चुनाव ड्यूटी पर गए संभागीय आयुक्त और चार कलेक्टर, इन अधिकारियों को सौंपी वैकल्पिक जिम्मेदारी

Ashish Bhardwaj | Apr 04, 2026, 20:14 IST
Share
ele
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के एक संभागीय आयुक्त और चार जिला कलेक्टरों का कामकाज देखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था इन आईएएस अधिकारियों के चुनावी राज्यों में ड्यूटी लगने की वजह से की गई है।

News In Short

  • राजस्थान के कुछ जिलों में कलेक्टरों का काम देखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था।
  • चुनावी राज्यों में आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगने पर की यह व्यवस्था।
  • जोधपुर संभागीय आयुक्त का कार्यभार कलेक्टर को सौंपने के आदेश
  • जैसलमेर और बाड़मेर में आईएएस अफसरों को दिया अतिरिक्त प्रभार।
  • बारां और बूंदी जिलों में आरएएस अधिकारी संभालेंगे कलेक्टर का पद।

News In Detail

​Jaipur: राजस्थान के पांच जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक कार्यभार सौंपे गए हैं। यह आदेश चुनाव वाले राज्यों में गए संभागीय आयुक्त और कलेक्टरों के रिक्त स्थानों के लिए जारी किए गए हैं। इसमें तीन आईएएस और दो आरएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

जोधपुर कलेक्टर देखेंगे संभागीय आयुक्त का काम

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बारां और बूंदी में जिला कलेक्टरों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसमें जोधपुर के संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी के चुनाव ड्यूटी पर रहने के दौरान जोधपुर कलेक्टर आलोक रंजन (IAS) काम देखेंगे।

जैसलमेर-बाड़मेर में इन्हें दी जिम्मेदारी

​जैसलमेर की आईएएस अनुपमा जोरवाल के स्थान पर जिला परिषद जैसलमेर की सीईओ आईएएस रश्मि रानी कामकाज देखेंगी। ​बाड़मेर की कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अनुपस्थिति में बालोतरा के कलेक्टर आईएएस सुशील कुमार कार्यभार संभालेंगे।

बारां व बूंदी में आरएएस अफसरों को प्रभार

बारां एवं बूंदी जिलों में आरएएस अधिकारियों को कमान सौंपी गई है। बारां कलेक्टर बाल मुकुंद असावा की जगह अतिरिक्त कलेक्टर भंवर लाल जानगल (RAS) और बूंदी कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के स्थान पर अतिरिक्त कलेक्टर रामकिशोर मीणा (RAS) को वैकल्पिक जिम्मेदारी दी गई है।

अंतरिम व्यवस्था का हिस्सा ये नियुक्तियां​

आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां अंतरिम व्यवस्था के तौर पर की गई हैं। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार अपने आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों का बार-बार दौरा करना होगा। जब तक ये अधिकारी वापस आकर अपना पदभार ग्रहण नहीं कर लेते, तब तक वैकल्पिक अधिकारी ही जिले की समस्त प्रशासनिक शक्तियों का प्रयोग करेंगे।



WhatsApp Image 2026-04-04 at 7.46.51 PM
WhatsApp Image 2026-04-04 at 7.46.51 PM


पहले 10 अफसरों को दिया अतिरिक्त प्रभार​

सरकार ने एक दिन पहले 10 आईएएस अधिकारियों को उन विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था, जो चुनाव ड्यूटी के लिए पांच राज्यों में गए हैं। राजस्थान के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाकर चुनाव वाले पांच राज्यों में भेजा गया है।

ये भी पढे़:-

सचिवालय से लेकर बाड़मेर तक सियासी ​तपिश, ढ़ाई साल बाद सीएमओ का री-डिजाइन

VIP मूवमेंट पर जयपुरिया अस्पताल ने किये हाथ खड़े, CMHO को लिखा लेटर

बेकाबू बजरी माफिया, मिलिभगत के तमाम सबूत, कोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात

SI भर्ती परीक्षा से पहले हड़कंप, कर्मचारी ने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया पेपर बॉक्स का फोटो, अब सस्पेंड

Tags:
  • आलोक रंजन
  • संभागीय आयुक्त
  • जोधपुर कलेक्टर
  • आईएएस अनुपमा जोरवाल
  • आईएएस सुशील कुमार
  • आईएएस रश्मि रानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा