अजमेर दरगाह विवाद: शिव मंदिर के दावे पर कोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-02T172554.067
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की प्रसिद्ध अजमेर दरगाह में शिव मंदिर के दावे वाली 12 याचिकाओं पर जिला न्यायालय ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा है। हिंदू सेना और महाराणा प्रताप सेना के दावों के बीच अब कोर्ट तय करेगा कि कौन-कौन इस केस में पक्षकार होगा।

News In Short

  • अजमेर दरगाह विवाद में 12 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद जिला कोर्ट ने आदेश रखा सुरक्षित।
  • हिंदू संगठनों ने दरगाह परिसर में मंदिर होने के दावे के साथ कानूनी दस्तावेज पेश किए।
  • दरगाह दीवान और खादिमों ने भी पक्षकार बनने के लिए अपनी ओर से लगाई है अर्जी।
  • अब अदालत तय करेगी कि किन याचिकाओं में तथ्य मौजूद हैं और किन्हें खारिज किया जाए।

News In Detail

Ajmer: राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। शनिवार (2 मई) को अजमेर जिला न्यायालय में इस संवेदनशील मामले पर मैराथन सुनवाई हुई। अदालत ने हिंदू सेना, महाराणा प्रताप सेना और अजमेर शरीफ दरगाह कमेटी सहित सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अब सबकी नजरें कोर्ट के अगले कदम पर टिकी हैं कि इस केस में कौन-कौन पक्षकार बनेगा।

पक्षकारों के बीच कानूनी दांव-पेंच

सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में गहमागहमी का माहौल रहा। हिंदू सेना और महाराणा प्रताप सेना के पदाधिकारियों ने दरगाह परिसर में हिंदू मंदिर होने के अपने दावे के समर्थन में ऐतिहासिक और कानूनी दस्तावेज पेश किए।

हिंदू सेना का के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी है। उनके अधिवक्ता ने कुछ अन्य याचिकाओं का यह कहकर विरोध किया कि उनमें ठोस तथ्यों का अभाव है। वहीं महाराणा प्रताप सेना की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह ने पैरवी की।

दरगाह पक्ष की दलीलें

अजमेर शरीफ दरगाहके दीवान और खादिमों की ओर से भी इस मामले में पक्षकार बनने के लिए आवेदन दिए गए हैं। दरगाह कमेटी के अधिवक्ता सिद्धार्थ ने कहा कि मैंने दरगाह दीवान साहब की तरफ से प्रार्थना पत्र देकर पक्षकार बनाने की मांग की थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। संभावना है कि अगली सुनवाई वाले दिन यह आदेश सुनाया जाएगा।

अब आगे क्या?

अदालत ने कुल 12 याचिकाओं पर लंबी बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा है। आने वाले दिनों में कोर्ट यह तय करेगा कि किन याचिकाओं को सुनवाई के योग्य मानकर स्वीकार किया जाए। इस पूरे प्रकरण में कौन-कौन से संगठन या व्यक्ति पक्षकार के रूप में शामिल होंगे। किसकी अर्जियों को पर्याप्त आधार न होने के कारण खारिज कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-

सचिन पायलट और अन्य विधायकों को अयोग्यता वाले मामले में फिर से विचार करने से इनकार, हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश

बालकनाथ ने इंजीनियर से कहा—तुम जेईएन हो या नाई, सैन समुदाय बोला, विधायक का रवैया गलत, मांगें माफी

रणथंभौर में टेरिटरी संघर्ष में 9 साल में 9 बाघों की मौत, हो रही है क्षमता से अधिक संख्या

नीट यूजी परीक्षा के लिए चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, 3 मई को है एग्जाम

Tags:
  • अजमेर शरीफ दरगाह
  • राजस्थान
  • अजमेर शरीफ दरगाह कमेटी
  • दरगाह
  • शिव मंदिर
  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर