संघ का अलवर कार्यक्रम
कटारिया के कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने बनाई दूरी, जानिए क्या रही इसकी वजह
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर में संघ से जुड़े एक कार्यक्रम में वहां के दोनों मंत्रियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। राजनीतिक गलियारों में इसे आपसी धड़ेबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- श्री सुन्दर सिंह जी भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने अलवर में व्याख्यान माला का आयोजन किया।
- कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया और स्पीकर वासुदेव देवनानी आए।
- इस कार्यक्रम से अलवर के दोनों मंत्रियों भूपेंद्र यादव और संजय शर्मा ने दूरी बनाई।
- दोनों मंत्रियों की अनुपस्थिति को स्थानीय भाजपा में गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
मौका था श्री सुन्दर सिंह जी भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा आयोजित व्याख्यान माला एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह का। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से जुड़े इस आयोजन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और वरिष्ठ प्रचारक शंकर लाल ने शिरकत की।
इस समागम में अलवर के दोनों कद्दावर मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। राजनीति के जानकारों का कहना है कि मंत्रियों की यह ग़ैर-हाज़िरी सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि अलवर भाजपा में चल रही गहरी धड़ेबंदी का सीधा नतीजा है।
कटारिया का सालाना कार्यक्रम
बड़े चेहरों की मौजूदगी के कारण इस कार्यक्रम का सियासी और सामाजिक वजन बेहद खास था। लेकिन, जैसे ही मंत्रियों के आने के कयासों पर पानी फिरा, मंच की चर्चाएं ग्राउंड की गुटबाजी की ओर मुड़ गईं।
पॉलिटिकल गलियारों में चर्चा आम है कि अलवर भाजपा इस समय दो मजबूत धड़ों में बंटी हुई है। इस पूरे कार्यक्रम की कमान पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल और उनके करीबियों के हाथों में थी।
सिंघल के इस धड़े को स्थानीय राजनीति में राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा का कट्टर विरोधी माना जाता है। बस, यही अंतर्विरोध इस बड़े समागम पर भी भारी पड़ गया।
व्यस्तता का बहाना या अपनों से किनारा?
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से जुड़े लोगों ने पुष्टि की कि दिल्ली में पहले से तय जरूरी व्यस्तताओं के कारण वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अपनी असमर्थता पहले ही जता दी थी।
सबसे ज्यादा हैरानी संजय शर्मा की अनुपस्थिति को लेकर रही। चर्चा है कि धुर विरोधी बनवारी लाल सिंघल के हाथ में कमान होने की वजह से संजय शर्मा ने ऐन वक्त पर अपना रूट बदल लिया।
वे कार्यक्रम के दिन अलवर में रहने के बजाय रणथंभौर के जंगलों में चले गए, जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। हालांकि, उनके समर्थकों का तर्क है कि यह बैठक पहले से तय थी।
मंत्रियों की गैरमौजूदगी में भी आए लोग
कार्यक्रम में भाजपा विधायक महंत बालक नाथ, विधायक सुखवंत सिंह और विधायक रमेश खींची
उपस्थित रहे। इनके अलावा डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उत्तर अलवर के जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक जयराम जाटव, मंगल राम कोली और मामन सिंह यादव की मौजूदगी रही।
भले ही मंच से राष्ट्रवाद, सेवा और सुंदर सिंह भंडारी जी के विचारों की गंगा बही, लेकिन चर्चा सिर्फ इस बात पर रही कि दोनों मंत्रियों ने आखिर क्यों बनाई दूरी।
ये खबर भी पढे़:-
गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे MLA-MP, गहलोत ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
RPS सत्य प्रकाश मीणा को किया APO, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
8 प्रसूताओं की जिंदगी से खेलने वाली 25 दवाओं पर रोक, AIIMS को भेजी रिपोर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari