मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर सोमवार तक टली सुनवाई
Rohit Sahu | May 16, 2025, 15:43 IST
sc vijay shah
कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका पर आज सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अब यह मामला सोमवार को सुना जाएगा।
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई थी। गुरुवार को उन्होंने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एनके सिंह की बेंच के समक्ष यह मांग रखी थी, लेकिन कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इसके कुछ घंटे पहले ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका पर सुनवाई टाल दी थी।
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-2 में जिन मामलों की सुनवाई होनी थी, उनमें क्र. 1 से 18 तक और फिर सीधे 35 से 40 तक सुनवाई तय थी। विजय शाह की याचिका इस सूची में सीधे तौर पर नहीं दिखी। दिन के दूसरे हिस्से में जब उनके केस की सुनवाई का समय आया, तब उसे सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया यानी अब इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। इस मामले में सुनवाई समय की कमी के चलते टाली गई है या कोर्ट ने सुनवाई से आज के लिए इंकार किया है इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं है
मामले की जड़ 11 मई को मध्यप्रदेश के महू में हुई एक जनसभा से जुड़ी है। यहां विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन कह दिया था। जब यह बयान वायरल हुआ, तो भारी आलोचना के बाद शाह ने माफी मांग ली थी। लेकिन इससे मामला ठंडा नहीं पड़ा।
यह भी पढ़ें...विजय शाह के विरोध में राजभवन के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक हिरासत में
इस विवाद के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला और मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया और गिरफ्तार कर वैन में बैठाया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें...विजय शाह केस में MP हाईकोर्ट में तीसरी सुनवाई टली, डिवीजन बेंच नहीं बैठी
thesootr links
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | क्या विजय शाह देंगे इस्तीफा | Vijay Shah | sofiya qureshi | Supreme Court
कोर्ट नंबर-2 का रोस्टर: विजय शाह का मामला सूची से हटा
कर्नल सोफिया को बताया आतंकी की बहन, फिर मांगी माफी
यह भी पढ़ें...विजय शाह के विरोध में राजभवन के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक हिरासत में
राजभवन के बाहर कांग्रेस का विरोध
यह भी पढ़ें...विजय शाह केस में MP हाईकोर्ट में तीसरी सुनवाई टली, डिवीजन बेंच नहीं बैठी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | क्या विजय शाह देंगे इस्तीफा | Vijay Shah | sofiya qureshi | Supreme Court
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA