दुष्कर्म फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, छात्राओं से कहते थे सहेली को लाओ, गैंग 3 साल से एक्टिव
Rohit Sahu | May 24, 2025, 08:53 IST
rape blackmail case
उज्जैन के नागदा में 7 युवकों की एक गैंग द्वारा नाबालिग और युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा, एक फरार है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले रेप और ब्लैकमेलिंग का घिनौना मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लड़कियों को पहले प्रेमजाल में फंसाता, फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह गैंग करीब तीन साल से इस तरह कई लड़कियों को शिकार बना चुका।
वीडियो की पहचान के बाद चार लड़कियों को थाने बुलाया गया, जिन्होंने आरोप लगाया कि सूफियान, सोहेल, तोहिद, वीरू, उस्मान और एक नाबालिग ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाए और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस आधार पर सात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पुलिस ने सूफियान, सोहेल, तोहिद, वीरू, उस्मान और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अरुण फरार है। गुरुवार को पुलिस ने नाबालिग को छोड़ बाकी छह आरोपियों का बाजार में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान उनकी पिटाई भी की गई। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस को रिमांड मिल गई है।
नागदा अभिभाषक संघ ने साफ कर दिया कि वह आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। वहीं फरार आरोपी अरुण की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां रवाना की गई है।
सूफियान पेंटिंग का काम करता है, सोहेल ऑटो चालक है और एक अन्य आरोपी मोबाइल शॉप पर काम करता है। सभी आरोपी सामान्य कामकाजी वर्ग से हैं, लेकिन तीन वर्षों से यह गिरोह मिलकर लड़कियों को फंसाने और उनका यौन शोषण करने में सक्रिय था। एसपी प्रदीप शर्मा ने इस केस में तत्परता से कार्रवाई करने वाली टीम को 10-10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें...लव जिहादी मोहसिन पर पीड़िता का खुलासा- जय श्रीराम बोलने पर रोक थी, धर्म बदलने का था दबाव
करीब दो हफ्ते पहले बिछड़ोद क्षेत्र में भी लव जिहाद का मामला सामने आया था, जहां अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग लड़कियों का दुष्कर्म किया गया था। एक लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद पूरा मामला उजागर हुआ था।
यह भी पढ़ें...तिलक लगाने पर जान से मारने की धमकी, आसिम बोला-यहां तिलक लगाकर मत आना गोली मार दूंगा
thesootr links
उज्जैन में लव जिहाद | रेप केस | अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल | छात्रा को किया ब्लैकमेल | MP News | वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
मोबाइल-पेनड्राइव से खुली सच्चाई
दरअसल बिरलाग्राम क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने बीसीआई के खंडहर में घूमते कुछ संदिग्धों को रोका तो वे भाग खड़े हुए। मौके पर गिरे मोबाइल और पेनड्राइव की जांच की गई, जिसमें कई लड़कियों के अश्लील वीडियो पाए गए। इसी आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की और उन युवकों को ढुंढकर पकड़ा।
पीड़िताओं की शिनाख्त के बाद आरोपियों पर FIR दर्ज
छह आरोपी गिरफ्तार, बीच बाजार में निकाला गया जुलूस
वकीलों ने किया पैरवी से इनकार
तीन साल से चल रहा था गैंग
यह भी पढ़ें...लव जिहादी मोहसिन पर पीड़िता का खुलासा- जय श्रीराम बोलने पर रोक थी, धर्म बदलने का था दबाव
उज्जैन में पहले भी सामने आ चुका है लव जिहाद का मामला
यह भी पढ़ें...तिलक लगाने पर जान से मारने की धमकी, आसिम बोला-यहां तिलक लगाकर मत आना गोली मार दूंगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन में लव जिहाद | रेप केस | अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल | छात्रा को किया ब्लैकमेल | MP News | वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari