मध्य प्रदेश कोर्ट में दो पत्नियों की जंग, बाल खींचकर की मारपीट, वीडियो वायरल

thesootr Desk | Apr 30, 2025, 19:26 IST
Share
court me mararpeet
court me mararpeet

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक कुटुंब न्यायालय उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक शख्स की दो पत्नियों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह हंगामा गुजारा भत्ता मामले में कोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुआ।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक कुटुंब न्यायालय उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक शख्स की दो पत्नियों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह हंगामा गुजारा भत्ता मामले में कोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुआ। कोर्ट परिसर में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती और तमाचे मारती नजर आ रही हैं।

ये खबर भी पढ़े...

दतिया के CMHO डॉ. हेमंत मंडेलिया निलंबित, जातिगत टिप्पणी का वीडियो हुआ था वायरल

पहली पत्नी का आरोप, पति ने छोड़कर की 3 और शादियां

मामला हयातउल्ला खान नाम के एक रेलवे कर्मचारी से जुड़ा है, जिसकी पहली पत्नी राजदा खान ने भरण-पोषण के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। राजदा का कहना है कि हयातउल्ला ने उसे और उनके बच्चे को छोड़ दिया और बाद में तीन और शादियां कर लीं। कोर्ट ने 2019 में हयातउल्ला को पत्नी और बच्चे के लिए हर महीने 4,000 रुपये देने का आदेश दिया था, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया। लेकिन हयातउल्ला ने एक भी पैसा नहीं दिया। मंगलवार को कोर्ट ने उसे 3.19 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने या जेल जाने का आदेश सुनाया।

ये खबर भी पढ़े...

Madhya Pradesh | दतिया राजघराने के दामाद ने करवाया खुद का राजतिलक, नाम भी बदल लिया; विवाद शुरू

वैभव सूर्यवंशी से पहले ये भारतीय क्रिकेटर भी बाली उम्र में मैदान में मचा चुके हैं धूम, पढ़ें खास खबर

चौथी पत्नी और बहन ने मिलकर की पहली पत्नी की पिटाई...

इस फैसले के बाद हयातउल्ला की चौथी पत्नी और बहन ने राजदा पर हमला कर दिया। कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बीच बाल खींचने और मारपीट की नौबत आ गई। वहां मौजूद वकीलों और महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। इस घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़े...

ब्राह्मण समाज पर क्या बोल गए दतिया CMHO डॉ. हेमंत मंडलिया, मच गया बवाल

पुलिस ने चौथी पत्नी और बहन के खिलाफ मारपीट का मामला किया दर्ज...

वकील वाजिद अली बुखारी ने बताया कि हयातउल्ला ने राजदा को कई साल पहले छोड़ दिया था और बाद में उसने चार शादियां कीं। मंगलवार को कोर्ट में हयातउल्ला अपनी चौथी पत्नी और बहन के साथ पहुंचा था। राजदा की शिकायत पर पुलिस ने हयातउल्ला की चौथी पत्नी और बहन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

एमपी हिंदी न्यूज | दतिया न्यूज | पत्नियों की जंग | कोर्ट परिसर में पिटाई

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया न्यूज
  • कोर्ट परिसर में पिटाई
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पत्नियों की जंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग