हनीट्रैप मामले में फंसी शिक्षक ने दी जान देने की कोशिश, पुलिया से छलांग लगाते समय राहगीरों ने बचाया

Ashish Bhardwaj | Feb 23, 2026, 13:20 IST
Share
Susaid
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर में हनीट्रैप मामले में फंसी महिला शारीरिक शिक्षक ने सुसाइड का प्रयास किया। उसे पुलिया से छलांग लगाते समय राहगीरों ने बचा लिया। उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

News In Short

  • अलवर में रविवार देर रात महिला शिक्षक ने जान देने की कोशिश की।
  • गनीमत रही कि पुलिया से छलांग लगाते समय राहगीरों ने उसे बचा लिया।
  • महिला शारीरिक शिक्षक हनीट्रेप मामले में फंसी है, वह अभी जमानत पर है।
  • पीड़िता ने बानसून के थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप।
  • पीड़िता का कहना है, उसे आठ महीने से नहीं मिल रहा न्याय।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

राजस्थान के अलवर शहर में रविवार रात तिजारा फाटक ओवरब्रिज पर एक महिला ने मौत को गले लगाने की कोशिश की। यह महिला पेशे से शारीरिक शिक्षक है और वर्तमान में एक चर्चित हनीट्रैप मामले में जमानत पर बाहर है। उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे समय रहते पकड़ लिया और अनहोनी होने से टाल दी।

​थानाधिकारी पर 15 लाख की रिश्वत का आरोप

रेस्क्यू के बाद महिला ने यहां शिवाजी पार्क थाना पुलिस के सामने महिला अपना दर्द बयां किया। उसने आरोप लगाया कि बानसूर थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला के अनुसार थानाधिकारी ने उससे 15 लाख रुपये का सौदा किया था। मुझे झूठे हनीट्रैप मामले में फंसाया गया है।

​वीडियो वायरल की धमकी

महिला का आरोप है कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर उसे मानसिक रूप से तोड़ा जा रहा है। वह अब तक कई उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुकी है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि उसने नारायणपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और पुख्ता सबूत दिए थे, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने कहा कि जब न्याय ही नहीं मिल रहा तो जी कर क्या करूंगी? मैं 8 महीने से दर-दर भटक रही हूं।

​क्या है पूरा मामला

​मामले की जड़ें जून 2025 में हुए एक विवाद से जुड़ी हैं। बानसूर पुलिस थाने में 23 जून 2025 को इस महिला के खिलाफ हनीट्रैप का केस दर्ज हुआ था, जिसमें दुष्कर्म का आरोप लगाकर 25 लाख रुपये मांगने की बात कही गई थी। इसी मामले में 5 जुलाई को महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शिक्षा विभाग ने भी उसे निलंबित कर दिया था। करीब 20 दिन जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आई थी।

​पति का दावा, ब्लैकमेलिंग का शिकार बनी पत्नी

​महिला के पति ने इस पूरे मामले को एक बड़ी साजिश करार दिया है। पति के अनुसार होलावास निवासी बुधराम और उसके साथी 2020 से ही उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे थे। पति का आरोप है कि ​बुधराम ने पहले नौकरी के नाम पर पैसे लिए। ​जब पैसे वापस मांगे गए, तो साजिश रचकर पत्नी को ही हनीट्रैप में फंसा दिया गया। ​2021 में मारपीट कर जबरन राजीनामा भी लिखवाया गया था।

​पुलिस की कार्रवाई

​शिवाजी पार्क थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। थाने में महिला की काउंसलिंग की गई और उसे उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर, आरोपों से घिरे थानेदार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महिला के आरोप पूरी तरह गलत हैं। वह इस मामले में सही जांच कर रहे थे। ​

ये भी पढे़:-

फीडिंग करा रही महिला आरपीएस से अश्लील हरकत, आरोपी को किया गिरफ्तार

पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से वापस लिए कंबल, बोले-जो मोदी को गलत कहते हैं, उन्हें हक नहीं

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

Tags:
  • राजस्थान
  • रेस्क्यू
  • हनीट्रैप
  • अलवर
  • महिला शिक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज