महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा डोरेमॉन, जूते में नजर आया गार्ड, AI जनरेटेड वीडियो से मचा बवाल

Amresh Kushwaha | Oct 17, 2025, 10:22 IST
Share
mahaakal-temple-ai-video-doremon
mahaakal-temple-ai-video-doremon

महाकाल मंदिर का एक एआई जनरेटेड वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें डोरेमॉन के गर्भगृह में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। वहीं, वीडियो में गार्ड के जूते पहनने पर आपत्ति जताई गई।

Ujjain. उज्जैन के महाकाल मंदिर का एक एआई वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इसमें डोरेमॉन को मंदिर में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में गार्ड डोरेमॉन को गर्भगृह में जाने से रोकता है।

गार्ड कहता है कि अंदर जाने के लिए वीआईपी पास चाहिए, गैजेट नहीं। इसके साथ ही, वीडियो में एक युवक 250 रुपए में पास बेचते हुए दिखाई देता है। डोरेमॉन पास खरीदकर गर्भगृह में दर्शन करने जाता है। वहीं, वीडियो में गार्ड को जूते पहने देख मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई है।

गर्भगृह में गार्ड के जूते पहनने का विवाद

वीडियो में डोरेमॉन मंदिर के गर्भगृह में जाने की कोशिश करता है, लेकिन उसे एक गार्ड रोक लेता है। हैरानी की बात ये है कि गार्ड जूते पहने हुए हैं। दरअसल, किसी भी श्रद्धालु को गर्भगृह में जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। ये वीडियो धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ दिखाई दे रहा है, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है।
e1f50714-24a
e1f50714-24a


ये खबर भी पढ़िए...सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में ही क्यों मनाई जाती है दिवाली? जानें इस अनूठी परंपरा के बारे में

250 रुपए का पास स्टॉल पर बिकते दिखा

वीडियो में एक और दृश्य है। इसमें एक युवक डोरेमॉन को 250 रुपए का वीआईपी पास बेचते हुए दिखाया गया है। यह भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि महाकाल मंदिर में किसी भी इंट्री पास की बिक्री इस प्रकार खुलेआम नहीं होती है। इस तरह का वीडियो धार्मिक स्थल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला माना जा रहा है।

डोरेमॉन महाकाल वीडियो की खबर को एक नजर में समझें...



  • एक एआई वीडियो में डोरेमॉन को महाकाल मंदिर में प्रवेश करते हुए दिखाया गया, जिसमें गार्ड उसे गर्भगृह में जाने से रोकता है और वीआईपी पास की बात करता है।
  • वीडियो में गार्ड जूते पहने हुए है, जबकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी श्रद्धालु को गर्भगृह में जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं है।
  • वीडियो में एक युवक 250 रुपए का वीआईपी पास बेचता हुआ दिखता है, जो महाकाल मंदिर में इंट्री पास की बिक्री के खिलाफ है।
  • महाकाल मंदिर प्रशासन ने वीडियो को धार्मिक स्थल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया और वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
  • महाकाल मंदिर के प्रमुख पुजारी ने वीडियो की निंदा की और इसे सनातन धर्म पर हमला बताया, साथ ही इसके निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: महाकाल मंदिर में अब श्रद्धालु करेंगे QR कोड से दान और प्रसाद खरीदने का काम

मंदिर समिति ने दी कार्रवाई की चेतावनी

वीडियो के वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। मंदिर के प्रशासक, प्रथम कौशिक ने कहा कि वीडियो से मंदिर की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

समिति ने महाकाल थाना पुलिस को पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने वीडियो बनाने और वायरल करने वाले यूजर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आपराधिक मामला दर्ज करने की भी अपील की है।

419b8b03-b2b
419b8b03-b2b


ये खबर भी पढ़िए...MP News: महाकाल मंदिर में डिजिटल बदलाव : टोकन की जगह लिंक से होंगे दर्शन के स्लॉट बुक

पुजारियों ने की कार्रवाई की मांग

महाकाल मंदिर के प्रमुख पुजारी महेश शर्मा ने इस वीडियो की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म पर हमला है। उनका कहना था कि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर बैन किए जाने चाहिए। पुजारी महासंघ ने इस वीडियो के खिलाफ आवाज उठाते हुए इसके निर्माता पर कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन न्यूज:महाकाल मंदिर के पास फिर गरजा मोहन सरकार का बुलडोजर, कई अवैध मकान जमींदोज

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • डोरेमॉन महाकाल वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज