उमा भारती ने कहा- 75 साल में रिटायरमेंट नहीं, राजनीति में रहूंगी सक्रिय
Manish Kumar | Jul 18, 2025, 20:16 IST
Photograph: (The Sootr)
उमा भारती ने 75 साल में रिटायरमेंट की बात को खारिज करते हुए सक्रिय राजनीति में बने रहने का ऐलान किया है। वह गंगा, गौमाता और शराबबंदी जैसे मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने अपने कठिन अनुभवों और नौकरशाही में शुचिता की कमी पर भी बात की।
BHOPAL. बीजेपी की फायरब्रांड नेता कहलाने वाली उमा भारती ने 75 साल में रिटायरमेंट वाली बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं उन्होंने 75 साल की उम्र में खुद के सक्रिय राजनीति से दूर रहने की बात को गलत बताया। उन्होंने राजनीति में सक्रिय रहने का ऐलान करते हुए गंगा, गौमाता और शराबबंदी पर अपना संघर्ष जारी रखने की बात कही। साथ ही, उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर और अफसरशाही में शुचिता की कमी पर भी खुलकर बात की।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए उमा भारती ने 75 साल में रिटायरमेंट लेने वाले बयान पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। जब उनसे संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हालांकि, उमा भारती ने कहा कि रिटायरमेंट की उम्र और समय सीमा संस्था, संगठन और उद्योग तय करते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कोई भी व्यक्ति समाज में अपना योगदान दे सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 75 साल की उम्र में सक्रिय राजनीति से दूर रहने की बात गलत है, क्योंकि उनकी उम्र अभी 75 साल नहीं हुई है। इस बयान के बारे में जो भी बातें हो रही हैं, वह पूरी तरह से गलत और निराधार हैं।
ये भी पढ़ें... MP News: Uma Bharti ने बयां किया दर्द, लिखा-BJP में होने से परिवार को भुगतना पड़ा नुकसान!
इसके अलावा, उमा भारती ने अपनी जिंदगी के कुछ कठिन दौरों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 1990-92 में जब उन पर सरकारों का दबाव था, तब उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। साथ ही, 2013 में व्यापमं घोटाले के दौरान भी उनका नाम घसीटा गया था, जिससे वह फिर से मानसिक उत्पीड़न का शिकार हुईं।
उमा भारती ने यह भी कहा कि वह अब अपने परिवार से पूरी तरह अलग हो चुकी हैं, लेकिन राजनीति में सक्रिय रहेंगी। उन्होंने गंगा, गौमाता और शराबबंदी जैसे मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखने की बात की। शराबबंदी के मुद्दे पर उमा भारती ने कहा कि यह पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है, और सरकार जब चाहे इसे लागू कर सकती है। लेकिन, ड्रग्स के खिलाफ एक अभियान चलाने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें... News Strike: अब मोहन सरकार के फैसले पर जताई आपत्ति! नर्मदा में क्रूजिंग पर Uma Bharti का ट्वीट
गंगा और
इसके अलावा, उमा ने बताया कि केंद्र सरकार गंगा के शुद्धिकरण के लिए काम कर रही है, और मध्य प्रदेश सरकार ने गायों के संरक्षण के लिए कदम उठाए हैं। हालांकि, इन दोनों क्षेत्रों में और सुधार की जरूरत है। उमा ने यह भी कहा कि यदि गाय पालन किसानों के जरिए होगा और सरकार उनका सहयोग करेगी, तो गायों की रक्षा की जा सकती है।
उमा भारती ने यह भी कहा कि राजनीति में अब शुचिता आ चुकी है, लेकिन अफसरशाही में अभी भी इसकी कमी है। उन्होंने प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को राजनीति की तरह शुचिता अपनाने की सलाह दी, ताकि भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सके।
ये भी पढ़ें... Uma Bharti क्या पार्टी से हैं नाराज ? उमा ने परिवार को लेकर ऐसा क्यों कहां ? MP NEWS
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए उमा भारती ने 75 साल में रिटायरमेंट लेने वाले बयान पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। जब उनसे संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हालांकि, उमा भारती ने कहा कि रिटायरमेंट की उम्र और समय सीमा संस्था, संगठन और उद्योग तय करते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कोई भी व्यक्ति समाज में अपना योगदान दे सकता है।
चुनाव लड़ने के लिए हमेशा तैयारपूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र को नकारते हुए कहा कि जैसे डॉक्टर, कलाकार और लेखक कभी रिटायर नहीं होते, वैसे ही राजनेता भी जनता की आवश्यकता पर खड़े रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी पार्टी चाहेगी, वह चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उमा भारती ने यह स्पष्ट किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में रहेंगी और बीजेपी के साथ ही रहेंगे। |
सक्रिय राजनीति से दूर रहने की बात गलत
ये भी पढ़ें... MP News: Uma Bharti ने बयां किया दर्द, लिखा-BJP में होने से परिवार को भुगतना पड़ा नुकसान!
सरकार की प्रताड़नाओं का किया जिक्र
शराबबंदी को लेकर कही ये बात
ये भी पढ़ें... News Strike: अब मोहन सरकार के फैसले पर जताई आपत्ति! नर्मदा में क्रूजिंग पर Uma Bharti का ट्वीट
गंगा और गौ संरक्षण पर दी ये सलाह
अफसरशाही में शुचिता अपनाने पर दिया जोर
ये भी पढ़ें... Uma Bharti क्या पार्टी से हैं नाराज ? उमा ने परिवार को लेकर ऐसा क्यों कहां ? MP NEWS
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari