दर्शन के बाद क्यों उखड़ीं हेमा मालिनी, बोलीं- VIP घेर लेते हैं महाकाल को...

Pratibha Rana | Mar 08, 2024, 13:20 IST
Share
UKUIK
हेमा मालिनी

एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि महाकाल के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं, लेकिन वीआईपी और पंडे-पुजारी शिवलिंग के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे आम भक्तों को दर्शन नहीं मिल पाते हैं। जानें क्या है पूरा मामला...

BHOPAL. मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर और ओंकारेश्वर- ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस पावन अवसर पर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ( Hema Malini ) ने महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर ( Hema Malini Ujjain ) में पूजा अर्चना की। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद हेमा मालिनी ( Hema Malini big statement ) ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आम भक्तों को महाकाल के दर्शन क्यों नहीं मिल पाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...National Creators Award : पीएम ने इन हस्तियों को किया सम्मानित

इसलिए आम भक्तों को नहीं मिल पाते महाकाल के दर्शन

हेमा ने कहा कि महाकाल के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं, लेकिन वीआईपी और पंडे-पुजारी शिवलिंग के सामने खड़े हो जाते हैं। इस वजह से आम भक्त दर्शन नहीं कर पाते हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...खुशखबरी! महिला दिवस पर मोदी का बड़ा ऐलान, 100 रुपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, अब जानिए अपने शहर का नया रेट

लोगों ने कहा था उज्जैन में रात मत रुकना- हेमा

हेमा ने कहा कि हमें सबने डरा दिया था कि महाकाल की नगरी में रात मत रुकना। इस पर मेरा एक ही जवाब था कि मैं ऐसी बातें नहीं मानती और मैं उज्जैन में ही रुकी। आगे उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन महाकाल के दर्शन मिल गए, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बाबा महाकाल से चुनाव में जीत के लिए प्रार्थना की है, जीतने के बाद वापस दर्शन करने आऊंगी। आज परिवार के साथ आई हूं।

ये खबर भी पढ़िए...पटवारी भर्ती का दूसरा चरण, खाली रहे पदों पर दूसरी काउंसलिंग 9 मार्च को करने के आदेश

ये खबर भी पढ़िए...आज नहीं जारी होगी महतारी वंदन योजना की किस्त, जानें कब मिलेगा पैसा

उज्जैन में आधी रात से भक्तों की कतारें

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर पर विशेष साज-सज्जा की गई है। उज्जैन में लगातार 44 घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। महाकाल के पट गुरुवार रात 2.30 बजे खुले जो शनिवार रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। दावा किया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर करीब 12 लाख श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है।

Tags:
  • Hema Malini
  • हेमा मालिनी
  • Hema Malini big statement
  • Hema Malini Ujjain
  • हेमा मालिनी उज्जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल