मूंग पर MSP की मांग तेज, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र
Sandeep Kumar | May 24, 2025, 17:58 IST
umang-singhar-demands-msp
उमंग सिंघार ने राज्य सरकार से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की तत्काल मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखते हुए इस विषय को गंभीरता से उठाया है।
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा हैं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की मांग की है। उमंग ने कहा कि इस बार 14.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग की बुआई हुई है और उत्पादन 21 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच सकता है। पिछली बार की तरह इस बार भी सरकार ने खरीदी की पुख्ता तैयारी नहीं की है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।
उमंग ने केंद्र सरकार को समय रहते प्रस्ताव भेजने, प्रति हेक्टेयर 16 क्विंटल की खरीदी सीमा तय करने टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग की है। यह मांग किसानों की आय की सुरक्षा और उनके श्रम के उचित मूल्य के लिए अहम मानी जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए... मानसून का टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से पहले केरल में दी दस्तक, एमपी में होगी धमाकेदार एंट्री
उमंग सिंघार ने राज्य सरकार से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की तत्काल मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखते हुए इस विषय को गंभीरता से उठाया है। उनका कहना है कि हर साल किसानों को मूंग की फसल के उचित दाम नहीं मिलते और सरकार की सुस्त तैयारी से किसान नुकसान झेलते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, इंग्लैंड में दिखेगा युवाओं का जलवा
कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस बार प्रदेश में 14.20 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुआई हुई है, जिससे लगभग 21 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। यह संकेत देता है कि किसान मूंग की खेती को लेकर आशान्वित हैं और मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीदी नहीं हुई तो यह परिश्रम व्यर्थ हो सकता है।
ये खबर भी पढ़िए... सरकारी स्कूलों में गैरहाजिर शिक्षकों पर लगेगी लगाम, अब होगी ऑनलाइन हाजिरी!
सिंघार ने मांग की है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए और इस बार शत-प्रतिशत फसल की खरीद की जाए। पिछली बार सरकार ने आंशिक खरीदी की थी, जिससे कई किसानों को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलवाया जाए।
ये खबर भी पढ़िए... मप्र सराफा एसोसिशएन की नई कमेटी का गठन, राजा सराफ अध्यक्ष, इंदौर के घुंघरू उपाध्यक्ष
सिंघार ने अनुरोध किया कि मूंग की खरीदी के लिए केंद्र सरकार को तुरंत प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि समय पर उपार्जन प्रक्रिया शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को एक साथ पूरी फसल बेचने की अनुमति मिले और प्रति हेक्टेयर खरीदी की सीमा 16 क्विंटल तय की जाए।
सिंघार का कहना है कि मूंग की खरीदी के लिए पर्याप्त संख्या में खरीदी केंद्र खोले जाएं। इसके साथ ही किसानों को पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रणाली को सरल बनाया जाए और एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाए जिससे किसान अपनी समस्याओं की जानकारी आसानी से दे सकें।
किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर फसल बेचना उनकी आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण पहलू है। यदि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा हो तो किसानों की आय बढ़ सकती है। उमंग सिंघार की यह पहल न केवल राजनीतिक मांग है, बल्कि यह किसानों के हित में एक आवश्यक कदम के रूप में देखी जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
उमंग ने केंद्र सरकार को समय रहते प्रस्ताव भेजने, प्रति हेक्टेयर 16 क्विंटल की खरीदी सीमा तय करने टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग की है। यह मांग किसानों की आय की सुरक्षा और उनके श्रम के उचित मूल्य के लिए अहम मानी जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए... मानसून का टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से पहले केरल में दी दस्तक, एमपी में होगी धमाकेदार एंट्री
मूंग की खरीदी पर सिंघार ने उठाई आवाज
ये खबर भी पढ़िए... BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, इंग्लैंड में दिखेगा युवाओं का जलवा
रिकॉर्ड उत्पादन की ओर मूंग की फसल
ये खबर भी पढ़िए... सरकारी स्कूलों में गैरहाजिर शिक्षकों पर लगेगी लगाम, अब होगी ऑनलाइन हाजिरी!
समर्थन मूल्य की खरीदी पर क्यों जोर?
ये खबर भी पढ़िए... मप्र सराफा एसोसिशएन की नई कमेटी का गठन, राजा सराफ अध्यक्ष, इंदौर के घुंघरू उपाध्यक्ष
केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग
खरीदी केंद्रों की संख्या
किसानों के लिए यह मांग महत्वपूर्ण क्यों ?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari