विद्या भारती के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मोहन यादव, कर दी दो प्रमुख द्वारों की घोषणा

Sandeep Kumar | Published:
Share
vidya-bharti-full-time
vidya-bharti-full-time

भोपाल में विद्या भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता वर्ग का समापन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रेरणादायक संदेश दिया।

8 मार्च 2025 को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता वर्ग का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, शारदा विहार में संपन्न हुआ, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी ने भी भाग लिया और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

b45b60fe-bc0
b45b60fe-bc0


राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ समापन

इस कार्यकर्ता वर्ग का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम ने उन्हें नए दृष्टिकोण, प्रभावी रणनीतियां और समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। अंत में, विद्या भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने आभार व्यक्त किया और सभी उपस्थित लोगों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया।

अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान: विद्या भारती का ग्राम दर्शन कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने किया ग्रामीण जीवन का अनुभव

सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने भोपाल नगर में दो प्रमुख द्वारों के निर्माण की घोषणा की। एक राजा भोज के नाम पर और दूसरा राजा विक्रमादित्य के नाम पर। यह कदम भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।



7d13ed03-ffd
7d13ed03-ffd


ये खबर भी पढ़िए...विद्या भारती कार्यकर्ता वर्ग का उद्घाटन, मोहन भागवत बोले - भारत बना विश्व की आशा का केंद्र

मुख्यमंत्री का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान राम और लक्ष्मण के महर्षि विश्वामित्र पर विश्वास का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महर्षि ने असुरों के संहार के लिए सेना की बजाय राम के गुरुकुल में प्राप्त शिक्षा और संस्कारों पर भरोसा जताया था। मुख्यमंत्री ने विद्या भारती के गुरुकुलों और सरस्वती शिशु मंदिरों की भूमिका को सराहा, जहां से शिक्षा प्राप्त छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP में डी-मार्ट की तरह खुलेंगे ट्राइबल मार्ट, मंत्री विजय शाह ने की बड़ी घोषणा

तकनीकी युग में कार्यकर्ताओं की भूमिका

मुख्य वक्ता सुरेश सोनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका और इसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तकनीक का उपयोग तो करें, लेकिन इसे अपनी बुद्धिमत्ता का प्रतिस्थापन न बनने दें। सोनी ने यह भी कहा कि तकनीक हमें जोड़ सकती है, लेकिन यह मानवीय संबंधों को स्थापित नहीं कर सकती। डिजिटल युग की बढ़ती प्रवृत्तियां और उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर उन्होंने गहराई से चिंतन किया।

ये खबर भी पढ़िए...सीहोर के नट-बोल्ट कारखाने में लगी भीषण आग, कई किमी दूर से दिखीं लपटें





Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • RSS
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र में विद्या भारती मध्यभारत प्रांत
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
  • विद्या भारती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर