इस आपदा के बाद इमरजेंसी लागू कर दी है। तूफान से 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 5.6 लाख लोग घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण ले चुके हैं। बाढ़ में डूबने से अधिकांश मौतें हुईं, जबकि 127 लोग लापता हैं। यह घटना फिलीपींस में इस साल का सबसे भीषण प्राकृतिक हादसा है, जो अब दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है।
नेपाल में 10 वामपंथी पार्टियों ने किया नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी का गठन
eaf38947-939
नेपाल में दस वामपंथी दलों ने एकजुट होकर 'नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी' का गठन किया है, जिसका चुनाव चिह्न पांच कोनों वाला तारा होगा। यह गठबंधन आगामी मार्च में होने वाले चुनावों के लिए तैयार है। पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और माधव कुमार नेपाल की अगुवाई में यह पार्टी बनाई गई है। प्रचंड को पार्टी का कोऑर्डिनेटर और नेपाल को को-कोऑर्डिनेटर चुना गया है। यह ऐतिहासिक कदम नेपाल में सितंबर के GenZ आंदोलन और तख्तापलट के बाद उठाया गया, जिसके चलते राजनीतिक अस्थिरता का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली में विमानों के नेविगेशन सिग्नल में गड़बड़ी, सरकार ने शुरू की जांच
सुप्रीम कोर्ट में वायु प्रदूषण रोकने की याचिका दायर, 22 लाख बच्चों पर खतरा
fda41a31-72d
देशभर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि प्रदूषण का स्तर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी तक पहुंच चुका है। याचिका दायर करने वाले ल्यूक क्रिस्टोफर काउंटिन्हो ने बताया कि दिल्ली में लगभग 22 लाख बच्चों के फेफड़े प्रभावित हुए हैं, जिनकी रिकवरी अब मुश्किल हो सकती है। उन्होंने प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। क्रिस्टोफर के अनुसार, यह स्थिति शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है।
पाकिस्तान में संविधान संशोधन से आर्मी चीफ को मिल सकती है ज्यादा ताकत, विरोध शुरू
जापान में भालुओं के हमलों से 12 मौत, पकड़ने के लिए सेना तैनात
cd03f9c1-ef4
जापान में भालू के हमले बढ़ने के कारण सरकार ने सेना की मदद ली है। अप्रैल से अब तक पूरे देश में 100 से अधिक भालू हमले हो चुके हैं, जिनमें 12 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा हमले अकिता प्रांत और इवाते शहर में हुए हैं, जहां भालू दिखने की घटनाएं इस साल छह गुना बढ़ गईं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए, प्रांत के गवर्नर ने सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज (SDF) को तैनात किया है। बुधवार को सैनिकों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर भालू पकड़ने के लिए स्टील जाल लगाए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों के बाहर घंटी रखने की सलाह दी है, ताकि भालू को दूर रखा जा सके।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari