राष्ट्रपति की गरिमा का उड़ाया मजाक, कांग्रेस ने विश्वास सारंग पर लगाया आरोप

Shreya Nakade | Jul 09, 2024, 15:35 IST
Share
नर्सिंग घोटाला11
नर्सिंग घोटाला11

मध्‍य प्रदेश नर्सिंग घोटाला मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विश्वास सारंग पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बिना मान्यता वाले कॉलेज का शिलान्यास करवाने का आरोप लगाया...

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र ( MP Assemly Session ) में विपक्ष सत्ताधारी बीजेपी को नर्सिंग घोटाले के मामले में लगातार घेर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस लगातार मंत्री विश्वास सारंग पर आरोप लगा रही है। साथ ही उनके इस्तीफे की भी मांग कर रही है।

आज फिर इस विषय में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी और विश्वास सारंग को घेरा। नेता प्रतिपक्ष ने विश्वास सारंग पर राष्ट्रपति की गरिमा का मजाक बनाने का आरोप लगाया।

बिना परमिशन वाली जगह का राष्ट्रपति से कराया शिलान्यास

विधानसभा में उमंग सिंघार ने 2022 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भोपाल में हृदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ रेस्पिरेटरी डिसीज के शिलान्यास का मुद्दा उठाया था। सिंघार ने बताया कि यह जमीन एयरपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी और आर्मी के अंतर्गत आती है। इस जमीन का शिलान्यास बिना आर्मी और एयरपोर्ट अथॉरिटी से NOC लिए कर दिया गया। शिलान्यास के बाद भी इस जमीन का NOC नहीं मिला।

उमंग सिंघार ने इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि NOC होने के बाद राष्ट्रपति को वहां ले जाना था। सिंघार ने कहा कि देश के दलित समाज से आने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गरिमा के विषय में सोचा जाना चाहिए।

विधानसभा में उमंग सिंघार-

ये खबर भी पढ़िए...

नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने कहा- Lokayukta की नियुक्ति असंवैधानिक

विश्वास सारंग पर निशाना साध रही कांग्रेस

नर्सिंग घोटाले मामले में कांग्रेस पूरी तरह से बीजेपी नेता विश्वास सारंग को घेर रही है। कांग्रेस इसे व्यापमं पार्ट 2 बता रही है। साथ ही इस मामले में विश्वास सारंग से इस्तीफे की मांग की जा रही है। दरअसल जब नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और जांच को लेकर मध्य प्रदेश में पूरा विवाद हुआ, उस समय विश्वास सारंग प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। उनके मंत्री रहते ही घोटाला हुआ।

विश्वास सारंग ने साजिश का लगाया आरोप

कांग्रेस के लगातार हमले का जवाब देते हुए विश्वास सारंग ने विपक्ष पर साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को झूठा और भ्रामक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में षड़यंत्र हुआ है और वे जल्द ही इसका खुलासा करेंगे।

क्या है नर्सिंग घोटाला ?

मध्य प्रदेश में साल 2020 में नर्सिंग घोटाला उजागर हुआ। इसमें यह पता चला कि प्रदेश में कई ऐसे नर्सिंग कॉलेजों को स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त है जिनका अस्तित्व सिर्फ कागजों पर है। मामला उजागर होने के बाद यह कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने प्रदेश के सभी 375 कॉलेजों की CBI जांच के आदेश दिए। अब इस CBI जांच में भी भ्रष्टाचार सामने आया है। कई सीबीआई अफसरों को कॉलेज प्रशासन से रिश्वत लेकर गलत रिपोर्ट बनाते पकड़ा गया है।

नर्सिंग घोटाला मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र

Tags:
  • विश्वास सारंग
  • मानसून सत्र
  • उमंग सिंघार
  • रामनाथ कोविंद
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • नर्सिंग घोटाला
  • मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा