Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Dec 26, 2024, 21:54 IST
Share
thesootr
thesootr top-news Photograph: (thesootr)

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2. महाकाल मंदिर में फर्जीवाड़े के बाद सरकार ने प्रशासक धाकड़ को हटाया

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार ने मंदिर के प्रशासक गोपाल धाकड़ को हटा दिया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने इसकी पुष्टि की है। धाकड़ को 14 अगस्त 2024 को महाकाल मंदिर समिति का प्रशासक बनाया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3. थाइलैंड जाने से पहले 100 बार सोचें... अब तक कई भारतीय हुए गायब

छत्तीसगढ़ सरकार ने खुलासा किया है कि गायब हुए भारतीय नागरिकों को विदेश में गुलाम बनाकर रखा जा रहा है। उन नागरिकों के साथ साइबर ठगी का काम करवाया जा रहा है। केंद्र गृह मंत्रालय को भेजी गई सूची में 17 लोगों का नाम है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. MP के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन रहेंगे बंद

मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (winter vacation) यानी कि ठंड की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इस अवकाश की शुरुआत 31 दिसंबर, मंगलवार से होगी और यह 4 जनवरी 2025, शनिवार तक जारी रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

5. कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ पद यात्रा निकालेगी, वर्किंग कमेटी की बैठक में ऐलान

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देशभर में जनसंपर्क अभियान 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा' शुरू करने की घोषणा की। यह निर्णय कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बेलगावी में हुई विस्तारित बैठक के बाद लिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. बदले फ्लाइट के लगेज नियम, अब कितने बैग ले जा सकते हैं साथ? जानें

अगर आप भी नए साल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, फ्लाइट यात्रा के लिए एक नया नियम लागू किया गया है, जिसे जानना बेहद जरूरी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7. धान उगाने वाले किसान को प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 2 हजार रुपए

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. दतिया हत्याकांड : 7 दोषियों को मिला आजीवन कारावास, 21 साल बाद न्याय

मध्य प्रदेश के दतिया में 21 साल पहले हुए हत्याकांड में दतिया कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 2003 के इस चर्चित हत्याकांड में 15 में से 9 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जबकि दो आरोपी 10-10 साल तक जेल में रहेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. HC के एक आदेश से MP परिवहन विभाग के 14 कांस्टेबलों की बढ़ी मुश्किलें

मध्य प्रदेश में 10 साल से अधिक समय तक नौकरी करने के बाद 14 परिवहन आरक्षकों को सेवा से हटा दिया गया है। यह फैसला मप्र हाई कोर्ट के आदेश पर लिया गया। आरक्षकों ने जबलपुर बेंच में याचिका दायर की थी, जिसमें उनका आरोप था कि उन्हें नियमित नहीं किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. फोन पर कहा - आपकी 10 लाख की लॉटरी लगी है... फिर खाता हो गया खाली

ठगों ने अब लोगों को झांसे में लेने का नया जाल बिछाया है। दरअसल, शातिर ठग अब लॉटरी के नाम लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। ऐसी ही घटना छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से सामने आई है। यहां एक युवक ने लॉटरी के लालच में 1.96 लाख रुपए गंवा दिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

11. I.N.D.I.A से होगी कांग्रेस की छुट्टी!, AAP का साथ देंगे ममता-शरद पवार?

सीएम आतिशी और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगा दिया कि बीजेपी कांग्रेस के लिए फंडिंग कर रही है। इसके साथ ही आप पार्टी ने कांग्रेस को इंडिया गंठबंधन से बाहर करने के लिए अन्य दलों से बातचीत शुरू कर दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12. पटना: भजन 'रघुपति राघव राजा राम' पर विवाद, गायिका देवी ने कहा सॉरी

एक कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन पर हुए हंगामे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित 'मैं अटल रहूंगा' कार्यक्रम में लोक गायिका देवी ने 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम... ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' भजन गाने पर कुछ लोगों ने विरोध जताया।

13. सोमनाथ से संभल तक... मंदिर-मस्जिद विवाद पर मोहन भागवत और पत्रिका के बीच मतभेद क्यों?

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में देश में मंदिर-मस्जिद विवादों पर चिंता जताई थी। इसके कुछ दिन बाद ही पत्रिका 'ऑर्गनाइजर' ने अपने नए अंक में एक संपादकीय छापा है। इसमें सोमनाथ से लेकर संभल और आगे तक 'सभ्यतागत न्याय' की लड़ाई का जिक्र है। पत्रिका का मानना है कि इतिहास की सच्चाई जानना जरूरी है।

14. 'खुद को 6 कोड़े मारूंगा, DMK को सत्ता से हटाने तक चप्पल नहीं पहनूंगा', बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का ऐलान

अन्नामलाई ने पुलिस पर एफआईआर लीक करने का आरोप लगाया, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो गई। उन्होंने कहा कि एफआईआर को इस तरह लिखा गया है, जिससे पीड़िता को शर्मिंदगी उठानी पड़े। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अन्नामलाई ने चप्पल उतारकर यह ऐलान किया कि जब तक डीएमके सरकार सत्ता से बाहर नहीं होगी, तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे।

15. जम्मू की आरजे सिमरन ने उठाया खौफनाक कदम, अपने फ्लेट में किया सुसाइड

अपनी आवाज से लोकप्रियता हासिल करने वाली मशहूर आरजे (रेडियो जॉकी) सिमरन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली है। पुलिस फिलहाल इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। आरजे सिमरन रेडियो की दुनिया में एक बड़ा नाम थीं।

16. पुष्पा-2 भगदड़ केस... CM बोले- एक्टर जिम्मेदारी समझें, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का मामला बढ़ता जा रहा है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि भीड़ को और फैंस को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी एक्टर्स की ही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी इस विवाद में एक्टर अल्लू अर्जुन को सपोर्ट कर रही है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक्टर की छवि खराब की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • top news
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा