महिला के गर्भाशय में छिपी थी दर्द की खौफनाक वजह, डॉक्टर भी रह गए हैरान
Sandeep Kumar | May 18, 2025, 22:30 IST
woman-surgery-shivpuri-mp
एमपी के शिवपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने मेडिकल जगत को भी हैरत में डाल दिया। दो वर्षों से पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द झेल रही एक 30 वर्षीय महिला के गर्भाशय से डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान...
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 30 वर्षीय महिला को दो वर्षों से पेट के निचले हिस्से में दर्द और बुखार की शिकायत थी। जब इलाज से आराम नहीं मिला तो डॉक्टरों ने MRI जांच की, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। महिला के गर्भाशय में हड्डी के 20 टुकड़े पाए गए, जो संभवतः दो साल पहले हुए असुरक्षित गर्भपात के दौरान भीतर ही रह गए थे।
डॉक्टर वृंदा जोशी के नेतृत्व में एक टीम ने डेढ़ घंटे की सर्जरी कर ये टुकड़े निकाले और अब महिला की स्थिति स्थिर है। विशेषज्ञों के अनुसार तीन महीने से अधिक के गर्भ का गर्भपात केवल प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा ही करना चाहिए, वरना इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। यह घटना गर्भपात में सावधानी की अहमियत और लापरवाही के भयानक नतीजों को रेखांकित करती है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट से बेनकाब हुआ चीन, भारत को उलझाना जिनपिंग की चाल
शिवपुरी के ठाकुरपुर की रहने वाली महिला लंबे समय से पेट के निचले हिस्से में दर्द और बुखार से जूझ रही थी। दो साल पहले उसने एक गर्भपात करवाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बुखार, कमजोरी और लगातार पेट दर्द की शिकायतों के साथ वह कई बार अस्पताल में भर्ती हुई और अनेकों अल्ट्रासाउंड भी करवाए गए, लेकिन कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई। अंततः 13 मई को उसने अस्पताल की गायनिक ओपीडी में डॉक्टर वृंदा जोशी से परामर्श लिया।
ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव ने खुद बढ़ाया HRA-DA, कर्मचारियों में खुशी की लहर
डॉ. वृंदा जोशी ने महिला की विस्तृत जांच के तहत MRI कराने का निर्णय लिया। रिपोर्ट में जो सामने आया वह अत्यंत चौंकाने वाला था। MRI में महिला के गर्भाशय में हड्डी के टुकड़े दिखाई दिए। यह देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए। मेडिकल इतिहास में ऐसे मामले अत्यंत दुर्लभ हैं और यह घटना गर्भपात के दौरान हुई भारी लापरवाही की ओर इशारा करती है।
ये खबर भी पढ़िए... वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: 43% मोटे बच्चों में हाई बीपी की समस्या - AIIMS भोपाल स्टडी ने किया खुलासा
महिला की हालत को देखते हुए तुरंत सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। डॉ. वृंदा जोशी के नेतृत्व में डॉक्टर प्रतिभा गर्ग, डॉ. बबिता दास और डॉ. ऋचा शर्मा की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन में गर्भाशय से करीब 20 हड्डियों के टुकड़े निकाले। अब महिला की तबीयत स्थिर है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है।
ये खबर भी पढ़िए... शराब घोटाला में आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के खिलाफ चलेगा केस, जानें उनके नाम
डॉक्टरों ने बताया कि तीन महीने से अधिक समय के भ्रूण का गर्भपात अत्यंत जटिल होता है। यह प्रक्रिया अनुभवी विशेषज्ञों की निगरानी में ही की जानी चाहिए। यदि गर्भपात के दौरान भ्रूण के हड्डी जैसे अवशेष गर्भाशय में रह जाएं तो महिला को संक्रमण, भारी दर्द, असामान्य डिस्चार्ज और बांझपन जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही बरतने पर मरीज की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
ये खबर भी पढ़िए... EPFO 2025 : अब सिर्फ एक मैसेज से देखिए PF बैलेंस, ट्रांसफर भी हुआ आसान
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि गर्भपात जैसे संवेदनशील मामलों में डॉक्टरों की विशेषज्ञता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है। हर वर्ष सैकड़ों महिलाएं असुरक्षित गर्भपात की वजह से जटिलताओं का शिकार होती हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं न केवल उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालती हैं, बल्कि जीवन के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄
🤝💬👫👨👩👧👦
डॉक्टर वृंदा जोशी के नेतृत्व में एक टीम ने डेढ़ घंटे की सर्जरी कर ये टुकड़े निकाले और अब महिला की स्थिति स्थिर है। विशेषज्ञों के अनुसार तीन महीने से अधिक के गर्भ का गर्भपात केवल प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा ही करना चाहिए, वरना इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। यह घटना गर्भपात में सावधानी की अहमियत और लापरवाही के भयानक नतीजों को रेखांकित करती है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट से बेनकाब हुआ चीन, भारत को उलझाना जिनपिंग की चाल
दो साल से झेल रही थी दर्द और बुखार
ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव ने खुद बढ़ाया HRA-DA, कर्मचारियों में खुशी की लहर
MRI में खुला राज
ये खबर भी पढ़िए... वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: 43% मोटे बच्चों में हाई बीपी की समस्या - AIIMS भोपाल स्टडी ने किया खुलासा
डेढ़ घंटे चला ऑपरेशन
ये खबर भी पढ़िए... शराब घोटाला में आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के खिलाफ चलेगा केस, जानें उनके नाम
गर्भपात में लापरवाही बन सकती है जानलेवा
ये खबर भी पढ़िए... EPFO 2025 : अब सिर्फ एक मैसेज से देखिए PF बैलेंस, ट्रांसफर भी हुआ आसान
अब महिला सुरक्षित
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄
🤝💬👫👨👩👧👦
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari