Top News : खबरें आपके काम की
Sourabh Bhatnagar | Dec 20, 2024, 08:08 IST
top news 20 December
नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।
1. बुजुर्गों के लिए MP का पहला 5 स्टार रिसॉर्ट तैयार
बुजुर्गों के लिए बनाया रिसाॅर्ट। जिसमें सारी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं हैं। - Dainik Bhaskar
बुजुर्गों के लिए हमेशा से यही सोच रही है कि वे आखिरी वक्त में वृद्धाश्रम में रहते हैं, जहां उनके पास कोई सहारा नहीं होता। हालांकि,अब इस सोच को बदलने के लिए 'गोल्डन ओल्ड एज रिसॉर्ट' बनाया गया है। यह एक ऐसा लिविंग रिसॉर्ट है जो बुजुर्गों को 5 स्टार सुविधाएं देगा और यह प्रदेश का पहला रिसॉर्ट है। यह रिसॉर्ट उज्जैन-इंदौर रोड पर 16 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी लागत 100 करोड़ रुपए है।
यहां बुजुर्गों के लिए वाई-फाई से लैस कमरे, 24 घंटे भोजन की सुविधा, और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध है। रिसॉर्ट के परिसर में 52 प्रकार की ताजगी से भरी सब्जियां और फल उगाए जाते हैं। इसमें 150 हाई क्लास कमरे बनाए गए हैं, और हर कमरे में अच्छी रोशनी और हवा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
2. इंडियन आर्मी ने बनाए बाइक स्टंट के 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाइक स्टंट में बने 3 World Record, टीम टॉरनेडोज के कारनामे सुनकर नहीं हो पाएगा यकीन
आर्मी सर्विस कॉर्प्स की मोटरसाइकिल टीम 'टॉरनेडो' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। सूबेदार प्रदीप ने 361 किलोमीटर की दूरी मोटरसाइकिल को उल्टी दिशा में चलाकर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया। हवलदार मनीष ने मोटरसाइकिल चलाते हुए बिना हैंडल पकड़े 2.3 किलोमीटर की दूरी तय की। सिपाही सुमित तोमर ने अपनी क्षमता का परिचय देते हुए बिना हैंडल पकड़े और बिना बैठे 1715 मीटर का सफर तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
3. एयरपोर्ट पर TV जर्नलिस्ट से भिड़े विराट कोहली
विराट ने मेलबर्न एयरपोर्ट पर टीवी जर्नलिस्ट को अपने बच्चों की फोटो लेने से मना किया।
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली मेलबर्न एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियन मीडिया के साथ उलझ गए। भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले मेलबर्न पहुंची थी, और कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ वहां मौजूद थे। इसी दौरान चैनल-7 की एक महिला पत्रकार ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। कोहली ने उनसे परिवार की तस्वीरें डिलीट करने को कहा, लेकिन पत्रकार ने स्पष्ट किया कि बच्चों की कोई तस्वीरें नहीं ली गई थीं।
विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी और परिवार को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं, खासकर अपने बच्चों को। उन्होंने कई मौकों पर मीडिया से बच्चों की तस्वीरें न खींचने का आग्रह किया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कानून के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर या वीडियो लेना अवैध नहीं माना जाता।
4. राज्यसभा में VP धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, क्या रहीं वजह
5. सागर की सियासी लड़ाई सड़क पर आई, अब गोविंद ने भूपेंद्र पर साधा निशाना
6. धक्कामुक्की मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज, BJP सांसदों ने की शिकायत
7. ICC की मीटिंग में फैसला: भारत-पाक नहीं खेलेंगे एक-दूसरे की जमीं पर मैच
8. विधायकों का डबल हो गया भत्ता, दोगुना मिलेगा पैसा
9. रायपुर नगर निगम में OBC के लिए 23 वार्ड रिजर्व, इनमें 8 महिलाओं के लिए
10. कांग्रेस दफ्तर पर BJYM का हंगामा, पेट्रोल बम फेंकने के लगाए आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman