MP में इस स्टेशन पर भी होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

Vikram Jain | Published:
Share
vande bharat express experimental halt narmadapuram station
वंदे भारत एक्सप्रेस। Photograph: (the sootr)

यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए रेलवे ने कई बड़े बदलाव किए हैं। यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अब भोपाल मंडल के नर्मदापुरम स्टेशन पर नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव दिया गया है।

BHOPAL. भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती डिमांड के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। यात्रियों की सुविधाओं और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी है। अब रेलवे प्रशासन ने भोपाल मंडल के नर्मदापुरम स्टेशन पर नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। जिसका शुभारंभ आज गुरुवार 30 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

सांसद दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आज गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के नर्मदापुरम स्टेशन को हरी झंडी दिखाकर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 07.00 बजे आयोजित होगा। नर्मदापुरम स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज होने से यात्रियों के अब नागपुर और इंदौर जाने के लिए एक और ट्रेन उपलब्ध होंगी।

सात घंटे में जबलपुर से रायपुर, नई वंदे भारत एक्सप्रेस से आसान सफर

खिरकिया स्टेशन पर 6 महीने के लिए बढ़ा इन ट्रेनों का स्टॉपेज, देखें लिस्ट

यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे द्वारा यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इस प्रायोगिक ठहराव से न केवल स्थानीय यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी योगदान मिलेगा। रेल मंत्रालय द्वारा इस ठहराव को स्वीकृति दी गई है, जिससे नर्मदापुरम स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में रेल यात्रा को और सुगम बनाने का प्रयास किया गया है। इस कदम से नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे यात्रा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा, MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज

प्रयागराज महाकुंभ 2025: इटारसी से होकर चलेगी यह कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Tags:
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • नर्मदापुरम न्यूज
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • भोपाल रेल मंडल
  • होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह
  • नर्मदापुरम स्टेशन
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल