मामी-भांजे के प्यार में मामा का कत्ल, बच्चे के क्लू से हुआ पर्दाफाश

BP shrivastava | Published:
Share
Uncle's murder in Indore
इंदौर में रूपसिंह राठौर (बंजारा) की हत्या में उसकी पत्नी और भांजा ही मुख्य आरोपी निकले।

मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या (कत्ल) कर दी, लेकिन पुलिस ने हत्या के 12 घंटे के अंदर ही इस मर्डर का पर्दाफाश कर दिया।

INDORE. मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस ने हत्या के 12 घंटे के अंदर ही इस मर्डर का पर्दाफाश कर दिया और 6 आरोपियों को दबोच लिया है।

6 साल के बेटे ने किया मर्डर का खुलासा


विदुर नगर में एक दिन पहले मिले रूपसिंह राठौर ( बंजारा ) का शव पुलिस को मिला था। जांच की तो पुलिस को पता चला कि रूपसिंह के मर्डर में उसका भांजा शुभम (22) भी शामिल था। पुलिस ने भांजे समेत हत्या में शामिल चार दोस्तों और मामी को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड का खुलासा मृतक के छह साल के बेटे ने किया। हत्या के पीछे की वजह शुभम और मृतक की पत्नी पूजा यानी मामी निकली, क्योंकि भाजें और मामी का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें...नीमच के शराब कारोबारी की हत्या की साजिश का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

अवैध संबंध के चलते मामी-भांजे ने की हत्या


एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके भांजे के अवैध संबंध थे। उसी को लेकर भांजे ने अपने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी। 12 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें की दो नाबालिग हैं। मामी और भांजे ने तकिए से मुंह दबाकर मामा की हत्या की थी। फिर शव को नाले किनारे फेंक दिया जिससे पुलिस को पूरा मामला एक्सीडेंट का लगे।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर के होटल श्रीमाया गंदे पानी को बिना ट्रीट किए छोड़ रहा सीधे नाले में, प्रदूषण बोर्ड से नोटिस

तकिए से मुंह दबाकर मामा का किया मर्डर


पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों समेत उसके छह साल के बेटे से पूछताछ की। इस दौरान शक हुआ कि यह हादसा नहीं हत्या है। पूजा के 6 साल के बेटे ने बताया कि मां और पिता के बीच हमेशा झगड़ा होता था। इसके बाद पुलिस ने पूजा का मोबाइल चेक किया इसमें पूजा ने शुभम को कई बार वीडियो कॉल किए थे। दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या के सभी अपने-अपने घर चले गए थे और खाटू श्याम जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Tags:
  • इंदौर में मर्डर का खुलासा
  • मामी- भांजे ने की मामा की हत्या
  • भांजा बना मामा का हत्यारा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर