Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
THE SOOTR
thesootr-top-news Photograph: (THE SOOTR)

नमस्कार, पीएम मोदी की सेना को खुली छूट, कहा टारगेट तय करें। सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पैगासस रिपोर्ट नहीं होगी सार्वजनिक। इन खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

पीएम मोदी की सेना को खुली छूट: सिंधु जल संधि स्थगित, हाई-लेवल मीटिंग में लिए बड़े फैसले

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई। इस बैठक में पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय सेना को कार्रवाई का समय और लक्ष्य तय करने की पूरी स्वतंत्रता दी जाती है। उन्होंने कहा कि "आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

SC का बड़ा फैसला : पेगासस जांच रिपोर्ट नहीं होगी सार्वजनिक, बोला- ये मामला सड़क पर चर्चा के लिए नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी मामले में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता को प्रभावित करने वाली कोई भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाएगी। इसे सड़कों पर चर्चा का दस्तावेज नहीं बनाया जा सकता।

चारधाम यात्रा के कल से होगी शुरू, उत्तराखंड में सुरक्षा के लिए 6000 पुलिसकर्मी तैनात

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके लिए इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में 6000 पुलिसकर्मी, 17 PAC कंपनियां और 10 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। 15 सुपर जोन में 2000 CCTV कैमरे लगे हैं। इस बार रिकॉर्ड 60 लाख श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं।

PM नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री चुने जाने पर मार्क कार्नी को दी बधाई

कनाडा में हुए आम चुनाव (Canada General Election) के नतीजे सामने आ चुके हैं। मार्क कार्नी (Mark Carney) के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के ज्यादातर नेताओं ने लिबरल पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मार्क कार्नी को जीत की बधाई दी है।

देश के 52वें CJI बनेंगे बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, इस दिन संभालेंगे पद

न्यायमूर्ति बीआर गवई देश के अगले सीजेआई होंगे। इसे लेकर राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। वे 14 मई को अपना कार्यभार संभाल लेंगे, क्योंकि वर्तमान सीजेआई संजीव खन्ना 13 मई को रिटायर हो जाएंगे। न्यायमूर्ति बीआर गवई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनेंगे।

कश्मीर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ध्यान दें, ये 48 बड़े टूरिस्ट प्लेस सरकार ने किए बंद

जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए यदि आप भी कश्मीर ट्रिप(kashmir Tour) प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल कश्मीर में 48 महत्वपूर्ण और बड़े टूरिस्ट प्लेस को बंद कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी तबादला नीति : MP में स्वैच्छिक तबादलों समेत मंत्री तय करेंगे कर्मचारियों का स्थान

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों के लिए एक नई नीति (MP Transfer Policy ) लागू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस नीति को स्वीकृति मिली। इस नीति के तहत, 1 मई से 30 मई 2025 तक पूरे प्रदेश में तबादलों की प्रक्रिया चलेगी।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुस्लिमों के लिए शरिया अदालत, काजी कोर्ट, दारुल कजा का आदेश मानना जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने शरिया अदालतों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि शरिया कोर्ट या काजी की अदालत को भारतीय कानून में कोई मान्यता नहीं है और उनके फैसले को मानने की किसी पर भी बाध्यता नहीं।

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में यूनिफाइड पेंशन योजना के लिए समिति बनाने की मंजूरी

मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। प्रमुख निर्णयों में ट्रांसफर नीति, सोलर पावर परियोजनाओं और सरकारी कर्मचारियों के भत्ते से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में यूपीएससी मेन्स पास करने वालों को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए

छत्तीसगढ़ के यूपीएससी मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा ( यूपीएससी मेन्स ) पास करने वाले अभ्यर्थियों को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

top news | काम की खबरें | देश दुनिया न्यूज | छत्तीसगढ़

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • top news
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल