Rajasthan TopNews: दिल्ली रैली में नहीं जाने वाले 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड

Jageshwar Prasad | Nov 05, 2026, 20:59 IST
Share
पढ़ें 05 नवंबर 2026 की राजस्थान की मुख्य खबरें
पढ़ें 05 नवंबर 2026 की राजस्थान की मुख्य खबरें

दिल्ली रैली में नहीं जाने वाले 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड, भीड़ ले जाने का टारगेट दिया था लेकिन खुद ही नहीं गए। राजस्थान सरकार को अपने चार अनुभवी IAS अफसरों की वापसी का इंतजार है, लेकिन केंद्र सरकार ने फिलहाल राज्य की मांग को स्वीकार नहीं किया है। चूरू के रामोतार को UAE राष्ट्रपति ने किया सम्मानित।

राजस्थान टॉप न्यूज

दिल्ली रैली में नहीं जाने वाले 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड, भीड़ ले जाने का टारगेट दिया था लेकिन खुद ही नहीं गए

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी की महारैली के दौरान अनुपस्थित रहना और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन न करना राजस्थान यूथ कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को भारी पड़ गया है। रैली में नहीं पहुंचने और भीड़ जुटाने का टारगेट पूरा न करने पर संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजस्थान के 43 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदों से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान को नहीं मिलेंगे 4 अनुभवी IAS अफसर, केंद्र ने लौटाने से किया इनकार; कई विभागों में बढ़ा काम का दबाव

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) को अपने चार अनुभवी IAS अफसरों की वापसी का इंतजार है, लेकिन केंद्र सरकार ने फिलहाल राज्य की मांग को स्वीकार नहीं किया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने इस साल दो बार केंद्र को पत्र लिखकर लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों को वापस भेजने का अनुरोध किया था। दोनों बार निराशा हाथ लगी। राज्य सरकार का तर्क था कि बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने और गुड गवर्नेंस के लिए अनुभवी अफसरों की जरूरत है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

चूरू के रामोतार को UAE राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, फ्लाईदुबई की उड़ान में इनकी सूझबूझ से टला था बड़ा हादसा

राजस्थान निवासी रामोतार गोस्वामी ने विदेश की धरती पर अपने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित सूझबूझ का परिचय दिया है। उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद द्वितीय सम्मान से सम्मानित किया है। फ्लाईदुबई एयरलाइंस में केबिन क्रू सदस्य के रूप में कार्यरत रामोतार चूरू जिले के सादुलपुर निवासी ओमप्रकाश गोस्वामी के पुत्र हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जयपुर पदयात्रा में श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट पर बोले अश्विनी वैष्णव, कहा- सभी पहलुओं की हो रही है जांच

राजधानी जयपुर पहुंचे केंद्रीय रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है और संविधान व लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। इसके साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस को बहस की चुनौती दी। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

नागौर के बारूद गोदाम में जबरदस्त ब्लास्ट, दो भाइयों की मौत, 15 फीट दूर बिखरे शवों के टुकड़े

राजस्थान के नागौर शहर स्थित बड़ली इलाके में गुरुवार सुबह 9:40 बजे एक बेहद भयावह हादसा सामने आया। यहां स्थित एक बारूद गोदाम में अचानक हुए शक्तिशाली विस्फोट से पूरा क्षेत्र दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और गोदाम की पट्टियों वाली छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जेल में कैद हत्यारा 5 दिन तक थाईलैंड में मनाता रहा छुट्टियां, इधर जेल में सुबह-शाम लगती रही फर्जी हाजिरी

राजस्थान (Rajasthan) की खुली जेलों की व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जयपुर के चर्चित दुष्यंत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा दीक्षांत कामरा कथित तौर पर पांच दिन तक थाईलैंड घूम आया। इस दौरान जेल में उसकी हाजिरी लगती रही। पासपोर्ट पर विदेश यात्रा की तारीख 9 से 13 अक्टूबर 2025 दर्ज बताई जा रही है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ: जयपुर में भव्य आयोजन, जिलों में भी होंगे कार्यक्रम | Rajasthan Government's Third Anniversary: Grand Event in Jaipur, Programs in Districts Too
राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, जिलों में भी कार्यक्रम
04 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ को भव्य आयोजन के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। जयपुर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के जरिए सरकार पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोजन में आमजन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं।

Tags:
  • 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड
  • 4 अनुभवी IAS अफसर
  • राजस्थान सरकार
  • Rajasthan Government
  • रामोतार गोस्वामी
  • श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट
  • अश्विनी वैष्णव
  • नागौर के बारूद गोदाम में जबरदस्त ब्लास्ट
  • खुली जेलों की व्यवस्था
  • Rajasthan
हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी NEET-PG अभ्यर्थियों की परेशानी बरकरार, मूल दस्तावेजों के लिए फिर पहुंच रहे कोर्ट

By Neel Tiwari

हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी NEET-PG अभ्यर्थियों की परेशानी बरकरार, मूल दस्तावेजों के लिए फिर पहुंच रहे कोर्ट
सीएम हेल्पलाइन पर मिली नाली की सफाई और पीने के पानी जैसी समस्याएं भी नहीं सुलझा पाए अधिकारी, शिकायतें ऊपर तक पहुंचीं

By VINAY VERMA

सीएम हेल्पलाइन पर मिली नाली की सफाई और पीने के पानी जैसी समस्याएं भी नहीं सुलझा पाए अधिकारी, शिकायतें ऊपर तक पहुंचीं
उज्जैन में दीपावली पर सोने से माता लक्ष्मी का अनोखा श्रृंगार, 40 लाख के असली नोटों से सजता है गजलक्ष्मी मंदिर

By Amresh Kushwaha

उज्जैन में दीपावली पर सोने से माता लक्ष्मी का अनोखा श्रृंगार, 40 लाख के असली नोटों से सजता है गजलक्ष्मी मंदिर
MP नीट पीजी काउंसलिंग: हाईकोर्ट ने नहीं हटाई रोक, चिकित्सा विभाग की मांग खारिज, 17 नवंबर तक इंतजार

By Neel Tiwari

MP नीट पीजी काउंसलिंग: हाईकोर्ट ने नहीं हटाई रोक, चिकित्सा विभाग की मांग खारिज, 17 नवंबर तक इंतजार
अमित जोगी का बड़ा बयान: मां-पत्नी को किया गया अपमानित, गुजरात में हूं फिर भी घर पर चस्पा किया नोटिस

By Umeshwari Baghel

अमित जोगी का बड़ा बयान: मां-पत्नी को किया गया अपमानित, गुजरात में हूं फिर भी घर पर चस्पा किया नोटिस
DAVV में 75 दिनों के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए निर्देश

By Sanjay Gupta

DAVV में 75 दिनों के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए निर्देश
सीएम किसान हेल्पलाइन: 2 दिन में जवाब देने का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं आया फोन!

By Atul Dwivedi

सीएम किसान हेल्पलाइन: 2 दिन में जवाब देने का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं आया फोन!