दिग्विजय सिंह को क्यों पाकिस्तान भेजना चाहते हैं विश्वास सारंग, जानें पूरा मामला

Rohit Sahu | Apr 15, 2025, 15:42 IST
Share
pakistan
pakistan

दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मस्जिदों के सामने डीजे बजाकर जुलूस निकालने की इजाजत क्यों दी जाती है। जिस पर मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक तनाव को लेकर दिए गए बयान पर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान (pakistan) जाने की सलाह दे डाली। मंत्री सारंग ने कहा कहा कि अगर दिग्विजय सिंह को हिंदू त्योहारों और शोभायात्राओं से आपत्ति है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

हिंदू त्योहारों पर रोक नहीं लग सकती: सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भारत बहुसंख्यक हिंदू समाज का देश है और यहां हिंदू त्योहार मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि तीज-त्योहार और धार्मिक शोभायात्राएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं, इन पर आपत्ति जताना निंदनीय है।

रामसेतु और राम मंदिर पर पुराना रुख दोहराया

सारंग ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया कि वे पहले भी रामसेतु को तोड़ने का षड्यंत्र रच चुके हैं और राम मंदिर का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं। मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस्लामिक कट्टरपंथी जाकिर नाइक के मंच पर जाकर उसका समर्थन किया। उन्होंने पूछा कि एक कट्टरपंथी के मंच पर जाकर कोई नेता क्या संदेश देना चाहता है?

ममता सरकार पर लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप

विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार को हिंदुओं के त्योहारों से समस्या है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, जो बंगाल और देश के भविष्य के लिए खतरनाक है।

यह भी पढ़ें...पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, संघ से पूछा मैं गद्दार और आप देशभक्त कैसे

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सवाल उठाया है कि नफरत फैलाने वाले संगठनों को मस्जिदों के सामने डीजे बजाकर जुलूस निकालने की अनुमति क्यों दी जाती है? उन्होंने प्रशासन की मंजूरी पर भी सवाल उठाया है और कहा है कि ऐसी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अब इसी बयान को लेकर बीजेपी की प्रतिक्रिया आ रही है।

यह भी पढ़ें: शरबत जिहाद पर बवाल, दिग्विजय सिंह बोले-बाबा रामदेव पर हो FIR, जानें क्या है मामला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • ममता बनर्जी
  • pakistan
  • मंत्री विश्वास सारंग
  • Vishvas Sarang
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज