वार्षिक उत्सव की फीस न भरने पर तीन बच्चे स्कूल से निकाले, विरोध के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय

Ravi Awasthi | Dec 10, 2025, 23:28 IST
Share
Maharishi Vidya Mandir School
Maharishi Vidya Mandir School

भोपाल के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल ने तीन बच्चों को निष्कासित किया। यह निर्णय वार्षिकोत्सव की फीस न भरने पर लिया गया। विवाद बढ़ने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को स्कूल बुलाने के निर्देश दिए।

BHOPAL. भोपाल के एक निजी स्कूल ने तीन बच्चों को निष्कासित किया। यह कार्रवाई वार्षिकोत्सव की फीस न भरने पर की गई। मामले का खुलासा होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए। शाला प्रबंधन को बच्चों को कल से स्कूल बुलाने को कहा गया।

141242be-86b
141242be-86b

कार्यक्रम में गैरहाजिरी बनी अनुशासनहीनता

यह मामला नर्मदापुरम रोड, रतनपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल का है। इस स्कूल को वैदिक शिक्षा के लिए भी जाना जाता है। बीते सप्ताह वार्षिक उत्सव के लिए प्रत्येक विद्यार्थी से 2300 रुपए जमा करने थे। चौहान परिवार के तीन बच्चे खुशी, तनु और श्याम यह राशि न भर पाने के कारण उत्सव में शामिल नहीं हो सके।

सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर, तीन लोगों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, सरकार की घोषणा अधर में लटकी

इंदौर झंवर परिवार में लेन-देन विवाद में अब उत्तम झंवर ने भतीजे श्रेयस पर कराया केस

42d0415f-f33
42d0415f-f33

एक महीने का निष्कासन, नोटिस ग्रुप में वायरल

बच्चों की गैरहाजिरी पर विद्यालय प्रबंधन ने कठोर रुख अपनाते हुए इसे अनुशासनहीनता माना। सजा के तौर पर बच्चों को एक माह के लिए निष्कासित कर दिया गया। प्रबंधन ने निष्कासन की सूचना विद्यालय के व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की। इससे मामला पूरे स्कूल समुदाय में फैल गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मौसम पूर्वानुमान (10 दिसंबर): एमपी में छाएंगे बादल, उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, दक्षिण में राहत

विरोध बढ़ा, जांच के लिए तहसीलदार भेजे गए

विवाद बढ़ने पर करणी सेना के चेतन सिंह और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिकायत की। प्रशासन ने तहसीलदार को भेजकर मामले की जांच कराई। बढ़ते दबाव के बाद विद्यालय ने निष्कासन अवधि 15 दिन कर दी। हालांकि, निर्णय को वापस लेने से इंकार कर दिया।

059a4b96-262
059a4b96-262

मौसम पूर्वानुमान (11 दिसंबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के कई प्रदेशों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का अलर्ट

शिक्षा विभाग की दखल, रिपोर्ट तलब

बुधवार देर शाम भोपाल डीईओ नरेंद्र अहिरवार ने पत्र जारी किया। उन्होंने विद्यालय प्राचार्य को तीनों बच्चों की गुरुवार से उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। द सूत्र ने विद्यालय प्राचार्य से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन स्टाफ ने बातचीत नहीं कराई।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • नर्मदापुरम
  • भोपाल डीईओ नरेंद्र अहिरवार
  • महर्षि विद्या मंदिर स्कूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई