सोनिया भारद्वाज सुसाइड केसः उमंग सिंघार के खिलाफ SC में क्रिमिनल SLP दाखिल

Vikram Jain | Mar 05, 2025, 24:04 IST
Share
umang singhar criminal slp supreme court murder allegations sonia bhardwaj
umang singhar criminal slp supreme court murder allegations sonia bhardwaj

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की महिला मित्र के सुसाइड के मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल एसएलपी दाखिल की गई है। जिसमें महिला की हत्या को आत्महत्या बताने का आरोप लगाया गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। एक महिला की मौत के मामले में उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल एसएलपी दाखिल की गई है। इस एसएलपी में महिला की हत्या को आत्महत्या बताने का आरोप लगाया गया है। मामला भोपाल स्थित उमंग सिंघार के सरकारी आवास पर 16 मई, 2021 को महिला सोनिया भारद्वाज का शव मिलने का है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, 16 मई 2021 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित उमंग सिंघार के शाहपुरा-बी 238 सेक्टर स्थित सरकारी बंगले में सोनिया भारद्वाज का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया था। सोनिया भारद्वाज और उमंग सिंघार की दोस्ती 'शादी डॉट कॉम' साइट पर हुई थी। जांच के दौरान, उमंग सिंघार ने सोनिया को अपनी लिविंग पार्टनर बताया था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन 5 दिन बाद इसे क्लोज कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें... गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भेजा 20 करोड़ का नोटिस, ये है वजह

महिला के बेटे ने सिंघार को बताया था बेकसूर

इसी बीच उमंग सिंघार की गर्लफ्रेंड की मौत के मामले में नया आया मोड़ आया था, जिसमें सोनिया भारद्वाज के बेटे ने यह दावा किया था कि इस मामले में सिंघार बेकसूर हैं और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाना चाहिए। मृतक सोनिया के बेटे ने कहा बताया था कि उसकी मां ने मौत से पहले ऐसा कोई बयान नहीं दिया था कि जिससे सिंघार को दोषी ठहराया जाए था। उसने कहा था सिंघार के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सौरभ शर्मा केस में उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, मंत्री राजपूत ने संभाला RTO की वसूली का रैकेट

अब मामले में क्रिमिनल एसएलपी दाखिल

अब 5 साल बाद इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेत्री पिंकी मुद्गल ने ही कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेत्री पिंकी मुद्गल ने सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल एसएलपी दाखिल की है। एसएलपी में आरोप है कि सोनिया की मौत हत्या थी, जिसे आत्महत्या के रूप में पेश किया गया। पिंकी मुद्गल ने इस मामले की दोबारा जांच की मांग की है और सुप्रीम कोर्ट से कार्रवाई की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस को आई संगठन में कसावट की सुध, जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देना अब भी चुनौती

ये खबर भी पढ़ें... MP में कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- कमलनाथ पर उंगली उठी तो बिछेगी लाखों लाशें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Umang Singhar
  • उमंग सिंघार
  • क्रिमिनल एसएलपी
  • Criminal SLP
  • सोनिया भारद्वाज सुसाइड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा