इंदौर में बाबा बागेश्वर से नहीं मिलने दिया तो महिला ने काट ली नस

Vikram Jain | May 01, 2024, 01:14 IST
Share
BABA BAGESHWAR.
BABA BAGESHWAR.

इंदौर में भागवत कथा के बाद बागेश्वर बाबा से मिलने की जिद में महिला ने नस काट ली, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला हीरा नगर में कनकेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा का है।

INDORE. इंदौर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की भागवत कथा के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल महिला बहुत देर से सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी। जब वह नहीं मिल पाई तो उसने आपा खो दिया और हाथ की नस काट ली। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एंबुलेंस से एमवाए अस्पताल (MY Hospital) भेजा गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

मामला हीरा नगर में कनकेश्वरी धाम (Kanakeshwari Dham) में चल रही भागवत कथा का है। मंगलवार शाम को सीमा नाम की महिला भागवत कथा स्थल में पहुंची थी। देर शाम को कथा के खत्म होने पर महिला पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। इस दौरान सुरक्षा में गार्ड और अन्य लोगों ने महिला को बागेश्वर महाराज से मिलने से रोक दिया। इसके महिला ने हाथ की नस काट ली (woman cut the vein of her hand)। इस घटना के बाद हंगामा मच गया। इसके बाद महिला को तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाए भेजा गया। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पंडाल में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

ये खबर भी पढ़ें...

क्या कमलनाथ सरकार ने दिया था क्वारंटाइन सेंटर में रोजा इफ्तार और सहरी की व्यवस्था का आदेश

सात दिवसीय कथा का आयोजन

बता दे कि कनकेश्वरी धाम में सात दिवसीय कथा चल रही है। इसमें इंदौर के आसपास के कई जिलों के लोग पहुंचे हैं। मंगलवार को तीसरे दिन लगभग बीस हजार से ज्यादा लोग कथा में पहुंचे थे।

Tags:
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
  • my hospital
  • Kanakeshwari Dham
  • woman cut the vein of her hand
  • एमवाए अस्पताल
  • कनकेश्वरी धाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं