धान खरीदी में गड़बड़झाले के बाद अब परिवहन में घोटाला
Sanjay Sharma | Jun 08, 2025, 19:42 IST
धान परिवहन में गड़बड़ी Photograph: (THE SOOTR)
मध्यप्रदेश में धान परिवहन घोटाला सामने आया है। गड़बड़ी की आशंका के चलते कराई गई जांच में करोड़ों की धान की ढुलाई ट्रकों की जगह ऑटो रिक्शा और स्कूटरों से कराने की पुष्टि हुई है।
BHOPAL धान खरीदी में गड़बड़झाले और वेयरहाउसों से करोड़ों की धान गायब होने के बाद अब मध्यप्रदेश में धान परिवहन घोटाला सामने आया है। गड़बड़ी की आशंका के चलते कराई गई जांच में करोड़ों की धान की ढुलाई ट्रकों की जगह ऑटो रिक्शा और स्कूटरों से कराने की जानकारी लगी है। यानी विभाग के मैदानी अमले ने परिवहन की आड़ में ट्रकों की जगह छोटे वाहनों के नंबरों की एंट्री कर लाखों रुपए का खर्च दर्शाया है। महाकौशल अंचल में धान परिवहन घोटाले की पुष्टि के बाद प्रशासन द्वारा मिलर्स को नोटिस जारी करते हुए अपराध दर्ज कराया है।
मध्यप्रदेश में बीते महीनों में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कराई गई थी। ये धान केंद्रों से वेयर हाउसों में रखवाया गया था जिसे मांग के आधार पर जबलपुर सहित महाकौशल अंचल से दूसरे जिलों में भेजा गया है। इसके लिए राइस मिलर्स और प्रशासिनक मशीनरी से जुड़े कर्मचारियों द्वारा परिवहन की व्यवस्था की गई थी। धान घोटाला के बाद अब प्रशासन परिवहन में हुई गड़बड़ी को खंगाल रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए :
छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां
पीसी शर्मा ने साधा कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर निशाना, बताया कांग्रेस का स्लीपर सेल
परिवहन में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद गुपचुप की गई जांच में पता चला है कि धान के परिवहन के लिए जिन वाहनों का उपयोग किया गया है उनके नंबर सरकारी रिकॉर्ड में गलत दर्ज किए गए हैं। पड़ताल में सामने आया है कि जिन वाहनों को ट्रक बताया गया है वे हाइवा, ऑटो रिक्शा और स्कूटर थे। वाहनों के नंबरों से भ्ज्ञी इसकी पुष्टि हुई है। धान परिवहन के नाम पर लाखों रुपए की घपले की आशंका को देखते हुए इसकी जांच एसडीएम स्तर के राजस्व अधिकारी को सौंपी गई है।
ये खबरें भी पढ़िए :
35 हजार से ज्यादा पदों पर निकली Assistant Teacher Vacancy, जल्द शुरू होंगे आवेदन
G-7 में शामिल होंगे पीएम मोदी, ट्रंप से चर्चा संभव
महाकौशल अंचल के 40 राइस मिलर्स को भी इस संबंध में नोटिस जारी कर जवाब तलब किए गए हैं। वहीं इस गड़बड़झाले में जबलपुर में अपराध भी दर्ज कराया गया है। वहीं प्रशासन के हरकत में आने के बाद कटंगी के एक वेयर हाउस में धान में आग लगने की घटना ने भी अधिकारियों की आशंका को बढ़ा दिया है। जिस वेयर हाउस में रखी धान जली है उसकी खरीदी करने वाली सहकारी समिति पर पहले से ही सवा करोड़ की धोखाधड़ी की जांच जारी है। इस खरीद केंद्र के प्रभारी और समिति प्रबंधक भी फरार हो गए हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
परिवहन की आड़ में घोटाला
ये खबरें भी पढ़िए :
छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां
पीसी शर्मा ने साधा कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर निशाना, बताया कांग्रेस का स्लीपर सेल
स्कूटर-रिक्शा को बताया ट्रक
ये खबरें भी पढ़िए :
35 हजार से ज्यादा पदों पर निकली Assistant Teacher Vacancy, जल्द शुरू होंगे आवेदन
G-7 में शामिल होंगे पीएम मोदी, ट्रंप से चर्चा संभव
40 राइस मिलर्स को नोटिस
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari