वक्फ कानून पर पश्चिम बंगाल में हिंदूओं पर हो रहा अत्याचार, VHP ने इंदौर में किया प्रदर्शन

Sanjay Gupta | Apr 19, 2025, 16:52 IST
Share
vhp-protests-against-waqf-law-west-bengal-violence
Photograph: (the sootr)

वक्फ बिल पास होने के बाद पश्चिम बंगाल में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इंदौर में प्रदर्शन किया। शनिवार को कलेक्टर ऑफिस के बाहर वीएचपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। हिंसा के लिए ममता सरकार की वीएचपी ने कड़ी निंदा की।

INDORE. वक्फ बिल पास होने के बाद से ही पश्चिम बंगाल में लगातार हो रहे उग्र आंदोन, हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने इंदौर में जमकर प्रदर्शन किया। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्टर ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए ममता सरका पर हमला बोला।

पैदल मार्च करते हुए गए कलेक्टोरेट

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार को लेकर ये प्रदर्शन हुआ। पहले सभी राजवाड़ा पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता और समाज प्रमुख एकत्र हुए और पैदल मार्च कते हुए कलेक्टर आफिस गए। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

77a85d57-f03
77a85d57-f03

यह बोले पदाधिकारी

विश्व हिंदू परिषद के मंत्री यज्ञेश राठी, प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे एवं अन्नू गहलोत ने बताया कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में बंगाल को हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि वहां पर राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को खुली छूट दी जा रही है। मुर्शिदाबाद के बाद हिंसा अब संपूर्ण बंगाल में फैलती हुई दिखाई दे रही है। पूरा सरकारी सिस्टम इनकी मदद कर रहा है।

ये भी पढ़ें...

बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा लव जिहाद से बचने का पाठ, इस जिले के मंदिरों में पाठशाला शुरू

इंदौर में फिल्म डायरेक्टर, एक्टर अनुराग कश्यप पर FIR की मांग, ब्राह्मण पर कहे थे अपशब्द

यह हिंदू समाज के खिलाफ है हिंसा

वीएचपी पदाधिकारियों ने आऱोप लगाए कि 11 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर किया गया हिंसक प्रदर्शन केंद्र सरकार के विरोध में नहीं अपितु हिंदुओं पर हिंसक आक्रमण के रूप में था। वक्फ तो केवल बहाना था, असली उद्देश्य मुर्शिदाबाद को हिंदू शून्य बनाना है। हिंसक भीड़ ने हिंदुओं के 200 से अधिक घरों और व्यवसायिक दुकानों को लूटकर जलाया, सैकड़ों हिंदुओं को बुरी तरह घायल किया। इसके चलते 500 से अधिक हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करना पड़ा। प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया, दिलीप जैन, पप्पू कोचले, तनु शर्मा, अविनाश कौशल, कृष्णा वर्मा आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...

पिता को याद कर मंच पर भावुक हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंच से कहीं ऐसी बातें, सन्न रह गई सभा

मां पीतांबरा की नगरी को मिला 44.24 करोड़ का वरदान, बनेगा नया आध्यात्मिक हब, पर्यटन को भी बढ़ावा

एमपी न्यूज | एमपी न्यूज हिंदी | मध्य प्रदेश

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • हिंसा
  • वक्फ कानून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती