उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- किसान के खेत से निकलता है विकसित भारत का रास्ता

Sandeep Kumar | May 04, 2025, 22:53 IST
Share
vice-president-dhankhar
vice-president-dhankhar

ग्वालियर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों से संवाद किया हैं। इस दौरान उन्होंने कहा विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत से निकलता है। उन्होंने छात्रों को संसद भवन भ्रमण का न्योता भी दिया हैं।

MP News: ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय में रविवार शाम एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष संवाद कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

इस दौरान धनखड़ ने कहा, मैं बड़े मन से आप सभी से संवाद करने आया हूं। भारत के विकास की बुनियाद राष्ट्रवाद और कृषि है। हमें यह समझना होगा कि जब भी देश संकट में होता है, हम सबसे पहले किसान और जवान को याद करते हैं। उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़िए... विदेश में नौकरी का सपना बन रहा साइबर ठगी का जाल, जानें बचने के उपाय

संसद का निमंत्रण और भारतीयता का संदेश

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को नई संसद भवन भ्रमण का निमंत्रण देते हुए राष्ट्रवाद, भारतीयता और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा की। उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के योगदान को याद करते हुए कहा, वे छह बार सांसद रहीं और मुझे लोकसभा में उनसे प्रेरणा मिली। उन्होंने सिखाया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

ये खबर भी पढ़िए... राजनाथ सिंह की चेतावनी : पीएम मोदी देंगे वही जवाब, जो देश चाहता है

किसान ही है भारत की रीढ़:उपराष्ट्रपति

विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत से निकलता है। पंडित नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक, हर प्रधानमंत्री ने किसान और जवान को सम्मान दिया है। जब अटल बिहारी वाजपेयी ने जय जवान, जय किसान में जय विज्ञान जोड़ा और आज मोदी जी ने इसमें ‘जय अनुसंधान’ जोड़ा, तो यह भारत की वैज्ञानिक सोच को दर्शाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान की पीड़ा पर चुप नहीं रहा जा सकता। "यदि कोई कूटनीति किसान के मुद्दों पर विफल होती है, तो वह स्वीकार्य नहीं है," उन्होंने दो टूक कहा।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में तेज बारिश से बिगड़े हालत, निगम के पूर्व BJP सभापति घर से पानी निकालते हुए दिखे

MP में किसानों के लिए नई पहल: सीएम यादव

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का समाधान किसानों के पक्ष में हुआ है। इसके अलावा, गौशालाओं के विकास के लिए नई योजना के तहत सभी महानगरों में गौशालाएं बनाई जाएंगी और किसानों को सब्सिडी दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “जिसके घर गाय, वो गोपाल-और जिसके घर गौशाला, उसे सरकार उद्योग की तरह जमीन और सहायता देगी।”

ये खबर भी पढ़िए... अगर आंधी-बारिश से फसलों को हुआ नुकसान तो ये सरकारी योजना किसानों को देगी लाभ, जानें कैसे

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • जगदीप धनखड़
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ग्वालियर
  • कृषि विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज