एसीबी की कार्रवाई, इंजीनियर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, पेट्रोल पंप की एनओसी के बदले मांगे पैसे

Ashish Bhardwaj | May 04, 2026, 18:34 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-04T182744.286
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर में एसीबी ने PWD के अक्षीक्षण अभियंता कृष्ण अवतार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसई ने पेट्रोल पंप की एनओसी देने के बदले एक लाख रुपये मांगे थे।

News In Short

  • एसीबी ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD एसई कृष्ण अवतार को रंगे हाथ पकड़ा।
  • कृष्ण अवतार ने पेट्रोल पंप की एनओसी देने के बदले एक लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत।
  • परिवादी ने 1 मई को 10 हजार रुपये दिए। बाद में 25 हजार रुपये एसई को दिए।
  • एसीबी ने आरोपी को उसके घर से किया गिरफ्तार।
  • कृष्ण अवतार के रिटायरमेंट में सिर्फ बचे थे 6 महीने।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

राजस्थान में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने अलवर में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में PWD के अधीक्षण अभियंता कृष्ण अवतार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी ने एसई को उसके निवास स्कीम-8 स्थित से गिरफ्तार किया है। इंजीनियर ने पेट्रोल पंप की एनओसी देने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी।

रिटायरमेंट में रह गए थे 6 महीने

मामले में एसीबी ने आरोपी एसई को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया। कृष्ण अवतार के रिटायरमेंट में केवल 6 महीने बचे थे, लेकिन उसने आखिरी समय में रिश्वत लेने की साजिश रची।

रिश्वत के लिए चक्कर लगाने को मजबूर किया

एसीबी के DSP सब्बीर ने बताया कि परिवादी लक्ष्मणगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप लगाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें PWD विभाग से एनओसी लेनी थी, लेकिन कई बार प्रयास करने के बाद भी एनओसी नहीं दी गई। अंत में एसई कृष्ण अवतार ने उनसे 1 लाख रुपये की मांग की, जिसे बाद में 35 हजार रुपए में सौदा तय हो गया।

रंगे हाथ पकड़ा

परिवादी ने 1 मई (May 1) को पहले 10 हजार रुपये दिए थे। इस राशि को स्वीकार करने के बाद एसई ने 3 मई (May 3) को शेष 25 हजार रुपये देने को कहा। जब कृष्ण अवतार लंच के समय अपने आवास पहुंचे, तो परिवादी ने 25 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इस पर एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एसई की सफाई

गिरफ्तारी के बाद एसई कृष्ण अवतार ने कहा, मैंने किसी से पैसे नहीं मांगे, वह खुद ही पैसे लेकर आया था। हालांकि, एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि एईएन ने परिवादी को पहले अपने घर भेजा और कहा कि उसकी पत्नी को पैसे दे आए। लेकिन जब परिवादी ने ऐसा नहीं किया, तो एईएन को सीधे पैसे लेकर आना पड़ा।

एसीबी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया

एसीबी के अधिकारियों ने कहा कि एसई के रिटायरमेंट से कुछ समय पहले इस तरह की घटना सामने आना यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार किस हद तक फैल चुका है। एसीबी ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आगे की क़ानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढे़:-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीत को बताया ऐतिहासिक, झालमुड़ी के साथ मनाया विजय उत्सव

परीक्षा के डर से छात्र ने रची दी खुद के अपहरण की साजिश, AI से बनाया फर्जी वीडियो

RTE लॉटरी के 50 दिन बाद भी 1.90 लाख बच्चे प्रवेश से वंचित, एडमिशन के लिए भटक रहे अभिभावक

बंगाल में खिला कमल तो भूपेंद्र का बढ़ा कद, असम में हाथ खाली रहने से जितेंद्र को लगा झटका, एक शहर की दो कहानी

Tags:
  • एसीबी
  • PWD
  • एंटी करप्शन ब्यूरो
  • अलवर
  • अधीक्षण अभियंता कृष्ण अवतार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा