विक्रमोत्सव 2025 का चला जादू, मिला एशिया का वाउ गोल्ड अवार्ड

The Sootr | Jul 04, 2025, 18:30 IST
Share
vikramotsav-2025-wow-gold-award
vikramotsav-2025-wow-gold-award

विक्रमोत्सव 2025 को एशिया के वाउ गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है। इसे 'एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी' में गोल्ड अवार्ड मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे गर्व का विषय बताया।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के तहत आयोजित विक्रमोत्सव 2025 को हाल ही में एशिया के वाउ अवार्ड से नवाजा गया है। विक्रमोत्सव 2025 को 'एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी' (Special Event of the Year Government) में गोल्ड अवार्ड के रूप में सम्मानित किया गया है।

इस अवार्ड को मिलने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने इसे प्रदेश और भारत के लिए गर्व का विषय बताया है। WOW Awards Asia की टीम अब भोपाल आकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह प्रतिष्ठित अवार्ड देगी। विक्रमोत्सव 2024 को एशिया का सबसे बड़ा धार्मिक पुरस्कार भी मिल चुका है।

d6aa157a-196
d6aa157a-196


विक्रमोत्सव 2025 एक शानदार आयोजन था जो ना सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है। इस वर्ष 300 से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें संगीत, नृत्य, नाटक, शिल्प कला कार्यशालाएं, चित्र प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन शामिल थे। इस महोत्सव का आयोजन पिछले 18 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी हो रही है।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विक्रमोत्सव की तारीफ की थी। उन्होंने इसे उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा था कि विक्रमादित्य का शासनकाल जनकल्याण, सुशासन, और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें...

BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की चाहत गुटबाजी नहीं हो, लेकिन इंदौर में पोस्टर की राजनीति शुरू

मैथ्स से लगता है डर लेकिन टेक्नोलॉजी है पसंद, तो ये Non Maths Tech Course आएंगे काम

कांग्रेस का बड़ा ऐलान : बिहार में 5 लाख महिलाओं को बांटेंगे सेनेटरी पैड

एमपी के इन शहरों के बीच फर्राटा भरेगी नमो ट्रेन, जानें क्या है खास!

विक्रमोत्सव 2025 में लाखों ने की भागीदारी

उज्जैन विक्रमोत्सव 2025 में लाखों लोग भागीदार बने थे और सोशल मीडिया के जरिए करोड़ों लोग इससे जुड़े। इस महोत्सव में कई प्रमुख गतिविधियां हुईं, जिनमें शिवरात्रि मेलों का उद्घाटन, विक्रम व्यापार मेला और पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शामिल था। इसके साथ ही, विक्रम नाट्य समोराह, कोटि सूर्योपासना और अन्य धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विक्रमोत्सव के इस अवार्ड को प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत को भविष्य की पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम है।

इंटरनेशनल लेवल पर बनी पहचान

विक्रमोत्सव की इस उपलब्धि ने न सिर्फ मध्यप्रदेश को बल्कि भारत को भी विश्व मंच पर गर्व महसूस कराया है। इस अवार्ड ने यह साबित कर दिया कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। यह उन प्रयासों का परिणाम है जो हमारी संस्कृति और इतिहास को संजोने के लिए लगातार किए जा रहे हैं।

विक्रमोत्सव 2025 को मिले वाउ अवार्ड से इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। वाउ अवार्ड एशिया का 16वां संस्करण 20 और 21 जून 2025 को मुंबई में आयोजित किया गया था। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लाइव इवेंट्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देता है और विक्रमोत्सव को इसके लिए चुना गया। MP News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • MP
  • Bhopal
  • मोहन यादव
  • अवार्ड
  • गोल्ड
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
  • श्रीराम तिवारी
  • उज्जैन विक्रमोत्सव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा