अंता विधानसभा उपचुनाव : नरेश मीणा और प्रमोद जैन भाया पर आपराधिक मामले, जानें पूरा ब्योरा

Gyan Chand Patni | Oct 15, 2025, 19:26 IST
Share
naresh
naresh

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में दो प्रमुख उम्मीदवारों नरेश मीणा और प्रमोद जैन भाया पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानिए उनके खिलाफ दर्ज मामलों, संपत्ति और चुनावी स्थिति के बारे में पूरा विवरण।

मुकेश शर्मा @ जयपुर

Jaipur. राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव पर सबकी नजर टिकी है। अंता से प्रमोद जैन भाया को कांग्रेस का टिकट मिला है।अब तक पर्चे दाखिल करने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद जैन भया और उसके बागी नरेश मीणा पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अंता उपचुनाव के लिएभाजपा ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

बारां जिले की अंता सीट पर उपचुनाव इसके पहले के भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा के सजा होने के कारण कराया जा रहा है। कंवरलाल को एसडीएम पर रिवाल्वर तानकर दिखाने के मामले में तीन साल की सजा हुई थी। इसके कारण उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। अंता में 11 नवंबर को मतदान होगा।



नरेश मीणा और प्रमोद जैन भाया पर कितने मुकदमे

नामांकन के साथ दाखिल शपथ—पत्र के अनुसार निर्दलीय नरेश मीणा के खिलाफ जयपुर, कोटा, टोंक और बारां जिलों में कुल 19 आपराधिक केस है। जबकि, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया के खिलाफ बारां जिले के तीन थानों में कुल 8 केस दर्ज हैं। भाजपा ने उम्मीदवार को लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है। बताया जाता है कि भाजपा में उम्मीदवार के नाम पर नेताओं के बीच सहमति नहीं बनी है। इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का प्रभाव है। दोनों दिग्गज अपने पसंदीदा नेता को टिकट दिलाने में लगे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

जयपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद : ट्रेन के समय से एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री

गैंगस्टर अमित शर्मा अमेरिका में गिरफ्तार , सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक करने वालों की भी खैर नहीं

आर्म्स एक्ट समेत 4 मामले में आरोप तय

नरेश मीणा पर 4 मामलों में कोर्ट से आरोप तय हो चुके हैं। इनमें से एक केस देवली—उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम के थप्पड़ मारने व हिंसा का है। इस इस मामले में हाईकोर्ट से ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक है। बारां के कवाई थाने में 2021 में दर्ज केस में 6 अक्टूबर, 2021 को आरोप तय हो चुके हैं।

निर्दलीय मीणा पर जयपुर के गांधीनगर थाने में 2011 में गैर—कानूनी हथियार रखने व शांति भंग के दर्ज केस में 12 फरवरी,2015 को तथा 2023 में दर्ज एक अन्य केस 30 दिसंबर,2023 केा आरोप तय हो चुके हैं। वहीं, रास्ता रोकने के 2004 के मामले में जयपुर की एसीएमएम कोर्ट—6 ने 31 मार्च,2006 को दोष सिद्ध करने के बाद प्रोबेशन का लाभ देकर बरी कर दिया था।

नरेश मीणा के खिलाफ जयपुर से लेकर झालावाड़ तक केस

नरेश मीणा के खिलाफ जयपुर के गांधीनगर थाने में दो, टोंक के नगरफोर्ट थाने में तीन, कोटा नयापुरा और आरके पुरम थाने में दो, झालावाड़ के कोतवाली थाने में एक, बारां जिले के मोठपुर,कोतवाली, छबड़ा,जीआरपी बारां, मोठपुर, अटरु, कवाई, बापचा में 11 केस दर्ज हैं।

मीणा पर सबसे अधिक 10 केस 2023 में दर्ज हुए। साथ ही 2011, 2016 और 2020 में एक—एक केस, 2024 में पांच और 2025 में एक केस दर्ज हुए। उनके खिलाफ लोक सेवक से मारपीट करने हत्या का प्रयास, राजकार्य में बाधा, भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने, हिंसा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हाईवे व सडक रोकने व महामारी एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के आरोप हैं।

