BJP विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की योजना का किया विरोध, जानें पूरा मामला
Rohit Sahu | Published:
chintamani malviya
उज्जैन से बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने सिंहस्थ 2028 के लिए सरकार द्वारा स्थायी भूमि अधिग्रहण के फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि जमीन को अस्थाई रूप से अधिग्रहण किया जाना चाहिए।
बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार की योजना को किसान विरोधी बताकर इसपर विचार करने के लिए कहा है। दरअसल मध्य प्रदेश के उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होना है। इस भव्य आयोजन के लिए राज्य सरकार जमीन अधिग्रहण की योजना बना रही है। 17 मार्च, 2025 को सरकार ने नगर और ग्राम निवेश अधिनियम (T&CP) कानून में संशोधन का बिल विधानसभा में पेश किया। जिसके तहत आधी जमीन सरकार डेवलमेंट के लिए यूज करेगी और अधिग्रहित जमीन का आधा हिस्सा विकसित कर किसानों को वापस दिया जाएगा।
बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने इस योजना को किसान विरोधी बताया है। उनका कहना है कि सिंहस्थ मेला आमतौर पर टेंट और तंबू में आयोजित किया जाता है। ऐसे में स्थायी निर्माण की कोई जरूरत नहीं है। किसान केवल अस्थायी रूप से अपनी जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन स्थायी रूप से भूमि अधिग्रहण के लिए तैयार नहीं हैं। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए, ताकि किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।
उज्जैन उत्तर से बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने सरकार के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र उनकी विधानसभा में आता है और यह योजना पूरी तरह किसान हित में है। सरकार जो भी निर्णय ले रही है, वह उज्जैन के विकास को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इस योजना से करोड़ों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और स्थायी ढांचे से भविष्य के आयोजनों में भी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का विवादित बयान, इस्लाम को लेकर कह दी ये बात
इस मुद्दे पर किसानों की मिली जुलि प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ किसान इस योजना से संतुष्ट हैं, क्योंकि उन्हें विकसित भूमि वापस मिलने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, कुछ किसानों का कहना है कि वे अपनी पैतृक भूमि स्थायी रूप से नहीं देना चाहते। सरकार अस्थाई रूप से अधिग्रहण करे और इसपर फिरसे विचार करे
भूमि अधिग्रहण का नई योजना क्या है इसे समझने के लिए यह खबर पढ़ें: जमीन के बदले मुआवजा नहीं, अब जमीन ही मिलेगी! गुजरात मॉडल को अपना रही एमपी सरकार
अस्थाई रूप से हो अधिग्रहण: चिंतामणि
उज्जैन से बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जमीन को स्थायी रूप से अधिग्रहित करने के बजाय अस्थायी रूप से लिया जाए। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया है।
विधायक चिंतामणि मालवीय का विरोध
विधायक अनिल जैन बोले-किसान हित में है योजना
यह भी पढ़ें: BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का विवादित बयान, इस्लाम को लेकर कह दी ये बात
किसानों की प्रतिक्रिया
भूमि अधिग्रहण का नई योजना क्या है इसे समझने के लिए यह खबर पढ़ें: जमीन के बदले मुआवजा नहीं, अब जमीन ही मिलेगी! गुजरात मॉडल को अपना रही एमपी सरकार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari