मध्यप्रदेश तबादला नीति 2025 में अटैचमेंट खत्म, अतिशेष शिक्षक हटाए जाएंगे

Rohit Sahu | May 04, 2025, 08:37 IST
Share
MP NEWS transfer policy
MP NEWS transfer policy

मध्य प्रदेश की तबादला नीति 2025 में सभी अटैचमेंट खत्म करने, चार्ज देने पर रोक और कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर का स्पष्ट प्रावधान किया गया है।

तबादला नीति 2025 (Transfer Policy 2025) के तहत मध्य प्रदेश में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अब अटैचमेंट (Attachment) के आधार पर पदस्थ नहीं किया जाएगा। ट्रांसफर से खाली होने वाले पद पर उसी स्तर या समकक्ष अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही अब किसी भी जूनियर अधिकारी को किसी अधिकारी के पद पर न रहने पर सीनियर का चार्ज नहीं दिया जाएगा।

जूनियर को नहीं मिलेगा सीनियर का चार्ज

कोई भी नियमित अधिकारी या कर्मचारी यदि ट्रांसफर होता है, तो उस पद का कार्यभार किसी जूनियर कर्मचारी को नहीं सौंपा जाएगा। इससे प्रशासनिक असंतुलन और जवाबदेही की कमी को रोका जा सकेगा।

ट्रांसफर प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन

सभी तबादला आदेश अब केवल ई-ऑफिस मॉड्यूल (e-Office Module) के जरिए ही जारी होंगे। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, और विभागाध्यक्ष द्वारा ही आदेश अनुमोदित होंगे। इसके अलावा 30 मई के बाद की एंट्री अमान्य मानी जाएगी।

अवकाश स्वीकृति का नया नियम

ट्रांसफर के बाद अवकाश सिर्फ नई पोस्टिंग जॉइन करने के बाद ही स्वीकृत किया जाएगा। अतिशेष शिक्षकों (यानी संस्था में पदों की संख्या से ज्यादा) को हटाएंगे। तकनीकी शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग के जिन कॉलेजों या संस्थानों में विषयवार शिक्षक तय संख्या से अधिक हैं, वहां से अतिशेष शिक्षकों को स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं दिव्यांग शिक्षक जिनका रिटायरमेंट एक साल से कम है इन्हें तबादले से छूट दी जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की गाइडलाइन

स्कूल शिक्षा विभाग ने के लिए स्वैच्छिक तबादले के लिए आवेदन 6 से 16 मई तक किए जा सकते हैं। वहीं ऑर्डर जनरेट करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित तय की गई है। प्रशासकीय तबादले 30 मई तक होंगे। वहीं जॉइनिंग की अंतिम तिथि 1 जून होगी।

यह भी पढ़ें...रुक गए तबादले! मंत्रियों की इस डिमांड से अटकी है एमपी की ट्रांसफर पॉलिसी

कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को 4 साल की छूट

सरकार से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन (Employee Union) के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष जैसे पदाधिकारियों को स्थानांतरण से दो पदावधि यानी 4 वर्षों की छूट मिलेगी। पूरे सेवाकाल में अधिकतम दो बार यह छूट मान्य होगी। यदि कार्यकाल 4 वर्ष से अधिक हो गया तो प्रशासकीय आवश्यकता पर ट्रांसफर संभव होगा।

FAQ

  1. क्या तबादला आदेश अब ऑफलाइन भी मान्य होगा?
    नहीं, तबादला आदेश अब सिर्फ ई-ऑफिस के जरिए जारी किए जाएंगे। 30 मई के बाद की कोई एंट्री अमान्य होगी।
  2. क्या अटैचमेंट पर कर्मचारी को अब पोस्टिंग मिल सकती है?
    नई नीति में सभी प्रकार के अटैचमेंट खत्म कर दिए गए हैं। पोस्टिंग अब केवल रेगुलर ट्रांसफर के आधार पर होगी।
  3. किन कर्मचारियों को तबादले से छूट मिलेगी?
    दिव्यांग कर्मचारी (40% या अधिक) और एक वर्ष से कम सेवा शेष वाले शिक्षक को मानवीय आधार पर ट्रांसफर से राहत दी जाएगी।
यह भी पढ़ें..मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति लागू: सीएम की अनुमति के बिना नहीं होंगे ट्रांसफर

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | mp transfer policy 2025 | mp transfer | मध्यप्रदेश तबादला नीति

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Transfer Policy
  • mp transfer
  • mp transfer policy 2025
  • मध्यप्रदेश तबादला नीति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा