संजय शुक्ला से बोले विजयवर्गीय- तुम्हारी गाली सुनी और तुम्हें ही ले रहा हूं, शुक्ला बोले आपका बच्चा हूं

Sandeep Kumar | Mar 09, 2024, 10:43 IST
Share
PIC
कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला को लगाया गले

कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला बीजेपी के हो गए हैं। शनिवार को बीजेपी दफ्तर भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को उन्हें बीजेपी का दुपट्‌टा पहनाने के लिए कहा....

संजय गुप्ता @ INDORE

कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ( Sanjay Shukla ) बीजेपी के हो गए हैं। शनिवार को बीजेपी दफ्तर भोपाल ( BHOPAL ) में हुए आयोजन में पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ( Former Home Minister Doctor Narottam Mishra ) ने शुक्ला को बीजेपी में शामिल करने की औपचारिकता के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) को उन्हें बीजेपी का दुपट्‌टा पहनाने के लिए कहा। इस दौरान विजयवर्गीय ने हंसते हुए उनकी पीठ पर हाथ मारते हुए कहा- तुम्हारी गाली सुनी और तुम्हें ही बीजेपी में ले रहा हूं। इस पर शुक्ला ने पैर छूते हुए कहा कि आपका ही बच्चा हूं।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के वल्लभ भवन में फिर लगी आग, फायर अमला मौके पर

विधानसभा चुनाव में शुक्ला और विजयवर्गीय के बीच खूब चली तनातनी

विधानसभा चुनाव के दौरान इंदौर एक से संजय शुक्ला और कैलाश विजयवर्गीय आमने-सामने थे। जब विजयवर्गीय का टिकट इंदौर एक से घोषित हुआ तब शुक्ला ने कहा था कि मैं भी आकाश की तरह कैलाशजी का बेटा हूं, लेकिन उन्होंने राजनीतिक बलि ले ली। इसके बाद भी शुक्ला लगातार उन पर हमले करते रहे। हालांकि विजयवर्गीय ने उन्हें लगातार माफ करने की नीति पर काम किया। चुनाव जीतने के बाद भी कहा था कि मैं संजय को साथ लेकर इंदौर एक में विकास करना चाहता हूं।

ये खबर भी पढ़िए..जय श्रीराम बोलकर 350 करोड़ संपत्ति के मालिक संजय शुक्ला और पटेल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी के हुए

शुक्ला बोले बीजेपी में रहकर करूंगा जनसेवा

उधर बीजेपी में शामिल होते शुक्ला ने कहा कि बीजेपी मेरा परिवार था और मैं अब परिवार में वापस आया हूँ। मुझे उस वक़्त बहुत बुरा लगा जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था, अब मैं बीजेपी में रहकर जनता की सेवा करूँगा।

ये खबर भी पढ़िए...सुरेश पचौरी, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और संजय शुक्ला ने ज्वाइन की BJP

शुक्ला के पिता जनसंघ के मजबूत नेता रहे हैं

शुक्ल के पिता पंडित विष्णु शुक्ला जनसंघ के समय से मजबूत नेता रहे हैं। बीजेपी के टिकट पर वह चुनाव भी लड़े हालांकि चुनाव जीत नहीं सके। संजय शुक्ला के के चाचा भी बीजेपे टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं । वहीं रिश्ते में उनके चचेरे भाई गोलू शुक्ला बीजेपी के टिकट से विधानसभा तीन के विधायक भी इस बार चुने गए हैं। इस तरह उनका पूरा परिवार शुरू से ही बीजेपी वाला रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

अयोध्या की यात्रा कराते हैं शुक्ला, सबसे ज्यादा धार्मिक आयोजन भी

कांग्रेस में रहकर सबसे ज्यादा धार्मिक आयोजन कराने वाले शुक्ला ही है। सबसे ज्यादा इंदौर एक में कथाएं उन्होंने ही कराई है। वह हर महीने अयोध्या, काशी यात्रा भी कराते हैं। यानि कांग्रेस में रहकर भी बीजेपी की तरह काम करने की शैली शुरू से ही शुक्ला की रही है।

Tags:
  • Kailash Vijayvargiya
  • कांग्रेस
  • Bhopal
  • बीजेपी
  • Sanjay Shukla
  • Narottam Mishra
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच