काशी से लौट रहे म्यूजिशियन ग्रुप के साथ MP में बड़ा हादसा, सिंगर समेत 4 की मौत, 7 गंभीर रुप से घायल
Amresh Kushwaha | Aug 16, 2025, 10:39 IST
truck-traveller-collision-shivpuri-4-dead-gujarat-musicians
शिवपुरी में एक ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा एक म्यूजिशियन ग्रुप से जुड़ा हुआ है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शनिवार (16 अगस्त) सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और ट्रैवलर की आमने-सामने भिड़ंत में सिंगर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर हुआ, जब एक म्यूजिशियन ग्रुप ट्रैवलर में सवार होकर वाराणसी से गुजरात लौट रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...झाबुआ में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट से भरा ट्राला वैन पर पलटा, मौके पर 9 की मौत
शिवपुरी सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक सिंगर भी शामिल है। सिंगर हार्दिक दवे (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, राजा ठाकुर (28), अंकित ठाकुर (22) और राजपाल सोलंकी (60) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में रावल मोहित, आशीष व्यास, मोहलिक, नरेंद्र नायक, चेतन कुमार, ऋषिकेश, विपुल, अरविंद, अर्जुन, हर्षद गोस्वामी और ट्रैवलर के ड्राइवर शामिल हैं। इनकी हालत गंभीर है, और इलाज जारी है। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: रातीबड़ में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट की मौत
सुरवाया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। हादसे की जांच जारी है, और प्रारंभिक जांच में यह बताया गया है कि ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज चुकी है और घायलों का इलाज जारी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
शिवपुरी हादसा | road accident in Shivpuri | शिवपुरी सड़क हादसा | MP News | शिवपुरी न्यूज
वाराणसी से गुजरात लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर के रहने वाले 20 सदस्यीय म्यूजिशियन ग्रुप वाराणसी में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम अपने घर वापस लौट रहा था। इस ग्रुप में सिंगर, संगीतकार, और अन्य कलाकार शामिल थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे ट्रैवलर ने सुरवाया के पास डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में ट्रक से टक्कर मारी। हादसे की वजह से ट्रैवलर बेकाबू हो गया और दुर्घटना का शिकार हो गया।
शिवपुरी सड़क हादसे में 4 की मौतें
शिवपुरी सड़क हादसे को एक नजर में समझें...
|
सड़क हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: रातीबड़ में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट की मौत
जानें क्या थी दुर्घटना की वजह
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
शिवपुरी हादसा | road accident in Shivpuri | शिवपुरी सड़क हादसा | MP News | शिवपुरी न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari