स्मार्ट मीटर से बुजुर्ग को थमाया 69 लाख का बिजली बिल, मजदूर का 7 लाख आया बिल
Rohit Sahu | Jul 01, 2025, 14:57 IST
Electricity bill
एमपी में स्मार्ट मीटर से लाखों के बिल जनरेट हो रहे हैं। लाखों रुपए के बिल को देखकर लोगों के होश उड़ गए। बिजली कंपनी के अधिकारी कह रहे हैं कि कैसे लाखों के बिल आ गए हमें नहीं पता।
मध्यप्रदेश के विदिशा में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ने तगड़ा झटका दिया है। बिजली कंपनियों ने बिलिंग में ट्रांसपेरेंसी के नाम पर स्मार्ट मीटर लगाए थे। अब इन डिजिटल मीटरों से लोगों को लाखों के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। कई मजदूर और गरीब परिवार लाखों के बिल देखकर घबरा गए। एक मामले में तो 2 कमरे में रहने वाले बुजुर्ग को 69 लाख रुपए का बिल थमा दिया गया। शहर में इसी तरह कई लोगों को लाखों के बिल मिले हैं।
मुरारी तिवारी का मामला इकलौता नहीं है। झुग्गियों में रहने वाले मजदूर परिवार भी इससे अछूते नहीं हैं। शह रूबी सैनी, जो मजदूरी कर गुजारा करती हैं, उन्हें 7 लाख 10 हजार 330 रुपए का बिल मिला है। उनका कहना है कि पहले महज 150 रुपए का बिल आता था। अब अफसरों से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
बिजली कंपनी के अधिकारी बस इतना कह रहे हैं कि "हमें नहीं पता ये कैसे हुआ। डीई अरविंद वर्मा का कहना है कि यह गड़बड़ी सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण हुई है। बिल ठीक किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें...चाय-समोसे के फर्जी बिल पकड़ने वाले अफसर का 600 किमी दूर ट्रांसफर, एमपी HC ने लगाई रोक
आज्ञाराम कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाली किरण अहिरवार के घर में सिर्फ दो बल्ब और एक पंखा है। इसके बावजूद उन्हें 7 लाख से ज्यादा का बिल दिया गया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 181 और कलेक्टर को शिकायत की, पर 18 दिन बाद भी जवाब नहीं मिला। झुग्गी के बृजेश सैनी ने कहा, एक कमरे में सिर्फ पंखा और कूलर चलता है, फिर भी स्मार्ट मीटर हर दिन 2 हजार यूनिट दिखा रहा है।
यह भी पढ़ें...बिजली होगी महंगी, प्रति यूनिट 20 पैसे की वृद्धि का प्रस्ताव
बिजली कंपनी के अधिकारी शरद महोबिया ने बताया कि जोन-2 में करीब 7 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिनमें से 107 उपभोक्ताओं के बिल गलत पाए गए हैं। इन मीटरों को एक निजी कंपनी के कर्मचारी लगा रहे हैं, जिन्होंने रीडिंग में गड़बड़ी कर दी। इसी वजह से इतने बड़े-बड़े बिल आ रहे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी
बुजुर्ग को भेजा 69 लाख का बिल
विदिशा में मुरारीलाल तिवारी और उनकी पत्नी अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब वे बेटे के पास बेंगलुरु गए थे, उसी दौरान बिजली विभाग ने बिना सूचना के स्मार्ट मीटर लगा दिया। लौटने पर उन्हें 69 लाख 75 हजार 854 रुपए का बिल थमा दिया गया। बिल देखकर मुरारीलाल तिवारी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। तिवारी ने बतायाा कि वे इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टा इसमें पेनल्टी भी जुड़ गई।
मजदूरों को भी थमाए 7-7 लाख के बिजली बिल
अफसरों को नहीं पता क्या हुआ
यह भी पढ़ें...चाय-समोसे के फर्जी बिल पकड़ने वाले अफसर का 600 किमी दूर ट्रांसफर, एमपी HC ने लगाई रोक
झोपड़ी में दो बल्ब, फिर भी लाखों का बिल
यह भी पढ़ें...बिजली होगी महंगी, प्रति यूनिट 20 पैसे की वृद्धि का प्रस्ताव
कुल 107 स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava