Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 21, 2025, 22:11 IST
Share
top news 21 feb
top news 21 feb

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में टल गई ओबीसी आरक्षण और ईडब्ल्यूएस पर सुनवाई

मध्यप्रदेश में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए ओबीसी आरक्षण केस की सुनवाई एक बार फिर टल गई है....दरअसल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एडवोकेट यूनियन फॉर डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस की जनहित याचिका के साथ साथ तीन दूसरी यशिकाओं पर सुनवाई होनी थी...इन याचिकाओं में ये मांग की गई थी कि एससी, एसटी और ओबीसी जैसे आरक्षित वर्ग को भी EWS आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए....याचिका में आरोप लगाया गया है कि मप्र में इन वर्गों को EWS आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है....इसी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी...लेकिन सुनवाई फिलहाल टल गई है...और इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 मार्च को होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MLA देवेंद्र यादव बलौदा बाजार हिंसा केस में जेल से रिहा...बर्थडे गिफ्ट

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 7 महीने बाद जेल से रिहा हुए। देवेंद्र को सुप्रीम कोर्ट से उनके बर्थडे के दूसरे दिन 20 फरवरी को बेल मिली थी। वे 17 अगस्त 2024 से यानी 188 दिन जेल में बंद थे। 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने का विरोध करते हुए कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिया था। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारियों का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रेलवे ने X को दिए नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के वीडियो हटाने के निर्देश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन रेलवे ने एक फरमान जरूर जारी किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को नोटिस जारी कर 288 वीडियोज लिंक हटाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने 17 फरवरी को यह नोटिस भेजा था और X को 36 घंटे में घटना से जुडे़ सभी वीडियो लिंक हटाने का निर्देश दिया था। मंत्रालय के नोटिस में कहा गया कि यह नैतिकता के साथ X के कंटेंट पॉलिसी के भी खिलाफ है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। अभी ट्रेनों में भारी भीड़ है, इसे देखते हुए रेलवे का ऑपरेशन भी प्रभावित हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Free Laptop Scheme : सीएम मोहन ने 89 हजार छात्रों के खातों में ट्रांसफर किए 224 करोड़

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में एक कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा में 75% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले 89 हजार 710 छात्रों के खातों में कुल 224 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Google Pay यूजर्स के लिए बड़ा झटका! अब पेमेंट पर लगेगा चार्ज, समझें पूरा गणित

अगर आप Google Pay का इस्तेमाल बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, या अन्य ट्रांजेक्शन के लिए करते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। Google Pay अब कुछ खास तरह के भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज वसूलने लगा है। इसका असर लाखों यूजर्स पर पड़ेगा, खासकर उन पर जो क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

स्टंट करने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे

अंबिकापुर में फेयरवेल पार्टी के बाद खतरनाक कार स्टंट करने और शराब की बोतलें लहराने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स पर एक्शन हुआ है। कलेक्टर और डीईओ ने आत्मानंद बतौली के 11 छात्रों को निलंबित कर परीक्षा से वंचित करने का नोटिस जारी किया है। वहीं, मणिपुर पुलिस ने 8 वाहनों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

GIS के कारण बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स को नहीं होगी परेशानी, ट्रैफिक प्लान तैयार

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit - GIS) के कारण 10वीं और12 वीं परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को परेशानी नहीं होगी। प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान ( Traffic Plan ) तैयार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यक्रम के बावजूद, छात्रों को परीक्षा केंद्र (Exam Center) जाने से नहीं रोका जाएगा। हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) जारी किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी जाम की स्थिति में मदद ले सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईडी के बाद आयकर करेगा सौरभ से जेल में पूछताछ, भोपाल कोर्ट ने दी अनुमति

आरटीओ (परिवहन विभाग) के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के बाद आयकर विभाग के अफसर भी केंद्रीय जेल में पूछताछ कर सकेंगे। भोपाल जिला कोर्ट ने शुक्रवार को इसकी अनुमति दे दी। आयकर विभाग के आवेदन पर गुरुवार को न्यायाधीश आरपी मिश्रा की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अफसरों से पूछा था कि सौरभ से पूछताछ करने कौन-कौन जाएगा? इसके बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने बगैर लिस्ट के ही मंजूरी दे दी। सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल 14 दिन की रिमांड पर दूसरी बार जेल भेजे गए हैं, जिसकी अवधि 3 मार्च को खत्म होने वाली है।

सीएम की शपथ लेने के एक दिन बाद ही दिल्ली में पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए गए

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके अलावा नई सरकार का विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। यह तीन दिन तक चलेगा और 27 फरवरी को खत्म होगा। सदन में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। तीसरे दिन CAG की 14 रिपोर्ट सदन में रखी जाएंगी।

हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा को क्लीन चिट, 121 लोगों की हुई थी मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दर्दनाक भगदड़ कांड (Hathras Stampede) की न्यायिक जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है। इस रिपोर्ट को बजट सत्र से पहले कैबिनेट बैठक में पेश किया गया, जिसके बाद इसे सदन में रखने की मंजूरी दी गई। हालांकि, सरकार ने अभी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इसमें भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि को किसी भी तरह का आरोपी नहीं ठहराया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महाकाल मंदिरः आम श्रद्धालुओं पर पाबंदी, लेकिन VIP की बेटी गर्भगृह में घुसी

महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था आम लोगों के साथ ही अधिकारियों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रही है। ताजा मामला सामने आने के बाद आरोपी शख्स का पता लगाया जा रहा है। गर्भगृह की दहलीज से दर्शन करने आए एक वीआईपी ने अपनी बेटी को गर्भगृह में प्रवेश करा दिया और स्वयं वीडियोग्राफी करते रहा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा