झाड़ू-पोछे के लिए आई पिंकी ने बुजुर्ग ज्योतिषी से ठगे 4 करोड़ रुपए

Raj Singh | Published:
Share
joyotish
joyotish

एक ज्योतिषी को हनीट्रैप में फंसाकर 4 करोड़ ठगे गए। नौकरानी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर 45 लाख कैश और 55 लाख के गहने बरामद किए।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सनसनीखेज हनीट्रैप केस सामने आया है, जहां एक 65 वर्षीय ज्योतिषी को उनकी नौकरानी और उसके साथियों ने ब्लैकमेल कर 4 करोड़ रुपए ठग लिए।

कैसे हुआ मामला उजागर?

शहर के अलखधाम नगर में रहने वाले ज्योतिषी की बेटी ने बताया कि नौकरानी पिंकी और उसके परिवार के लोग पिछले दो वर्षों से उनके पिता को ब्लैकमेल कर रहे थे। मामला तब खुला जब पिंकी ने 10 लाख रुपए और मांगे।

पुलिस की कार्रवाई

  • नीलगंगा पुलिस ने नौकरानी पिंकी, उसकी बहन रजनी, और मां सजन बाई को गिरफ्तार कर लिया है।
  • आरोपी के घर से 45 लाख रुपए नकद और 55 लाख रुपए के गहने बरामद किए गए हैं।
  • पिंकी का पति फिलहाल फरार है।

हनीट्रैप का तरीका

पिंकी को ज्योतिषी ने दो साल पहले झाड़ू-पोंछे के लिए रखा था। उसने बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिए। इन वीडियो के जरिए उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

शिक्षकों की कमी झेल रहीं यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल, कैसे होगा सुधार

संपत्ति बेचकर दी रकम

ज्योतिषी ने ब्लैकमेलिंग के दबाव में आकर अपनी जमीनें बेच दीं और आरोपियों को बड़ी रकम दी। अब तक कुल कितनी रकम दी गई, इसका खुलासा पुलिस जांच में होगा।



पुलिस का बयान

एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में नकदी और गहने बरामद हुए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

महाकाल मंदिर में फर्जीवाड़े के बाद सरकार ने प्रशासक धाकड़ को हटाया

किसके पास से क्या मिला?

बता दें कि पिंकी के पास से 40 लाख 24 हजार रुपए कैश, 5 सोने के हार, 2 सोने के मांग टीका, 3 गोल्ड चेन, 2 सोने के ब्रेसलेट, 2 सोने के मंगलसूत्र, सोने के 10 कान के टॉप्स, 3 गोल्ड पेंडल, 4 सोने के कंगन, 1 सोने की अंगूठी, 4 सोने की नाक की बाली और 1 सोने की नाक की लौंग बरामद किए गए हैं।

रजनी पाटीदार: 19 हजार

रजनी पाटीदार के पास से रुपए कैश, 2 सोने के हार, 6 सोने के कान के टॉप्स, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने का पेंडल, 2 सोने के कंगन मिले हैं।

मोनिका, अंजलि सबने दिया धोखा... रातों-रात लुट गया करोड़पति कारोबारी

सजन बाई: 4 लाख 50

सजन के पास से कैश, 2 चांदी के पैर के कड़े, चांदी की 2 पायजेब, चांदी की 6 बिछुड़ी, 6 कमर के छल्ले, 2 सोने के कान के टॉप्स पाए गए हैं।

FAQ

  1. हनीट्रैप केस क्या है?
    जब किसी व्यक्ति को धोखे से अश्लील स्थिति में फंसाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता है, उसे हनीट्रैप कहते हैं।
  2. इस मामले में मुख्य आरोपी कौन हैं?
    मुख्य आरोपी नौकरानी पिंकी, उसकी बहन रजनी, और मां सजन बाई हैं।
  3. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
    तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और 45 लाख नकद व 55 लाख के गहने बरामद किए गए हैं।
  4. ज्योतिषी ने इतनी बड़ी रकम कैसे दी?
    ज्योतिषी ने अपनी जमीनें बेचकर रकम जुटाई और आरोपियों को दी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन समाचार
  • हनीट्रैप
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • प्रदीप शर्मा
  • MP में हनीट्रैप गैंग
  • एमपी में हनीट्रैप
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल