Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Dec 25, 2024, 07:57 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. PM मोदी आज आएंगे खजुराहो, केन-बेतवा लिंक परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

राष्ट्रीय नदी जोड़ो योजना के तहत मध्य प्रदेश से पहली परियोजना की शुरुआत होने जा रही है। 25 दिसंबर (आज) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी पिछले तीन-चार दिनों से खजुराहो में जुटे हुए हैं और कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हैं। खजुराहो नगर पंचायत को दुल्हन की तरह सजाया गया है और पूरे शहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2. MP के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाने लगे हैं और कुछ जगहों पर हल्की धूप भी खिली है। अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल और ग्वालियर समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3. 2024 में भी बिरयानी बनी भारतीयों की पसंदीदा डिश

जब खाने की बात आती है तो इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय खाने के बहुत शौकीन हैं। चाहे घर का बना व्यंजन हो या बाहर से ऑर्डर किया हुआ, वे खाने से कभी नहीं चूकते। आज के समय में आप घर बैठे अपना पसंदीदा खाना खा सकते हैं। अपने पसंदीदा आउटलेट से खाना ऑर्डर करने के बाद मजे से खाना किसे पसंद नहीं है। आपको बता दें कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने साल 2024 खत्म होने से पहले एक रिपोर्ट जारी की है, 2024 में बिरयानी ने भारत की सबसे पसंदीदा डिश का खिताब बरकरार रखा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. CG में 10 महीने में कम हुईं 34 हजार महतारी

Mahtari Vandan Yojana : सरकार की खस्ता आर्थिक हालत का असर महतारी वंदन योजना पर भी पड‍ रहा है। हर महीने करीब 700 करोड़ का भुगतान सरकारी खजाने पर भारी पड़ रहा है। अपात्रों के नाम पर हर महीने महिलाओं के नाम योजना की लिस्ट से कम होते जा रहे हैं। सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 महीने में साढ़े 34 हजार महिलाएं अपात्र हो चुकी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

5. MP-UP के 14 जिलों को हरा-भरा बनाएंगी केन-बेतवा, 65 लाख को मिलेगा पेयजल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को अटल जी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में केन-बेतबा लिंक प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। MP और UP के 14 जिलों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. जहां अमिताभ को नहीं मिली परमिशन, वहां राजेश शर्मा ने बनवा दिया सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट

सत्ता के शीर्ष अफसरों और नेताओं से तार जोड़कर जो काम हो सकता है, वह तो अच्छे-अच्छे भी नहीं करवा सकते। आयकर विभाग के लपेटे में आए त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के सर्वेसर्वा राजेश शर्मा ने जो कर दिखाया, उसके लिए तो अमिताभ बच्चन को भी अनुमति नहीं मिल पाई थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7. पुरुष टीचर प्रेग्नेंट, शिक्षा विभाग ने भी दी मैटरनिटी लीव, जानें मामला

यह घटना बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर के महुआ प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर ओसाती हाई स्कूल की है। यहां के शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मैटरनिटी लीव पर भेज दिया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. मोहन भागवत के इस बयान के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, कह दी बड़ी बात

संघ प्रमुख मोहन भागवत का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजने की जरूरत नहीं है, विवाद का कारण बन गया है। इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. पटवारी परीक्षा के बाद जेल प्रहरी रिजल्ट कटघरे में, टॉपर्स खोल रहे पोल

कर्मचारी चयन मंडल (ईसएबी) के हाल में जारी हुए जेल प्रहरी, वन रक्षक परीक्षा में टॉपर राजा भैया के 100 में से 101.66 अंक आने का खुलासा द सूत्र ने किया था। यह पहला मामला था जब मप्र की ईएसबी परीक्षा में किसी के नॉर्मलाइजेशन के बाद अंक, कुल अंक से भी ज्यादा आए हो। अब इस परीक्षा के रिजल्ट के तार मप्र के चर्चित पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले से जुड़ गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. MP बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी, बेस्ट ऑफ फाइव योजना फिर से लागू

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बेस्ट ऑफ फाइव योजना को लागू कर दिया गया है, जिससे स्टूडेंट्स को बड़े फायदे मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • मोहन यादव
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • CM योगी आदित्यनाथ
  • top news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • top news trending news
  • today top news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच