3700 से अधिक स्कूल भवन असुरक्षित, अब बनेंगे मॉडर्न और सेफ क्लासरूम
Mukesh Sharma | Jul 21, 2026, 17:18 IST
राजस्थान में 3,768 जर्जर स्कूल भवन, असुरक्षित परिसरों में कक्षाओं पर रोक
राजस्थान में अभी भी 3,768 स्कूल भवन असुरक्षित हैं। शिक्षा विभाग ने इन भवनों में कक्षाएं रोकने के निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद अब इन भवनों को गिरा कर उनकी जगह मॉडर्न और सेफ क्लासरूम बनाए जाएंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में अभी भी 3,700 से अधिक जर्जर स्कूल भवन असुरक्षित।
- असुरक्षित स्कूल भवनों में फिलहाल कक्षाओं के संचालन पर रोक।
- प्रथम चरण में 300 नए भवनों के लिए 409 करोड़ रुपए का बजट मंजूर।
- 2,500 भवनों की मरम्मत और 2,346 नए शौचालय बनाने का प्रस्ताव।
- हाई कोर्ट का कड़ा रुख, झालावाड़ हादसे के बाद स्पेशल बेंच कर रही निगरानी।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इन जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त कर चरणबद्ध तरीके से फिर से बनाने की योजना बनाई है। फिलहाल इन असुरक्षित परिसरों में कक्षाओं के संचालन पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
कार्य योजना और बजट आवंटन
अधिकारी का कहना है कि 960 स्कूलों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव नाबार्ड को भेजे गए हैं। इन पर स्वीकृति का इंतज़ार है। विभिन्न योजनाओं के तहत 418 स्कूल भवनों का निर्माण कार्य पहले से ही प्रगति पर है।
मरम्मत और सुधार
शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार सभी जिलों में नए भवन तैयार होने तक बच्चों को असुरक्षित भवनों में बैठाने या किसी अन्य उद्देश्य के लिए उनका उपयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अधिक सुविधायुक्त बनेंगे नए भवन
हाई कोर्ट कर रहा है सुनवाई
इस मामले में जस्टिस महेंद्र गोयल व जस्टिस अशोक जैन की स्पेशल बैंच सुनवाई कर रही है। कोर्ट सरकार को स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने और नए स्कूल भवन बनाने के निर्देश दिए हुए हैं।
ये भी पढ़ें:-
जर्जर स्कूलों के लिए यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा समान, हाई कोर्ट ने क्यों यह बोला?
राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई : समग्र शिक्षा अभियान में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, जानें पूरा मामला
जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त: शिक्षा निदेशक और सचिव की लगाई क्लास, कहां-जमीनी हालात अलग क्यों
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari