Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 29, 2025, 22:30 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले फोर्स ने 17 नक्सलियों को किया ढेर

पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से एक दिन पहले फोर्स को नक्सली खात्मा अभियान में बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने छत्तीसगढ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर नक्सलियों को घेर लिया है। फोर्स और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए हैं। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में 3 फीसदी DA वृद्धि के इंतजार में लाखों कर्मचारी

मध्य प्रदेश के 7 लाख सरकारी कर्मचारी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए डीए को बढ़ाकर 55% कर दिया है। लेकिन, राज्य कर्मचारियों को अब भी 50% डीए ही मिल रहा है। जिसके कारण एमपी के कर्मचारियों में असंतोष बढ़ गया है, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि राज्य सरकार बजट में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाएगी, लेकिन बजट में इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। अब कर्मचारी संगठनों सरकार से इसको लेकर जल्द घोषणा करने की मांग कर रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में बेरोगजगार युवा कहलाएंगे अकांक्षी युवा, पोर्टल पर संख्या 30 लाख के पार

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है, और राज्य के लाखों युवा अपनी पढ़ाई के बाद केवल नौकरी की तलाश में सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। प्रदेश में बेरोज़गारों की संख्या सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब 30 लाख के पार पहुंच चुकी है। पिछले कुछ सालों में यह स्थिति और अधिक खराब हुई है, और इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में पढ़े-लिखे बेरोजगारों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



33 अरब डॉलर में एलन मस्‍क ने बेचा एक्‍स, अब कौन बना नया मालिक

अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्‍क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का नाम बदलकर एक्‍स (X) रखा था, और अब उन्होंने इसे अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को ₹28,23,43,71,00,000 (33 अरब डॉलर) में बेच दिया है। इस डील के बाद, X और xAI का एक नया गठजोड़ हुआ है। यह सौदा मस्‍क की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह अपने AI क्षेत्र में विस्तार करने के लिए xAI और X को जोड़ना चाहते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



myanmar में फिर भूकंप के झटके, इस बार 5.1 तीव्रता, अब तक 1000 की मौत

म्यांमार में शनिवार, 29 मार्च 2025 को फिर एक शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.1 थी और यह म्यांमार की राजधानी नेपीता के पास दोपहर 2:50 बजे आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। हालांकि, इस भूकंप से किसी नए हताहत होने की खबर नहीं आई है, लेकिन यह घटनाक्रम राहत और बचाव कार्यों के दौरान हुआ है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बीजेपी का नया अभियान: 'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' बूट कैंप शुरू

मध्य प्रदेश में बीजेपी अपनी फ्यूचर फोर्स तैयार कर रही है, जिसमें युवा प्रोफेशनल्स को राजनीतिक ट्रेनिंग दी जा रही है। इस उद्देश्य के तहत भोपाल में 'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' बूट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राजनीति से जोड़ना और उन्हें बीजेपी की विचारधारा से परिचित कराना है। सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया और उन्हें राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



चीफ जस्टिस कैत के आदेश पर 300 से ज्यादा जजों के तबादले, 159 सिविल जजों का प्रमोशन

मध्यप्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट के अधीनस्थ अदालतों में एक बड़ी प्रशासनिक हलचल हुई है, जहां 300 से ज्यादा न्यायाधीशों का ट्रांसफर (Transfer of Judges) किया गया है। यह आदेश चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत (Chief Justice Suresh Kumar Kait) के निर्देश पर जारी किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिला सत्र जजों में तैनात इन न्यायाधीशों के ट्रांसफर से न्यायिक प्रशासन में नए बदलाव आएंगे, जिससे कार्य की गति और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद की जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अधिकारी के घर के बाहर मुंह पर पोती गई कालिख, हिंदू संगठन ने लगाया ये आरोप, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के दमोह में धार्मिक ध्वज हटवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठन और BJP कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी । इस दौरान, संगठन के कुछ कार्यकर्ता नगरपालिका के सीएमओ प्रदीप शर्मा के आवास तक पहुंचे और उनके मुंह में कालिख पोत दी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ शर्मा को निलंबित करने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रुख किया, जहां वे सीएमओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन देंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



उज्जैन विक्रमोत्सव 2025: 10 दिन बढ़ा मेला का समय

उज्जैन में महाशिवरात्रि के दौरान विक्रमोत्सव 2025 की शुरुआत हुई। इस दौरान एक विशाल वाहन मेला आयोजित किया गया। इसमें वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50% तक की छूट मिल रही है, जिससे लोगों में खासा उत्साह है। मेले की अवधि पहले 31 मार्च तक तय की गई थी, लेकिन अब वाहन विक्रेताओं की मांग पर इसे 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीबीआई ने भूपेश बघेल के OSD रहे आशीष वर्मा के घर पर मारा छापा

पूर्व सीएम भुपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा के भिलाई निवास पर CBI ने छापा मारा है। इससे पहले 26 मार्च को CBI ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास सहित 33 से अधिक जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान सीबीआई ने भिलाई के वसुंधरा नगर स्थित आशीष वर्मा के घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वे उस वक्त घर पर नहीं थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भारत-अमेरिका ट्रैरिफ डील के बीच ट्रंप ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत-अमेरिका टैरिफ डील को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत स्मार्ट व्यक्ति और महान मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। न्यू जर्सी में अमेरिकी अटॉर्नी एलिना हब्बा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीद है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अधिकारी ने बीजेपी विधायक विजयपाल आढ़ती को नहीं पिलाई चाय, DM ने कर दिया ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक अनोखा विवाद सामने आया, जब एक सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चाय परोसने को लेकर BJP विधायक विजयपाल आढ़ती और पंचायत सहायक अधिकारी (ADO) बिशन सक्सेना के बीच कहासुनी हो गई। यह मामला इतना बढ़ गया कि जिला मजिस्ट्रेट (DM) को हस्तक्षेप करना पड़ा और ADO को गढ़ ब्लॉक में ट्रांसफर कर दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ED की छापेमारी से खुलासा : कपल पोर्न वीडियो बनाकर करता था अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों पर सप्लाई

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोएडा में एक कपल, उज्जवल किशोर और नीलू श्रीवास्तव के परिसर पर छापेमारी की। इन दोनों पर आरोप है कि वे अपने घर से देसी पोर्न वीडियो बनाकर अंतरराष्ट्रीय अश्लील वेबसाइटों को सप्लाई कर रहे थे। इनका व्यवसाय पूरी तरह से अवैध था और इसमें विदेशी फंडिंग भी शामिल थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



PM मोदी का 30 मार्च को नागपुर दौरा, 12 साल बाद जाएंगे RSS मुख्यालय

पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को नागपुर का दौरा करेंगे, जहां वे गुड़ी पड़वा के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा सिर्फ एक औपचारिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह सरकार और संघ के बीच मजबूत होते तालमेल का प्रतीक है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और मोहन भागवत मदन नेत्रालय के नए नेत्र देखभाल और अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखेंगे, जो आरएसएस के दूसरे प्रमुख मधवराव गोलवलकर की स्मृति में स्थापित किया जा रहा है। यह आयोजन संघ के समाज सेवा के दृष्टिकोण को और बीजेपी सरकार के विकासात्मक एजेंडे को जोड़ता है, जिससे दोनों संस्थाओं के बीच सामंजस्य और एकता का प्रतीक मिलता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • काम की खबरें
  • खबरें काम की
  • top news today