भाया के खिलाफ मुकदमों का लेखा-जोखा

कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के खिलाफ बारां के कोतवाली थाने में कुल 8 केस दर्ज हैं। भाया के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, चोरी,फर्जी दस्तावेज बनाने, वसूली करने, धमकाने, रास्ता रोकने, गैर—कानूनी जमावड़ा करने जैसे आरोप हैं। इनमें से 7 मामलों में भाया की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट से रोक है।

भाया की चल संपत्ति घटी,अचल में इजाफा

जहां तक चल—अचल संपत्ति की बात है, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया के पास 18.17 लाख और उनकी पत्नी उर्मिला जैन के पास 19.48 लाख रुपए नकद हैं। 2023 में उनकी चल संपत्ति 18.68 करोड़ थी, जो 2025 में घटकर 17.96 करोड़ रह गई। अचल संपत्ति 37.80 करोड़ से बढ़कर 38.24 करोड़ रुपये हो गई।

भाया दंपती के पास 14.11 करोड़ रुपए मूल्य की कृषि भूमि है। उनके पास 3.25 करोड़ और उर्मिला के पास 10.86 करोड़ रुपये की जमीन है। भाया दंपत्ति के पास 3.37 करोड़ रुपए के भूखंड हैं। इनमें से प्रमोद जैन के पास 2.25 करोड़ और उर्मिला के पास 1.12 करोड़ रुपए के भूखंड हैं।

इस दंपति के पास 10 करोड़ रुपए के कमर्शियल संपत्ति हैं। इनमें से भी प्रमोद का 3 करोड़ का कॉम्प्लेक्स और उर्मिला के दो परिसर 7 सात करोड़ रुपए के हैं। आवासीय संपत्ति में प्रमोद के पास जयपुर में 80 लाख का एक फ्लैट (लोन पर) और उर्मिला के पास 9.95 करोड़ रुपण् के मकान हैं। कुल मिलाकर भाया दंपति की आवासीय संपत्ति 10.75 करोड़ रुपए की है।

ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान में ऑफिसर बनने का मौका, RPSC Statistical Officer Vacancy में करें आवेदन

सिंघाड़े की खेती पर मछलियां पड़ रहीं भारी, अलवर की सिलीसेढ़ झील का है मामला

भाया से पत्नी की संपत्ति ज्यादा प्रमोद जैन भाया की कुल संपत्ति 13.83 करोड़ रुपए है। इसमें 4.3 करोड़ की चल और 9.30 करोड़ की अचल संपत्ति है। उर्मिला की कुल संपत्ति 42.36 करोड़ रुपए की है। इसमें 13.43 करोड़ की चल और 28.93 करोड़ की अचल संपत्ति है। 2023 में प्रमोद की संपत्ति 13.71 करोड़ और उर्मिला की 42.77 करोड़ थी जो मामूली बदलाव दर्शाता है।

इतनी है नरेश दंपत्ति की संपत्ति

दूसरी ओर निर्दलीय नरेश मीणा के पास 198500 रुपए और उनकी पत्नी के पास 120000 नकद हैं। इसी तरह नरेश के 3311277 रुपए और उनके पत्नी के 4293506 रुपए बैंक में हैं।

नरेश मीणा के पास 100 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम सोना है। इसी तरह नरेश के पास 80 लाख रुपए और उनके पत्नी के नाम २० लाख रुपए मूल्य की संपत्ति है। मीणा पर 6593123 रुपए का कर्ज है। नरेश मीणा के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पेट्रोल पंप डीलरशिप है।

Tags:
  • नरेश मीणा
  • प्रमोद जैन भाया
  • अंता उपचुनाव
  • अंता से प्रमोद जैन भाया को कांग्रेस का टिकट
  • नरेश मीणा और प्रमोद जैन भाया पर कितने मुकदमे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच