Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Feb 27, 2025, 07:52 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

महाकुंभ खत्म, रिकॉर्ड 66 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश में आयोजित महाकुंभ ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसमें 13 जनवरी से 26 फरवरी तक कुल 66.70 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यह संख्या अमेरिका की कुल जनसंख्या से लगभग दोगुनी है। योगी सरकार के अनुसार, इस आयोजन में दुनिया के हिंदू समुदाय के एक बड़े हिस्से ने भाग लिया। समापन दिवस पर 1.53 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया, जिससे आयोजन की भव्यता और महत्व और बढ़ गया।

महाकुंभ के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों ने मेले के ऊपर एक भव्य एयर शो प्रस्तुत किया, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। इस ऐतिहासिक आयोजन के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर गंगा पंडाल में पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और नाविकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के इस जिले में गाड़ी खरीदने पर मिल रहा 50 प्रतिशत तक का भारी डिस्काउंट, जल्दी कीजिए

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विक्रमोत्सव 2025 का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अब विक्रमोत्सव व्यापार मेला को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। विक्रमोत्सव के दौरान उज्जैन में वाहन मेला की शुरुआत भी हुई, जिसे लेकर शहरवासियों और पर्यटकों में खासा उत्साह है। अब ग्वालियर मेले की तरह उज्जैन व्यापार मेले में भी वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50% तक छूट मिलेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। आज, 27 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआत हिंदी विषय के पेपर से की जाएगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एमपी बोर्ड द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी छात्र-छात्राओं के लिए इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी सुनिश्चित करें कि वे सभी नियमों और गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें, जिससे परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

MP सरकार की नई पहल: रील बनाकर जीतें 2 लाख तक के इनाम

मध्यप्रदेश सरकार ने स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसमें युवाओं को 2 लाख रुपए तक के पुरस्कार मिलेंगे। प्रतियोगिता में कचरा प्रबंधन पर रील बनाने की चुनौती दी गई है। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस प्रतियोगिता की घोषणा की। मंत्री ने बताया कि कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकार- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं, सुप्रीम कोर्ट में कहा- 6 साल की पाबंदी काफी

केंद्र सरकार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जाने वाले राजनेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के खिलाफ है। केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया। कहा कि 6 साल के लिए डिसक्वालिफिकेशन पर्याप्त है।इस तरह की अयोग्यता लागू करना पूरी तरह से संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दोषी नेताओं के खिलाफ आजीवन बैन लगाने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। केंद्र ने कहा, 'याचिका की मांग कानून को दोबारा लिखने या संसद को किसी खास तरीके से कानून बनाने का निर्देश देने के जैसी है। ये पूरी तरह से न्यायिक समीक्षा की शक्तियों के विपरीत है।' खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राष्ट्रपति बोलीं-संतों ने हमेशा समाज को राह दिखाई, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मंदिरों की पेटियां बेटियों के लिए खोल दें

खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव हो रहा है। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हनुमान यंत्र भेंट किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, भारत के मंदिरों की पेटियों को गरीबों की बेटियों के लिए खोल दिया जाना चाहिए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 51 हजार रुपए देने की भावना है, इसलिए सरकार की योजना का लाभ यहां आए जोड़ों को मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करें। जब आप सफल होंगी तभी हमारा समाज और देश सफल होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CM के समधी जीते...मंत्री जायसवाल की बहू हारीं, 5 विधायक,4 पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदारों में सिर्फ 4 जीते

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में CM साय, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, 5 विधायक और 4 पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदारों ने चुनाव लड़ा। इनमें BJP के 4 और कांग्रेस 1 विधायक के रिश्तेदार, 4 पूर्व मंत्रियों में कांग्रेस के 2 और 2 बीजेपी के 2 के रिश्तेदार शामिल हैं। वहीं इनमें हार जीत की बात करें तो CM साय के समधी और मंत्री लखनलाल के भाई जीत गए हैं।मंत्री श्यामबिहारी की बहू हार गई हैं। वहीं बीजेपी विधायकों के सभी रिश्तेदार जीत गए हैं, जबकि पूर्व मंत्रियों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के रिश्तेदार हार गए हैं, सिर्फ एक ने ही जीत दर्ज की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिकी नागरिकता देने के लिए 5 गुना वसूलेंगे ट्रम्प, 44 करोड़ में सिटिजनशिप देंगे

राष्ट्रपति ट्रम्प अमेरिका की नागरिकता देने के बदले 5 गुना ज्यादा पैसा वसूल करने वाले हैं। ट्रम्प ने मंगलवार को ‘गोल्ड कार्ड’ नाम से एक नए वीजा प्रोग्राम को शुरू करने का ऐलान किया। इसे 5 मिलियन डॉलर (44 करोड़ भारतीय रुपए) में खरीदा जा सकता है। ट्रम्प ने इसे अमेरिकी नागरिकता का रास्ता बताया है। ट्रम्प ने ‘गोल्ड कार्ड’ को EB-5 वीजा प्रोग्राम का विकल्प बताया और कहा कि भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे। फिलहाल अमेरिकी नागरिकता के लिए EB-5 वीजा प्रोग्राम सबसे आसान रास्ता है। इसके लिए लोगों को 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.75 करोड़ रुपए) देने होते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों की पढ़ाई लिखाई सुधारेंगे 27 एनजीओ

छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों की शिक्षा को बेहतर करने के लिए एक नया मॉडल अपनाया है। इस मॉडल के तहत बच्चों को न सिर्फ गणित, विज्ञान और भाषा की पढ़ाई लिखाई कराई जाएगी बल्कि उनको जीवन मूल्य की सीख और नेतृत्व क्षमता का विकास भी किया जाएगा। यह सब सरकारी सिस्टम से नहीं होगा बल्कि यह काम करेंगे देश के जाने माने एनजीओ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फास्ट कनेक्टिविटी पर फोकस, MP में इन 7 बड़े शहरों के बीच चलेगी वंदे भारत सर्किल ट्रेन

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के प्रमुख शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के तहत, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर को एक मेट्रोपोलिटिन सिटी बनाने की योजना है। इसमें इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन, मेट्रो ट्रेन और वंदे भारत सर्किल ट्रेन जैसी योजनाएं उज्जैन, इंदौर को अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने का अहम हिस्सा बनेंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में घातक बीमारी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के मिले 5 मामले, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

मध्य प्रदेश में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम नामक एक बीमारी गंभीर रूप से फैल रही है। एक सप्ताह में 5 नए मरीज पाए गए हैं। ये मरीज सभी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मरीजों में 10 साल का बच्चा और 65 साल का बुजुर्ग भी शामिल हैं। सबसे पहले इस बीमारी से महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अब मध्यप्रदेश में भी यह बीमारी तेजी से फैल रही है। न्यूरोलॉजिस्ट (Neurologists) इस पर नजर बनाए हुए हैं। गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain-Barré syndrome) एक दुर्लभ और खतरनाक बीमारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • MP News
  • National News
  • मध्य प्रदेश
  • Chhattisgarh top news
  • top news trending news
  • today top news
  • top news today
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग