टिकट कटने पर क्या बोलीं BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर
Sandeep Kumar | Mar 04, 2024, 22:54 IST
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया को निशाने पर लिया है। सांसद ठाकुर का कहना है कि उनके बयानों को गलत तरीके से मीडिया ने पेश किया, जिससे उनकी छवि बिगड़ी।
BHOPAL. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 34 सिटिंग सांसदों का टिकट काटा है, जिसमें मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( MP Pragya Thakur ) भी शामिल हैं। वह अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती है। पूछे जाने पर कि उनका टिकट क्यों कटा? उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मैंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदी जी को पसंद नहीं आए। बीजेपी ( BJP ) ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। भोपाल सीट से इस बार आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों में 24 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य के दो सिटिंग सांसदों भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर और गुना से केपी यादव का टिकट कटा है, जिनकी जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे।
सांसद प्रज्ञा सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जाता है। उनका कहना है कि मीडिया उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश करती है। इससे उनकी छवि खराब होती है। उनका कहना है कि अब वे मीडिया से कम ही बात किया करेंगी।
ये खबर भी पढ़िए...1985 में ठेकेदारी से की थी Bansal Group ने शुरुआत
अक्सर विवादित बयान देकर आलोचनाओं में घिरी रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने एक बयान ऐसा दे दिया था जिसकी आलोचना पीएम मोदी ( PM MODI ) ने भी की थी और कहा था कि वो उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे। दरअसल उन्होंने महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi ) के हत्यारे नाथुराम गोडसे ( Nathuram Godse ) को सच्चा देशभक्त बता दिया था। उनके इस बयान से विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के भीतर भी काफी आलोचना हुई। पीएम मोदी ने यहां तक कह दिया था कि भले ही उन्होंने माफी मांग ली हो लेकिन वह उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP CABINET की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर, हर जिला अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज
प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर बीजेपी की खूब किरिकिरी हुई थी। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने पीएम नरेंद्र मोदी की खामोशी पर सवाल उठाए थे और उनसे चुप्पी तोड़ने की अपील की थी। गृह मंत्री अमित शाह भी उनके बयान से नाराज हो गए थे और उनसे जवाब तलब किया था। हालांकि, बीजेपी ने उनकी उम्मीदवारी रद्द नहीं की थी। बता दें, साध्वी प्रज्ञा ने साल 2019 में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद से ही वह कई बार विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहीं।
ये खबर भी पढ़िए...उधारी में MP पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 100, जानें कितना है बकाया ?
प्रज्ञा ठाकुर ने अपने गोड्से वाले बयान को सही बताया और कहा कि उन्होंने जो भी कहा, "सत्य कहा, लेकिन मिडिया ने उसे विवादित बयान कहकर मुद्दे को हवा दी। टिकट नहीं मिलने पर उनके पार्टी छोड़ने के संभावित विचारों के बारे पूछे जाने पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मेरा पार्टी छोड़ने का कोई विचार नहीं है। संगठन जो जिम्मेदारी मुझे देगा मैं उसे निभाऊंगी और जहां मेरी जरूरत होगी, मैं वहां उपलब्ध रहूंगी।
ये खबर भी पढ़िए...भारत जोड़ो न्याय यात्रा MP में छोड़ पटना रवाना हुए राहुल गांधी
मीडिया को लिया निशाने पर

क्या बोलकर मोदी के निशाने पर आई थीं प्रज्ञा ?
अक्सर विवादित बयान देकर आलोचनाओं में घिरी रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने एक बयान ऐसा दे दिया था जिसकी आलोचना पीएम मोदी ( PM MODI ) ने भी की थी और कहा था कि वो उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे। दरअसल उन्होंने महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi ) के हत्यारे नाथुराम गोडसे ( Nathuram Godse ) को सच्चा देशभक्त बता दिया था। उनके इस बयान से विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के भीतर भी काफी आलोचना हुई। पीएम मोदी ने यहां तक कह दिया था कि भले ही उन्होंने माफी मांग ली हो लेकिन वह उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP CABINET की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर, हर जिला अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज
प्रज्ञा के बयान से मोदी-शाह हुए थे नाराज
प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर बीजेपी की खूब किरिकिरी हुई थी। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने पीएम नरेंद्र मोदी की खामोशी पर सवाल उठाए थे और उनसे चुप्पी तोड़ने की अपील की थी। गृह मंत्री अमित शाह भी उनके बयान से नाराज हो गए थे और उनसे जवाब तलब किया था। हालांकि, बीजेपी ने उनकी उम्मीदवारी रद्द नहीं की थी। बता दें, साध्वी प्रज्ञा ने साल 2019 में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद से ही वह कई बार विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहीं।
ये खबर भी पढ़िए...उधारी में MP पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 100, जानें कितना है बकाया ?
मैंने जो कहा सत्य कहा-प्रज्ञा ठाकुर
प्रज्ञा ठाकुर ने अपने गोड्से वाले बयान को सही बताया और कहा कि उन्होंने जो भी कहा, "सत्य कहा, लेकिन मिडिया ने उसे विवादित बयान कहकर मुद्दे को हवा दी। टिकट नहीं मिलने पर उनके पार्टी छोड़ने के संभावित विचारों के बारे पूछे जाने पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मेरा पार्टी छोड़ने का कोई विचार नहीं है। संगठन जो जिम्मेदारी मुझे देगा मैं उसे निभाऊंगी और जहां मेरी जरूरत होगी, मैं वहां उपलब्ध रहूंगी।
ये खबर भी पढ़िए...भारत जोड़ो न्याय यात्रा MP में छोड़ पटना रवाना हुए राहुल गांधी
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel