मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में वृद्ध दोषी , 20 साल कारावास, 75 हजार का अर्थ दंड

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
justi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले की पॉक्सो कोर्ट ने 5 वर्षीय बच्ची से यौन अपराध के मामले में एक वृद्ध को 20 साल की सजा और 75 हजार का जुर्माना लगाया। कोर्ट में 11 गवाहों के बयान और 24 दस्तावेज़ प्रस्तुत किए गए थे।

News In Short

  • खैरथल-तिजारा के पॉक्सो कोर्ट ने 5 वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में 66 वर्षीय आरोपी को दोषी ठहराया।
  • दोषी हरिराम शर्मा को 20 साल की कठोर कारावास और 75 हजार रुपये के जुर्माने की सजा मिली।
  • यह घटना 10 नवंबर 2024 को खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई थी।
  • यह मामला पहले अलवर कोर्ट में चल रहा था जिसे बाद में खैरथल-तिजारा कोर्ट में स्थानांतरित किया।
  • कोर्ट में 11 गवाहों और 24 दस्तावेज़ प्रस्तुत किए गए।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिला एवं सत्र न्यायालय ने 5 वर्षीय मासूम से यौन उत्पीड़न के मामले में एक वृद्ध को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास और 75 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में आरोपी 66 वर्षीय हरिराम शर्मा है।

कब हुई घटना

यह घटना 10 नवंबर 2024 की है, जब पीड़िता की मां ने 12 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के मकान मालिक ने उसे यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। मामला खुशखेड़ा थाना क्षेत्र का था।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने मामले की गहन जांच की और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मामले की शुरुआत में सुनवाई विशिष्ट पॉक्सो कोर्ट संख्या-3, अलवर में चल रही थी, लेकिन खैरथल जिले के नए गठन के बाद यह मामला खैरथल-तिजारा कोर्ट में स्थानांतरित हो गया।

अभियोजन पक्ष की कार्यवाही

अदालत में अभियोजन पक्ष ने 11 गवाहों के बयान दर्ज किए और 24 दस्तावेज व 2 आर्टिकल प्रस्तुत किए। इन सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए, न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया।

दोषी की सजा

अदालत ने 66 वर्षीय हरिराम शर्मा को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 75 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। इस मामले में प्रारंभिक पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट सुनील शर्मा ने की थी।

ये भी पढे़:-

चुनाव ड्यूटी पर गए संभागीय आयुक्त और चार कलेक्टर, इन अधिकारियों को सौंपी वैकल्पिक जिम्मेदारी

सचिवालय से लेकर बाड़मेर तक सियासी ​तपिश, ढाई साल बाद सीएमओ का री-डिजाइन

VIP मूवमेंट पर जयपुरिया अस्पताल ने किये हाथ खड़े, CMHO को लिखा लेटर

बेकाबू बजरी माफिया, मिलिभगत के तमाम सबूत, कोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात

Tags:
  • यौन उत्पीड़न
  • अलवर
  • खैरथल
  • खैरथल-तिजारा
  • पॉक्सो कोर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर