MP के इस जिले में गाड़ी खरीदने पर मिल रहा 50 प्रतिशत तक का भारी डिस्काउंट, जल्दी कीजिए
Vikram Jain | Feb 27, 2025, 01:30 IST
vikramotsav 2025 ujjain vehicle fair booking
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 का शुभारंभ हो गया है। अब विक्रमोत्सव व्यापार मेला को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। इस मेले में वाहनों की खरीदी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विक्रमोत्सव 2025 का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अब विक्रमोत्सव व्यापार मेला को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। विक्रमोत्सव के दौरान उज्जैन में वाहन मेला की शुरुआत भी हुई, जिसे लेकर शहरवासियों और पर्यटकों में खासा उत्साह है। अब ग्वालियर मेले की तरह उज्जैन व्यापार मेले में भी वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50% तक छूट मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक, उज्जैन में इस बार विक्रमोत्सव 2025 के तहत वाहन मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें इस बार ईवी व्हीकल्स की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। पहले दिन ही करीब 500 कारों की बुकिंग हो चुकी है, जिसमें ईवी व्हीकल्स की बुकिंग का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा है। पिछले साल 40-50 ईवी व्हीकल्स बिके थे, वहीं इस साल इस संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, सीएम मोहन ने लॉन्च किया वैदिक घड़ी एप
मेले का आयोजन 26 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा, हालांकि, डीलरों ने इसे 6 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की है। इंदौर के डीलरों के अनुसार, पहले दिन ही लगभग 500 कारों की बुकिंग हो चुकी है और इस साल रजिस्ट्रेशन फीस पर 50 फीसदी छूट मिलने के कारण कारों की बिक्री में और भी वृद्धि हो सकती है। पिछले साल करीब 23 हजार गाड़ियां बिकीं थीं, जिसमें से 17 हजार गाड़ियां कारें थीं। इस बार सबसे ज्यादा डिमांड एसयूवी कारों की है।
मेले में अगर आप 1 करोड़ रुपए की कार खरीदते हैं तो उस पर 16 लाख रुपए का टैक्स लगता है, लेकिन वाहन मेला में सिर्फ 8 लाख रुपए का टैक्स लगेगा। इससे वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को सीधा फायदा होगा और उन्हें आधी कीमत में टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश : मंत्रालय में कर्मचारी करेंगे सुंदरकांड का पाठ, आंदोलन की नई रणनीति
पिछले कुछ सालों तक वाहन मेला सिर्फ ग्वालियर में आयोजित होता था, लेकिन 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे उज्जैन में भी शुरू किया, जिससे शहर में और आसपास के क्षेत्रों में भी वाहन मेला देखने का मौका मिला। अब उज्जैन में वाहन मेला लगने से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP और UP के इन शहरों के बीच बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, 66 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
अब बड़े बेटे की शादी में तैयारियों में बिजी हुए शिवराज-साधना, ट्वीट कर दी जानकारी
पहले दिन ही करीब 500 कारों की बुकिंग
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, सीएम मोहन ने लॉन्च किया वैदिक घड़ी एप
25 मार्च तक चलेगा मेला
रजिस्ट्रेशन फीस पर मिल रही छूट
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश : मंत्रालय में कर्मचारी करेंगे सुंदरकांड का पाठ, आंदोलन की नई रणनीति
पहले ग्वालियर में होता था वाहन मेला
ये खबर भी पढ़ें...
MP और UP के इन शहरों के बीच बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, 66 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
अब बड़े बेटे की शादी में तैयारियों में बिजी हुए शिवराज-साधना, ट्वीट कर दी जानकारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman