चीफ जस्टिस किससे बोले, आप सरकारी वकील बनने लायक नहीं, जानिए पूरा मामला

BP shrivastava | Mar 14, 2024, 16:34 IST
Share
Thesootr
फाइल फोटो।

अममानना याचिका पर सुनवाई क दौरान मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सरकारी वकील के जवाब से नाराज हो गए। उन्होंने कहा, 2 मिनट की बात को 20 मिनट में नहीं समझा पाए। आप सरकारी वकील बनने लायक नहीं हैं। मामला एक मंदिर की जमीन से जुड़ा है।

GWALIOR. अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान मप्र हाई कोर्ट ( High Court )के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ नाराज हो गए। बृज किशोर शर्मा की याचिका पर दतिया कलेक्टर की ओर से पक्ष रखते हुए शासकीय अधिवक्ता आरके अवस्थी डिवीजन बेंच को ये नहीं बता पाए कि प्रशासन ने आदेश का पालन किया है या नहीं? चीफ जस्टिस ने कहा कि जो बात 2 मिनट में बताई जा सकती है, आप 20 मिनट में नहीं समझा पा रहे। ये हमारे लिए बहुत बड़ा टॉर्चर है। आरके अवस्थी सरकारी वकील बनने के लायक नहीं हैं‍।

कोर्ट ने यह भी कहा

उन्होंने अतिरिक्त महाधिवक्ता को उनसे सारे केस लेने और पद से हटाने के लिए कहा। दरअसल, दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील स्थित रामजानकी मंदिर में कुप्रबंधन की समस्या को दूर करने के लिए याचिका दायर की गई। शासकीय वकील के जवाब पर चीफ जस्टिस ने कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वे कलेक्टर दतिया को अभ्यावेदन दें और वे ( कलेक्टर ) इस पर कार्रवाई करें।

ये खबर भी पढ़ें... MP में जूनियर- सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स का स्टायपेंड बढ़ा, हड़ताल वापस

सरकारी वकील नहीं बता पाए आदेश का पालन किया या नहीं

कोर्ट ने सरकारी वकील से पूछा कि कुप्रबंधन की शिकायत पर क्या कार्रवाई की, तो वे जवाब पढ़ने लगे। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि पढ़ना बंद करें। ऑफिस में पढ़कर आया करें। कोर्ट में तर्क दीजिए। सरकारी वकील ये नहीं बता पाए कि पूर्व के आदेश का पालन किया गया है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें... आजीविका मिशन में नियुक्ति घोटाले को दबाए बैठे अफसर, कोर्ट ने EOW से तलब की स्टेटस रिपोर्ट

क्या है मामला ?

दतिया जिले की सेंवढ़ा तहसील के गांव देवई में एक रामजानकी मंदिर है, जिसके नाम पर वहां की 50 बीघा जमीन है। जनहित याचिका में यह आरोप लगाया गया था कि उस मंदिर में किसी भी प्रकार की सेवा पूजा नहीं होती है। वहां का जो पुजारी है, वह उस भूमि का उपयोग अपने निजी काम और लाभ के लिए कर रहा है। उसकी जांच करवाई जाए। कोर्ट ने जनहित याचिका में सुनवाई के बाद आदेश दिया कि मंदिर के प्रबंधन सहित सभी रिकार्ड और वहां हो रहे अतिक्रमण की जांच कर रिपोर्ट पेश करें। जब कोर्ट आदेश के अनुरूप पालन नहीं हुआ तो याचिककर्ता ने कोर्ट के आदेश की अवमानना की याचिका दायर कर दी।

( मप्र हाईकोर्ट बेंच ) MP News

Tags:
  • MP News
  • चीफ जस्टिस
  • मप्र हाईकोर्ट बेंच
  • सरकारी वकील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच